NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,541 नए मामले, 30 मरीज़ों की मौत
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, ओमिक्रॉन के BA.2 वेरिएंट का मामला सामने आने से चिंता और ज़्यादा बढ़ गयी है |
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Apr 2022
covid
Image courtesy : The Guardian

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 25 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के ढाई हज़ार से ज़्यादा यानी 2,541 नए मामले सामने आए हैं | पिछले 6 दिनों से देश में कोरोना के औसतन 2,427 मामले रोज़ सामने आ रहे हैं | वहीं दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 5 दिनों से कोरोना के औसतन 1,039 मामले सामने आए हैं | और दिल्ली में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर चार हज़ार के क़रीब हो गयी है |  

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक और चिंता में डालने वाली खबर सामने आई है | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में ओमिक्रॉन के BA.2 वेरिएंट से संक्रमित पहले मरीज का मामला सामने आया है | अधिकारियों ने ओमिक्रॉन के BA.2 वेरिएंट के मामले की पुष्टि की है | वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है की ये नया स्ट्रेन ओमिक्रॉन से भी ज्यादा तेजी से फैलता है | 

दुनिया भर में ओमिक्रॉन के दो वेरिएंट BA.1 और BA.2 सामने आ चुके हैं | पिछले दिनों देश में ओमिक्रॉन के वेरिएंट BA.1 और BA.2 के क्रॉस वेरिएंट XE के मिलने की बात सामने आयी थी | हालांकि XE वेरिएंट के मिलने की बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी थी | वहीं दिल्ली में पिछले दिनों कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने टेस्टिंग तेज करने पर जोर दिया था | और इस दौरान जीनोम सीक्वन्सिंग से पता चला कि दिल्ली में ओमिक्रॉन का ये नया सब-वेरिएंट दस्तक दे चुका है | 

स्वास्थ्य अधिकारी ओमिक्रॉन के BA.2 सब-वेरिएंट के मामलों और संक्रमण की दर पर नजर बनाए हुए हैं | हालांकि दिल्ली सरकार का इस मामले में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है | विशेषज्ञों का कहना है कि BA.2 सब-वेरिएंट, ओमिक्रॉन से ज्यादा संक्रामक है | हालांकि दुनियाभर में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जहां इस नए वेरिएंट से किसी गंभीर इंफेक्शन का पता चला हो | 

वहीं कल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों को सतर्क किया है | साथ ही आने वाले दिनों में अक्षय तृतीया, ईद, भगवान परशुराम की जयंती और वैशाख बुद्ध पूर्णिमा जैसे पर्व हैं। ऐसे में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। पीएम मोदी ने देशवासियों से सतर्क रहने, मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और लगातार हाथ धोने रहने जैसे उपायों का पालन करने की अपील की है | 

इसके अलावा देश भर में बीते दिन कोरोना से 30 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमे से 24 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली और मिज़ोरम में हुई है | हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,862 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 649 मामलों की बढ़ोतरी हुई है | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 60 हज़ार 86 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 22 हज़ार 223 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 21 हजार 341 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 16 हज़ार 522 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 87 करोड़ 71 लाख 95 हज़ार 781 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 3 लाख 64 हज़ार 210 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 50 लाख 19 हज़ार 817 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 3 लाख 2 हज़ार 115 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,541 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,083 मामले, हरियाणा से 417 मामले, केरल से 281 मामले, उत्तर प्रदेश से 212 मामले, महाराष्ट्र से 144 मामले, मिज़ोरम से 107 मामले, कर्नाटक से 60 मामले, तमिलनाडु से 52 मामले, पश्चिम बंगाल से 41 मामले, तेलंगाना और पंजाब से 21-21 मामले, राजस्थान से 15 मामले, गुजरात, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड से 12-12 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, ओडिशा और चंडीगढ़ से 9-9 मामले, मध्य प्रदेश और गोवा से 6-6 मामले, हिमाचल प्रदेश से 4 मामले, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी से 3-3 मामले, छत्तीसगढ़, बिहार, असम, झारखण्ड और मणिपुर से 2-2 मामले और एक मामला लद्दाख से सामने आया है | बीते दिन त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: व्यापारियों का भाजपा पर फूटा गुस्सा
    27 Feb 2022
    अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पास स्थित दुकानों पर ख़तरा मंडरा रहा है और वहां के व्यापारी भाजपा से काफी नाराज़ हैं। आखिर ऐसा क्यों है? आइये देखते हैं यह ग्राउंड रिपोर्ट
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: क्या समाजवादी के पक्ष में है जनता ?
    27 Feb 2022
    इस ख़ास बातचीत में परंजॉय गुहा ठाकुरता और विजय शंकर सिंह बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश चुनावों की। विजय शंकर सिंह का मानना है कि इन चुनावों में समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी है।
  • UP
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अब बस दो क़दम और...: यूपी में 5वें चरण का मतदान संपन्न, चित्रकूट-अयोध्या आगे, प्रतापगढ़-प्रयागराज रहे सबसे पीछे
    27 Feb 2022
    यूपी में आज पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब बस दो कदम यानी दो चरण और बचे हैं। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर शाम पांच…
  • यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी
    एपी/भाषा
    यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी
    27 Feb 2022
    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार है लेकिन बेलारूस में नहीं।इसी के साथ यूक्रेन के प्राधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर…
  • Ukrain
    रवीश कुमार
    सुनिए सरकार: इस वक्त हेडलाइन मैनेजमेंट छोड़कर छात्रों को निकालने के मैनजमेंट पर ध्यान दें
    27 Feb 2022
    जब सारे बच्चे सुरक्षित आ जाएंगे और आपके प्रयासों से आ जाएंगे, तो यह देश इतना कृपालु है कि आपको श्रेय देगा। लेकिन चंद सौ को निकाल कर इस वक्त जहाज़ के आते ही मंत्री भेज कर फोटो खींचाने की ज़रूरत नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License