NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 14,306 नए मामले, 443 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर आधा फ़ीसदी से भी कम यानी 1 लाख 67 हज़ार 695 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
25 Oct 2021
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 25 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 14,306 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 443 मरीज़ों की मौत हुई है| जिनमें से केरल में 24 घंटों में 71 मरीज़ों की मौत हुई है हालांकि केरल में आज फिर पुनः संशोधित आकड़ों को जोड़ने पर 363 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 18,762 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 4,899 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 89 हज़ार 774 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 54 हज़ार 712 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.18 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 35 लाख 67 हज़ार 367 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.49 फ़ीसदी यानी 1 लाख 67 हज़ार 695 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 2 करोड़ 27 लाख 12 हज़ार 895 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 12 लाख 30 हज़ार 720 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 59 करोड़ 97 लाख 71 हज़ार 320 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 13 लाख 40 हज़ार 158 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,306 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 8,538 मामले, महाराष्ट्र से 1,410 मामले, तमिलनाडु से 1,127 मामले, पश्चिम बंगाल से 989 मामले, ओडिशा से 447 मामले, आंध्र प्रदेश से 400 मामले, कर्नाटक से 388 मामले, मिज़ोरम से 158 मामले, असम से 139 मामले, तेलंगाना से 135 मामले, जम्मू और कश्मीर से 72 मामले, हिमाचल प्रदेश से 69 मामले, मणिपुर से 63 मामले, पुडुचेरी से 61 मामले और मेघालय से 49 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, दिल्ली से 37 मामले, झारखंड से 35 मामले, गोवा से 34 मामले, सिक्किम से 32 मामले, छत्तीसगढ़ और पंजाब से 20-20 मामले, गुजरात और हरियाणा से 16-16 मामले, उत्तर प्रदेश से 13 मामले, मध्य प्रदेश से 9 मामले, उत्तराखंड से 6 मामले, त्रिपुरा, नागालैंड और लद्दाख से 5-5 मामले, बिहार से 14 मामले, राजस्थान और चंडीगढ़ से 2-2 मामले मामले सामने आए हैं। बीते दिन लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 443 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 363 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 18 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 15 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और मिज़ोरम में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 3 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना और उत्तराखंड में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • सुप्रीम कोर्ट में महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़ना, लैंगिग समानता के लिए एक उम्मीद है
    सोनिया यादव
    सुप्रीम कोर्ट में महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़ना, लैंगिग समानता के लिए एक उम्मीद है
    01 Sep 2021
    न्यायपालिका में लैंगिग समानता का मुद्दा बीते काफी समय से सुर्खियों में रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार 3 महिलाओं का जस्टिस पद के लिए शपथ लेना ऐतिहासिक है।
  • रसोई गैस के दाम फिर बढ़े, महंगाई की जबरदस्त मार
    न्यूज़क्लिक टीम
    रसोई गैस के दाम फिर बढ़े, महंगाई की जबरदस्त मार
    01 Sep 2021
    एक तरफ महंगाई, दूसरी तरफ मोदी सरकार ने तालिबान के साथ औपचारिक तौर पर बातचीत शुरू कर दी है। अभिसार शर्मा बता रहे हैं के भाजपा राजनीति कुछ और करती है और सरकार दूसरे तरीके से चलाती है
  • /Israeli-soldiers-shot-a-Palestinian-in-the-West-Bank-many-people-arrested
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में एक फ़िलिस्तीनी को मारी गोली, कई लोगों को किया गिरफ़्तार
    01 Sep 2021
    अगवा हुए लोगों में दो किशोर लड़के थे जिन्हें इज़रायली सैनिकों ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी गांवों को अलग करने वाली अवैध अपार्थेड वाल के पास से उठाया था।
  • पीपल्स डिस्पैच
    यूएस में हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे, डेमोक्रेट्स ने मतदान अधिकारों की रक्षा के लिए बिल पेश किया
    01 Sep 2021
    मतदान अधिकारों के लिए वाशिंगटन में रैली में लगभग 20,000 लोगों के भाग लेने का अनुमान था वहीं कई अन्य शहरों में रैलियां और प्रदर्शन हुए।
  • malaria
    शंभूनाथ शुक्ल
    'स्वच्छ भारत' के ढोल के बीच मलेरिया से मरता भारत
    01 Sep 2021
    इस साल एक तरफ तो मानसून की बारिश अच्छी हुई, वहीं दूसरी तरफ पूरे उत्तर भारत में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया तथा वायरल बुखार ने मानसून की खुशी मायूसी में बदल दी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License