NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में लगातार चौथे दिन भी रिकॉर्ड मामले, 24 घंटे में 19,906 नए संक्रमित
देश भर में कोरोना संक्रमण के लगातार चौथे दिन भी सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किये गए हैं, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 5 लाख 28 हज़ार 859 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
28 Jun 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से सबसे ज़्यादा यानी 19,906 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना संक्रमण के कारण 410 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 13,832 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 5,28,859 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 58.56 फीसदी यानी 3,09,713 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 16,095 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 2,03,051 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 82,27,802 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,31,095 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,552 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 6,368 मामले, तमिलनाडु से 3,713 मामले, दिल्ली से 2,948 मामले, तेलंगाना से 1,087 मामले, कर्नाटक से 918 मामले, आंध्र प्रदेश से 796 मामले, गुजरात से 614 मामले, उत्तर प्रदेश से 606 मामले, हरियाणा से 543 मामले, पश्चिम बंगाल से 521 मामले, राजस्थान से 284 मामले, बिहार से 215 मामले, असम से 209 मामले, जम्मू और कश्मीर से 204 मामले, केरल से 195 मामले, ओडिशा से 170 मामले, मध्य प्रदेश से 167 मामले और पुडुचेरी से 117 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही पंजाब से 99 मामले, गोवा से 89 मामले, उत्तराखंड से 66 मामले, झारखंड से 49 मामले, हिमाचल प्रदेश से 30 मामले, मणिपुर से 17 मामले, नागालैंड से 16 मामले, लद्दाख से 14 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 14 मामले, त्रिपुरा से 9 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 5 मामले, तीन-तीन मामले चंडीगढ़ और मिज़ोरम से और एक नया मामला सिक्किम से सामने आया है |

बीते दिन देश के तीन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमे -  छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मेघालय शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 410 मरीज़ों की मौत के मामले दर्ज किये गये हैं। जिनमे से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत के मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में दर्ज किये गये हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में 167 मरीज़ों की मौत हुई,  तमिलनाडु में 68 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 66 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 19 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 18 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 13 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और राजस्थान में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और पंजाब में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 4 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ों की मौत बिहार, ओडिशा और पुडुचेरी में हुई है।

कोरोना संबंधित अन्य ख़बरें

संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के सलाहकार ने कहा कि उन्होंने सामाजिक दूरी के मानकों और मास्क पहनने आदि के सख्ती से कार्यान्वयन के लिए पुलिस और अन्य अधिकृत अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे दिए हैं। सुखना झील क्षेत्र सहित सभी बाजारों और सार्वजनिक स्थलों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने भारत सरकार की सामान्य बुनियादी सुविधाओं की स्थापना के लिए बल्क ड्रग्स पार्क प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पानीपत में 1,000 एकड़ विकसित औद्योगिक भूमि पर बल्क ड्रग्स पार्क की स्थापना की पेशकश की है। पानीपत में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना से देश में बल्क दवाओं के विनिर्माण की लागत और बल्क दवाओं के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता में कमी आएगी।

महाराष्ट्र में बीएमसी जल्द ही मुंबई में कोरोना वायरस के प्रसार की सीमा को जानने के लिए राजधानी के तीन वार्डों में सीरो-सर्वे कराएगी। इस सर्वे को नीति आयोग, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च और कुछ अन्य संस्थानों के साथ भागीदारी में कराया जाएगा। सर्वे के दौरान झुग्गी बस्ती और गैर-झुग्गी बस्ती दोनों तरह के क्षेत्रों से औचक आधार पर 10,000 रक्त के नमूने लिए जाएंगे और जांच की जाएगी। इसके अलावा संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय लव अग्रवाल की अगुआई में एक केन्द्रीय दल ने आज कोविड के हालात की समीक्षा के लिए ठाणे का दौरा किया।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव ने कोविड-19 के हालात, फार्म क्लस्टर/ पोषण उद्यान योजना, स्वच्छ हरित अरुणाचल अभियान, जिलों में स्वच्छता अभियान और अन्य मुद्दों पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि पतंजलि योगपीठ, मिरजा पलाशबारी में एक क्वारंटाइन केन्द्र को 250 बिस्तर के कोविड अस्पताल में परिवर्तित किया जा रहा है।

मणिपुर में कोविड-19 के लिए गठित मणिपुर सलाहकार समिति की कोविड अस्पताल और देखभाल केन्द्रों के प्रभावी प्रबंधन पर आज एक बैठक हुई।

मिज़ोरम सरकार ने राज्य में जारी पूर्ण लॉकडाउन में कुछ ढील दी है। विपक्षी राजनीतिक दल जेडपीएम ने मिजोरम सरकार से लॉकडाउन के बाद के लिए योजना तैयार करने को कहा है।

नागालैंड अंतरराष्ट्रीय संगठन ओईसीडी एजुकेशन ने कोविड-19 महामारी के दौरान टीवी, रेडियो और इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागालैंड के प्रयासों की सराहना की है।

केरल सरकार ने रविवार के लिए पूर्ण लॉकडाउन के फैसले को वापस ले लिया है। रविवार को विदेश और अन्य राज्यों से लोगों की वापसी के दौरान उन्हें पूर्ण लॉकडाउन के चलते हो रही दिक्कतों का आकलन करने के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि, रात की बंदिशें जारी रहेगी और पुलिस राज्य में संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में सख्त बंदिशें लगाएगी।

तमिलनाडु, स्टाफ के जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुडुचेरी सीएमओ को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कोविड के चलते हुई राजस्व हानि के कारण राज्य का राजकोषीय घाटा 85,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जाहिर किया है।

कर्नाटक में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार ने आने वाले दिनों में आवश्यक बिस्तरों पर एक ब्लूप्रिंट तैयार करने का फैसला किया है। विशेषज्ञ समिति ने सरकार को मौत के मामलों में कमी के लिए कोविड से जुड़े दिशा-निर्देशों में संशोधन करने का सुझाव दिया है।

आंध्र प्रदेश में एक सप्ताह के अंतराल में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के दो विधायकों के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य में जन प्रतिनिधि लोगों से मुलाकात के दौरान खासी सतर्कता बरत रहे हैं। प्रसिद्ध मंदिर के शहर श्रीकालाहस्ती में कोविड के पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी के चलते नगर निगम अधिकारियों ने एक बार फिर से आज रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है।

तेलंगाना राज्य सरकार ने एक नोटिस जारी करके स्कूलों को ऑनलाइन सहित किसी भी प्रकार से कक्षाओं का संचालन नहीं करने और शुल्क नहीं लेने के निर्देश दिए हैं। तेलंगाना स्कूली शिक्षा विभाग ने अभी तक ऑनलाइन कक्षाओं और शैक्षणिक वर्ष 2020-21 पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • gautam navlakha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एल्गार परिषद: नवलखा को तलोजा जेल के 'अंडा सेल' में भेजा गया, सहबा हुसैन बोलीं- बिगड़ गई है तबीयत
    25 Oct 2021
    हुसैन ने पूछा- “नवलखा को उनके विचारों के लिए कब तक सताया जाएगा और अधिकारी उनकी विचारधारा को तोड़ने के लिए किस हद तक जाएंगे।''
  • skm
    लाल बहादुर सिंह
    किसान आंदोलन को उसके उन "शुभचिंतकों" से बचाना होगा जो संघ-भाजपा की भाषा बोल रहे हैं 
    25 Oct 2021
    जाहिर है मुद्दा  आधारित आंदोलन में सबका विचार हर प्रश्न पर एक हो, इसके लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। लेकिन आंदोलन की unity in action हर हाल में बनी रहे, इसे बेशक सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
  • Sardar Udham
    हर्षवर्धन, अंकुर गोस्वामी
    सरदार उधम: एक अंतरराष्ट्रीय क्रांतिकारी की महागाथा
    25 Oct 2021
    निर्देशक ने निश्चित ही एक ऐतिहासिक किरदार के जीवन के अनछुए पहलुओं को दर्शाने  के लिए गहरा शोध किया है। फिल्म यह भली प्रकार से दिखाती है कि उधम सिंह, सिर्फ बदले की भावना से प्रेरित एक जोशीले नौजवान…
  • congress
    शुभम शर्मा, अजय सहारन
    क्रांतिकारी और कांग्रेस
    25 Oct 2021
    क्रांतिकारियों, कम्युनिस्टों और समाजवादियों ने कांग्रेस पार्टी को अलग दिशा के बजाय संपूर्ण बदलाव और प्रगतिशील दिशाओं के रास्ते पर आगे चलने के लिए हमेशा मजबूर किया है।
  • RASHEED KIDWAI
    शिरीष खरे
    चर्चा में नई किताब 'भारत के प्रधानमंत्री'
    25 Oct 2021
    कश्मीर पर नेहरू की नीति कितनी उचित है या अनुचित, यह समझने के लिए हमें वर्ष 1947 के अगस्त से अक्टूबर के महीनों में जाना होगा। और इसमें हमारी मदद कर सकती है, पत्रकार रशीद किदवई की नई पुस्तक 'भारत के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License