NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में करीब 3.5 लाख नए मामले, एक दिन में सबसे ज़्यादा 2,624 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब साढ़े तीन लाख यानी 3,46,786 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 लाख 52 हज़ार 940 हो गयी है। 
न्यूज़क्लिक टीम
24 Apr 2021
कोरोना
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 24 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब साढ़े तीन लाख यानी 3,46,786 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से लगातार आठवें दिन भी एक दिन में सबसे ज़्यादा 2,624 मरीज़ों की मौत हुई। हालांकि इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 2,19,838 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,24,324 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना से हो रही मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है | महाराष्ट्र में एक दिन में अब तक की सबसे ज़्यादा 773 मरीज़ों की मौत हुई है | दिल्ली में भी 24 घंटों में 348 मरीज़ों की मौत है, वही छत्तीसगढ़ में 219 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 196, कर्नाटक में 190 और गुजरात में 142 मरीज़ों की मौत हुई है।

देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 66 लाख 10 हज़ार 481 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 89 हज़ार 544 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट घटकर 83.48 फ़ीसदी हो गया है, यानी देश में कुल पीड़ित मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 38 लाख 67 हज़ार 997 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 15.36 फ़ीसदी यानी 25 लाख 52 हज़ार 940 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 13 करोड़ 83 लाख 79 हज़ार 832 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 29 लाख 1 हज़ार 414 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 27 करोड़ 61 लाख 99 हज़ार 222 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 53 हज़ार 569 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 66,836 मामले, उत्तर प्रदेश से 36,605 मामले, केरल से 28,447 मामले, कर्नाटक से 26,962 मामले, दिल्ली से 24,331 मामले, छत्तीसगढ़ से 17,397 मामले, राजस्थान से 15,398 मामले, गुजरात से 13,804 मामले, तमिलनाडु से 13,776 मामले, मध्य प्रदेश से 13,590 मामले, पश्चिम बंगाल से 12,876 मामले, बिहार से 12,672 मामले, हरियाणा से 11,854 मामले, आंध्र प्रदेश से 11,766 मामले, तेलंगाना से 7,612 मामले, पंजाब से 6,728 मामले, ओडिशा से 6,215 मामले, झारखंड से 5,741 मामले और उत्तराखंड से 4,339 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही असम से 2,384 मामले, जम्मू और कश्मीर से 1,937 मामले, गोवा से 1,420 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,189 मामले, चंडीगढ़ से 828 मामले, पुडुचेरी से 792 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 232 मामले, लद्दाख से 152 मामले, मेघालय से 143 मामले, अरुणाचल प्रदेश और लक्ष्यद्वीप से 134-134 मामले, त्रिपुरा से 127 मामले, मणिपुर से 104 मामले, नागालैंड से 89 मामले, सिक्किम से 67 मामले, मिज़ोरम से 63 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 42 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना के कारण लगातार आठवें दिन भी रिकॉर्ड 2,624 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 773 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 348 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 219 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 196 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 190 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 142 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 78 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 75 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 74 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 64 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 63 मरीज़ों की मौत हुई और हरियाणा में 60 मरीज़ों की मौत हुई है | 

साथ ही पश्चिम बंगाल में 59 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 54 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 49 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 38 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 33 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 27 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 26 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 19 मरीज़ों की मौत हुई, असम और गोवा में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 3 मरीज़ों की मौत हुई और पुडुचेरी में 2 मरीज़ों की मौत हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • पड़ताल: कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दावे भ्रामक
    राज कुमार
    पड़ताल: कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दावे भ्रामक
    15 Aug 2021
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में ज्यादा नागरिकों को बचाया है। ये काफी भ्रामक टिप्पणी है। क्योंकि प्रधानमंत्री कुछ स्पष्ट नहीं कर रहे कि वो किसे “बचाया हुआ” मान रहे हैं। क्या उन…
  • विक्रम और बेताल: सरकार जी और खेल में खेला
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    विक्रम और बेताल: सरकार जी और खेल में खेला
    15 Aug 2021
    सरकार जी खेलों की दुनिया को पैसे की दुनिया से अलग ही रखते थे। वे जानते थे कि खिलाड़ी अपनी नैसर्गिक प्रतिभा से ही आगे बढ़ता है न कि सरकारी सहायता से। इसीलिए उन्होंने खेल में सरकारी मदद को सिर्फ़ खेल…
  • अजय कुमार
    कभी रोज़गार और कमाई के बिंदु से भी आज़ादी के बारे में सोचिए?
    15 Aug 2021
    75 साल पहले ही गुलामी से आजादी मिल गई। लेकिन जिसे असली आजादी कहते हैं क्या उसका एहसास भारत के ज्यादातर लोगों ने किया है?
  • आज़ादी@75: आंदोलन के 74 बरस और नई उम्मीद और नया रास्ता दिखाता किसान आंदोलन
    लाल बहादुर सिंह
    आज़ादी@75: आंदोलन के 74 बरस और नई उम्मीद और नया रास्ता दिखाता किसान आंदोलन
    15 Aug 2021
    आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष का सबसे पवित्र अमृत यह किसान आंदोलन ही है जो संघ-भाजपा के विषवमन का सबसे बड़ा एंटीडोट है।
  • 75वीं सालगिरह के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम। तस्वीर में अजय सिंह (दाएं) अपनी जीवन साथी शोभा सिंह (बाएं) के साथ।
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: मर्द खेत है, औरत हल चला रही है
    15 Aug 2021
    आज आज़ादी की 74वीं सालगिरह है और हमारे कवि और पत्रकार अजय सिंह की 75वीं। 15 अगस्त, 1946 को बिहार के ज़िला बक्सर के चौगाईं गांव में अजय सिंह का जन्म हुआ। आज इतवार भी है, यानी मौका भी है और दस्तूर भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License