NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में ढाई हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 33 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,527 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Apr 2022
covid
Image courtesy : Al Jazeera

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 23 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के ढाई हज़ार से भी ज़्यादा यानी 2,527 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में आज फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,042 नये मामले सामने आए है, जबकि इससे पहले कोरोना के 965 मामले सामने आए थे | दिल्ली में अब एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 3,253 हो गयी है |  

हरियाणा में 24 घंटों में कोरोना के 385 नए मामले सामने आए हैं और एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1632 हो गयी है | जबकि एक सप्ताह पहले एक्टिव मामलो की संख्या 835 थी | यानी हरियाणा में एक सप्ताह के भीतर एक्टिव मामलों की संकिया बढ़कर क़रीब दो गुना हो गयी है |  वही उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह पहले एक्टिव मामलों की संख्या 507 थी जोकि बढ़कर 1,044 हो गयी है |  

साथ ही देश भर में बीते दिन कोरोना से 33 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमे से 31 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और दो मरीज़ों की मौत दिल्ली में हुई है | हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,656 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 838 मामलों की बढ़ोतरी हुई है | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 54 हज़ार 952 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 22 हज़ार 149 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 17 हजार 724 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 79 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 87 करोड़ 46 लाख 72 हज़ार 536 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 19 लाख 13 हज़ार 296 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 42 लाख 81 हज़ार 170 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 55 हज़ार 179 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,527 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,042 मामले, हरियाणा से 385 मामले, केरल से 315 मामले, उत्तर प्रदेश से 187 मामले, महाराष्ट्र से 121 मामले, मिज़ोरम से 112 मामले, कर्नाटक से 90 मामले, तमिलनाडु से 57 मामले, पश्चिम बंगाल से 40 मामले, राजस्थान से 34 मामले, तेलंगाना से 32 मामले, पंजाब से 31 मामले, ओड़िशा, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड से 11-11 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, जम्मू और कश्मीर से 9 मामले, हिमाचल प्रदेश से 7 मामले, चंडीगढ़ से 6 मामले, आंध्र प्रदेश और बिहार से 4-4 मामले, झारखण्ड से 3 मामले और एक-एक मामला गोवा, मेघालय, सिक्किम और लद्दाख से सामने आया है | बीते दिन छत्तीसगढ़, असम, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
India Corona Update
Corona Update
Corona in Delhi
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    प्रियंका झा
    CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    24 Jun 2021
    मालूम चला कि ये तस्वीर 2018 की है और आसनसोल में रामनवमी के समय भड़की हिंसा की है. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने इस तस्वीर का क्रेडिट PTI को दिया है और लिखा है, “रानीगंज के बर्धमान में रामनवमी के जुलूस के…
  • दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    24 Jun 2021
    दरअसल दक्षिणपंथ की ओर से इस नीति की वकालत करने वालों का निहित संदेश यही है कि हिंदुओं के मुक़ाबले मुसलमानों के ज़्यादा बच्चे हैं और सरकार ने दो से ज़्यादा बच्चों वाले परिवारों को दंडित करके साहस…
  • ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    अज़हर मोईदीन
    ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    24 Jun 2021
    इस वर्ष के पैनल ने इस बात की तरफ़ इशारा किया कि केरल की वर्तमान एलडीएफ़ सरकार अगले पांच वर्षों में कैसे आगे बढ़ने की योजना बना रही है, जिसमें सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था, जन-योजना और…
  • CPM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश रेत खनन पर माकपा ने कहा शिवराज सरकार रेत माफियों की है
    24 Jun 2021
    मंगलवार को सरकार ने रेत व्यपारियों को राहत देने का ऐलान किया। जिसमें रेत व्यपारियों को चार माह की रोयल्टी का 50 फीसद माफ करने और बाकी का 50 फीसद अगले साल जमा करने का  निर्णय किया गया है। जिसका अब…
  • बीजेपी
    नीलाबंरन ए
    पुडुचेरी : बीजेपी विधायकों में पदों लिए विवाद, अभी तक नहीं हुआ कैबिनेट का गठन
    24 Jun 2021
    पार्टी के सदस्य सत्ता के लिए पार्टी के ख़िलाफ़ ही बग़ावत कर रहे हैं, ऐसे में बीजेपी को अपनी दवा का ही स्वाद मिल रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License