NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 569 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Apr 2022
covid
Image courtesy : Deccan Herald

दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारे अलर्ट हो गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की गयी है | छत्तीसगढ़ में फिर से सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, अस्पताल, कार्यालयों, व्यावसायिक संस्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है | दरअसल कोरोना के नए XE के संक्रमण के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने ये निर्णय लिया है | मास्क के साथ-साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। 

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए बैठक की, साथ ही अधिकारियों को हालात को हल्के न लेने और लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। हालांकि कोरोना से हालात अभी काबू में है |  मध्य प्रदेश में अभी किसी भी तरह के प्रतिबंध पर सरकार का कोई विचार नहीं है | आने वाले समय में कोरोना के मामले बढ़ते है तो सरकार इस पर चर्चा करेगी | 

हरियाणा में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। गुरुग्राम में नौ माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा बैठक की, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक से जुड़े हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि कोरोना के उपयुक्त व्यवहार' को लागू करने से संबंधित स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, झारखंड सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में अगले आदेश तक प्रार्थना और सामाजिक आयोजनों पर रोक लगा गया है | पिछले कुछ दिनों से कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण दर में वृद्धि देखी जा रही है | ऐसे में राज्य में स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव जरूरी है | पहले ही स्कूलों के खोले जाने के समय, कोरोना से बचाव को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे | जिसका सख्ती से पालन होना चाहिए | साथ ही शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों के मास्क का उपयोग भी अनिवार्य रूप से करने को कहा है |

देश भर में कोरोना के आकड़ों की बात करें तो, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं |  साथ ही बीते दिन कोरोना से 1,399 मरीज़ों की मौत का आंकड़ा सामने आया है | जिनमें से असम में पिछले दिनों हुई 1,347 मरीज़ों की मौत के संशोधित आकड़ों को जोड़ा गया है | वहीं केरल में भी 47 मरीज़ों की मौत के संशोधित आकड़ों को जोड़ा गया है | इसके अलावा पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 4 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत दिल्ली में हुई है | हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,970 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 886 मामले कम हुए है | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 569 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 23 हज़ार 622 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 23 हजार 311 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 636 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 87 करोड़ 95 लाख 76 हज़ार 423 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 22 लाख 83 हज़ार 224 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 54 लाख 69 हज़ार 14 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 49 हज़ार 197 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,011 मामले, हरियाणा से 470 मामले, केरल से 290 मामले, उत्तर प्रदेश से 210 मामले, मिज़ोरम से 102 मामले, महाराष्ट्र से 84 मामले, कर्नाटक से 64 मामले, तमिलनाडु से 55 मामले, तेलंगाना से 34 मामले, राजस्थान से 30 मामले, पंजाब से 20 मामले, पश्चिम बंगाल से 19 मामले, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से 14-14 मामले, गुजरात से 12 मामले और उत्तराखंड से 11 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, ओडिशा और चंडीगढ़ से 9-9 मामले, छत्तीसगढ़ से 6 मामले, मध्य प्रदेश और झारखण्ड से 4-4 मामले, गोवा और मणिपुर से 3-3 मामले, बिहार से 2 मामले और एक-एक मामला पुडुचेरी, मेघालय और लद्दाख से सामने आया है | बीते दिन आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • niti ayog
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में सबसे ज़्यादा ग़रीबः नीति आयोग
    26 Nov 2021
    सात सूचकांकों में बिहार की स्थिति सबसे ज़्यादा ख़राब है। पोवर्टी, न्यूट्रिशन, मैटरनल हेल्थ, स्कूल अटेंडेस, कुकिंग फ्यूल व इलेक्ट्रिसिटी के मामले में सबसे ज़्यादा बदतर है।
  • kisan andolan
    सुहित के सेन
    यह किसानों का प्रदर्शन-स्थलों से घर लौटने का उचित समय क्यों नहीं है
    26 Nov 2021
    इसकी बजाय, संयुक्त किसान मोर्चा के लिए यह समय भाजपा के खिलाफ अपने चुनाव अभियान को उन राज्यों में जिंदा रखने का है, जहां चुनाव जल्द होने वाले हैं-खासकर पंजाब और उत्तर प्रदेश में।
  • MSRTC strike
    भाषा
    एमएसआरटीसी हड़ताल : मंत्री के अल्टीमेटम के बावजूद कुछ ही कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे
    26 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के कर्मचारी विलय की मांग पर 20 दिन से ज़्यादा से हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
  • Same Sex Marriages
    सौरभ शर्मा
    समलैंगिक शादी की बात करते हुए किन चीज़ों पर नहीं करते बात
    26 Nov 2021
    विवाह सहित समलैंगिक संबंधों की मान्यता की बहस ध्रुवीकृत है लेकिन भारतीय समाज के लिए आवश्यक है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    किसान आंदोलन का एक साल: ...अब MSP का पहाड़ तोड़ना बाक़ी है
    26 Nov 2021
    रस्ता हो जाता है परबत सागर में भी, जब जज़्बा होता है, जब हिम्मत होती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License