NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में 20 फ़ीसदी से ज़्यादा की कमी आयी है, लेकिन पिछले एक सप्ताह के भीतर स्ट्रेन BA.4 और BA.5 के दो-दो मामले सामने आ चुके है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 May 2022
covid

दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में आज 20 फ़ीसदी से ज़्यादा की कमी आयी है । स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 24 मई को जारी आकड़ो के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,675 नए मामले सामने आए हैं । जबकि कल 23 मई को जारी आकड़ों में कोरोना के 2,022 मामले सामने आए थे । देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 ख़तरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

दरअसल में गुजरात में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.5 का मामले सामने आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा के मरीज की नासोफेरींजल (नाक के) सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग गांधीनगर स्थित गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर में की गई है और 23 मई को सैंपल हरियाणा में भारतीय बायोलॉजिकल डाटा सेंटर (आईबीडीसी) को वेरिफिकेशन और ओमीक्रोन के सब वैरिएंट BA.5 की पुष्टि के लिए भेजे गए है । साथ ही आपको बता दे देश में स्ट्रेन BA.5 का यह दूसरा मामला सामने आया है । इससे पहले स्ट्रेन BA.5 का पहला मामला रविवार को तेलंगाना में 80 साल के बुजुर्ग के कोरोना सैंपल में पाया गया था । वही देश में स्ट्रेन BA.4 के दो मामले सामने आ चुके है, स्ट्रेन BA.4 का पहला मामला हैदराबाद में और दूसरा मामला तमिलनाडु से सामने आ चुका है। 

देश में पिछले एक सप्ताह के भीतर स्ट्रेन BA.4 और BA.5 के दो-दो मामले सामने आ चुके है । आपको बता दे की ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 दुनियाभर में कहर मचा चुके है। अब सवाल यह सामने आता है की अगर भारत में स्ट्रेन BA.4 और BA.5 फैलता है तो किस हद तक लोगों को प्रभावित करेगा ? क्या स्ट्रेन BA.4 और BA.5 कोरोना की चौथी लहर के रूप में उभर कर सामने तो नहीं आएगा? 

राज्यों में कोरोना के दैनिक आकड़ों पर बात करे तो, दिल्ली और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलो में कमी आयी है। दिल्ली में करीब डेढ़ महीने बाद कोरोना का दैनिक आंकड़ा 300 से निचे आया है। वही हरियाणा में एक महीने बाद बाद कोरोना का दैनिक आकड़ा 200 से निचे आया है । इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 31 मरीज़ों की मौत हुई जोकि केरल में हुई है । साथ ही इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,635 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 9 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 40 हज़ार 68 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 490 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 737 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.03 फ़ीसदी यानी 14 हज़ार 841 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 92 करोड़ 52 लाख 70 हज़ार 955 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 13 लाख 76 हज़ार 878 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 74 लाख 99 हज़ार 852 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 7 हज़ार 626 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,675 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 482 मामले, दिल्ली से 268 मामले, महाराष्ट्र से 208 मामले, हरियाणा से 161 मामले, उत्तर प्रदेश से 122 मामले, कर्नाटक से 107 मामले, राजस्थान से 52 मामले, मिज़ोरम से 45 मामले, तमिलनाडु से 35 मामले, मध्य प्रदेश से 32 मामले, पश्चिम बंगाल से 31 मामले, तेलंगाना से 27 मामले, गुजरात से 24 मामले, पंजाब से 14 मामले और गोवा से 13 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, उत्तराखंड से 12 मामले, छत्तीसगढ़ से 9 मामले, ओड़िशा से 7 मामले, बिहार से 6 मामले, झारखण्ड और जम्मू कश्मीर से 5-5 मामले, चंडीगढ़ से 4 मामले और दो-दो मामले आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी से सामने आए है । बीते दिन असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

Coronavirus
COVID Update
India Corona Update
ICMR
Covid new variant

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ब्रेंडा हास
    ऑस्कर थप्पड़ विवाद: विल स्मिथ को ज़बरदस्त ऑनलाइन प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा
    29 Mar 2022
    ऑस्कर विजेता विल स्मिथ के ऑस्कर अवॉर्ड्स में क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है। हालांकि, इस पर क़रीब-क़रीब सभी सहमत हैं कि किसी घटिया मज़ाक का जवाब हिंसा नहीं है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    सुबह से ही मज़दूर नेताओं और यूनियनों ने औद्योगिक क्षेत्र में जाकर मज़दूरों से काम का बहिष्कार करने की अपील की और उसके बाद मज़दूरों ने एकत्रित होकर औद्योगिक क्षेत्रों में रैली भी की। 
  • तान्या वाधवा
    क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?
    29 Mar 2022
    बोलीविया के राष्ट्रपति लुइस एर्स ने कैलामा की लड़ाई के स्मरणोत्सव के मौके पर, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक से चिली के पूर्व राष्ट्रपति सल्वाडोर अलेंदे के शब्दों की याद दिलाते हुए पूछा कि क्या…
  • रवि शंकर दुबे
    पंजाब के पूर्व विधायकों की पेंशन में कटौती, जानें हर राज्य के विधायकों की पेंशन
    29 Mar 2022
    आपके आसपास सरकार भले ही काम न करे, लेकिन चुने हुए विधायकों के आराम की पूरी व्यवस्था की जाती है, उनके रिटायर होने पर भी उनका पूरा ख़याल रखा जाता है। हालांकि पंजाब सरकार ने इसमें कटौती का फ़ैसला लिया है।
  • UP
    सतीश भारतीय, परंजॉय गुहा ठाकुरता, शेखर
    विश्लेषण: विपक्षी दलों के वोटों में बिखराव से उत्तर प्रदेश में जीती भाजपा
    29 Mar 2022
    आज ज़रूरत इस बात की है कि जिन राज्यों में भी भाजपा को जीत हासिल हो रही है, उन राज्यों के चुनाव परिणामों का विश्लेषण बारीकी से किया जाए और यह समझा जाए कि अगर विपक्ष एकजुट रहा होता तो क्या परिणाम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License