NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
चिंता: देश में कोरोना के फिर 3 लाख से ज़्यादा नए मामले, 2,263 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के दूसरे दिन भी कोरोना के 3 लाख से ज़्यादा यानी 3,32,730 नए मामले दर्ज किए गए। देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 62 लाख 63 हज़ार 695 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
23 Apr 2021
चिंता: देश में कोरोना के फिर 3 लाख से ज़्यादा नए मामले, 2,263 मरीज़ों की मौत
Image courtesy : The Hindu

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 23 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में दूसरे दिन भी कोरोना के 3 लाख से ज़्यादा यानी 3,32,730 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में फिर से रिकॉर्ड 2,263 मरीज़ों की मौत हुई। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,93,79 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,37,188 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश के कई राज्यों की हालत बेहद चिंताजनक होती जा रही है, नए मामलों के साथ-साथ मौत के आकड़े भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 568 कोरोना मरीज़ों की मौत हो चुकी है, वहीं दिल्ली में 24 घंटों में 306 मरीज़ों की मौत है, छत्तीसगढ़ में 207 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 195 मरीज़ों की मौत हुई है।

देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 62 लाख 63 हज़ार 695 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 86 हज़ार 920 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट घटकर 83.91 फ़ीसदी हो गया है, यानी देश में कुल पीड़ित मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 36 लाख 48 हज़ार 159 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 14.93 फ़ीसदी यानी 24 लाख 28 हज़ार 616 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 13 करोड़ 54 लाख 78 हज़ार 420 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 31 लाख 47 हज़ार 782 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 27 करोड़ 44 लाख 45 हज़ार 653 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 40 हज़ार 550 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 3,32,730 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 67,013 मामले, उत्तर प्रदेश से 34,254 मामले, केरल से 26,995 मामले, दिल्ली से 26,169 मामले, कर्नाटक से 25,795 मामले, छत्तीसगढ़ से 16,750 मामले, राजस्थान से 14,468 मामले, गुजरात से 13,105 मामले, तमिलनाडु से 12,652 मामले, मध्य प्रदेश से 12,384 मामले, पश्चिम बंगाल से 11,948 मामले, बिहार से 11,489 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,759 मामले, हरियाणा से 9,742 मामले, झारखंड से 7,595 मामले, ओडिशा से 6,164 मामले, तेलंगाना से 6,026 मामले, पंजाब से 5,450 मामले और उत्तराखंड से 3,998 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 1,965 मामले, असम से 1,931 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,774 मामले, गोवा से 1,410 मामले, पुडुचेरी से 987 मामले, चंडीगढ़ से 634 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 238 मामले, लद्दाख से 198 मामले, मेघालय से 180 मामले, लक्ष्यद्वीप से 145 मामले, सिक्किम से 124 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 110 मामले, मणिपुर से 86 मामले, मिज़ोरम से 62 मामले, नागालैंड से 53 मामले, त्रिपुरा से 40 मामले और और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 37 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना के कारण लगातार सातवें दिन भी रिकॉर्ड 2,263 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 568 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 306 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 207 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 195 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 137 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 123 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 106 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और पंजाब में 75-75 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान, तमिलनाडु और बिहार में 59-59 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 56 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 55 मरीज़ों की मौत हुई और आन्ध्र प्रदेश में 31 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही तेलंगाना में 29 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 28 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 21 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 19 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 10 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 8 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR
Coronavirus 2nd wave

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड:  रेलवे ठेकदार द्वारा खोदे गड्ढे में डूबकर गांव की 7 बच्चियों की मौत
    24 Sep 2021
    गुस्साए ग्रामीणों का आरोप है कि यहां से गुज़रनेवाली रेलवे लाइन में मिट्टी भराई के लिए रेलवे ठेकेदार ने गांव से सटी ज़मींन में ही खनन मानक के नियमों का उल्लंघन कर गड्ढे खुदवा दिए थे। इन्हीं में से एक…
  • Sensex
    न्यूज़क्लिक टीम
    सेंसेक्स ऊपर मतलब अमीरों के अच्छे दिन
    24 Sep 2021
    सेंसेक्स में पिछ्ले तीन सालों में 65% उछाल आया है, जबकि हमारी जीडीपी का हाल खस्ता है। इसका कारण है की देश की बड़ी कंपनियों का मुनाफ़ा तेज़ी से बढ़ा है, लेकिन कामगारों का वेतन और मजदूरी तीन साल में घट…
  • supreme court on caste census
    अजय कुमार
    जातिवार जनगणना न कराने से जुड़े सरकार के तर्क बेहद बचकाना!
    24 Sep 2021
    सरकार सुप्रीम कोर्ट से कह रही है कि प्रशासनिक जटिलताओं की वजह से जातिवार जनगणना कराना मुमकिन नहीं। क्या इस तर्क में दम है?
  • scheme workers
    मुकुंद झा
    स्थायी नौकरी और वेतन की मांग को लेकर देशभर में स्कीम वर्कर्स की हड़ताल और प्रदर्शन
    24 Sep 2021
    ये प्रदर्शन अखिल भारतीय संयुक्त समिति के आह्वान पर किए गए। एक दिवसीय हड़ताल के तहत पूरे देश में जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों व कार्यस्थलों पर आंगनवाड़ी, मिड डे मील और आशा कर्मचारियों द्वारा जोरदार…
  • kisan
    बादल सरोज
    हुक्काम बनाम अवाम : 17 सितंबर बनाम 27 सितंबर
    24 Sep 2021
    ख़ैरियत की बात यह है कि भारत दैट इज़ इंडिया नाम के सॉवरिन सेक्युलर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक में एक पब्लिक है अभी और वो सब जानती है। यही पब्लिक 17 सितंबर के इस झूठे, कल्पित और आभासीय रिकॉर्ड के खिलाफ 27…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License