NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,270 नए मामले, 31 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 859 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
28 Mar 2022
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 28 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,270 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 31 मरीज़ों की मौत हो गई हैं। इनमें से 25 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, एक-एक मरीज़ की मौत महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,567 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 328 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 20 हज़ार 723 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 21 हज़ार 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 83 हज़ार 829 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 859 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 83 करोड़ 26 लाख 35 हज़ार 673 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 4 लाख 20 हज़ार 842 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 78 करोड़ 73 लाख 55 हज़ार 354 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 32 हज़ार 389 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 400 मामले, महाराष्ट्र से 140 मामले, उत्तर प्रदेश से 80 मामले, दिल्ली से 71 मामले, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से 64-64 मामले, मिज़ोरम से 63 मामले, ओडिशा और राजस्थान से 48-48 मामले, मध्य प्रदेश से 47 मामले, हरियाणा से 42 मामले, तेलंगाना से 41 मामले, तमिलनाडु से 34 मामले, पंजाब से 29 मामले, आंध्र प्रदेश से 27 मामले और छत्तीसगढ़ से 20 मामले सामने आए हैं।  

साथ ही, उत्तराखंड से 15 मामले, गुजरात से 9 मामले, जम्मू कश्मीर से 6 मामले, हिमाचल प्रदेश से 5 मामले, झारखण्ड, बिहार और मणिपुर से 3-3 मामले, गोवा और चंडीगढ़ से 2-2 मामले और एक-एक मामला असम, सिक्किम, त्रिपुरा और मेघालय से सामने आया है। बीते दिन गोवा, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • कौर
    सागरिका किस्सू
    कहानी अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी की, जो अब खेत मज़दूरी कर रही हैं
    13 Jun 2021
    कौर पंजाब के मांसा ज़िले के गुर्ने कलां गांव से हैं। वह एक अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी हैं और सरकार से निराश हैं।
  • आरटीआई से खुलासा: संकट में भी काम नहीं आ रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
    पीयूष शर्मा
    आरटीआई से खुलासा: संकट में भी काम नहीं आ रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
    13 Jun 2021
    “बड़ी संख्या में मृतकों के नॉमिनी और परिवार वालों को यह जानकारी ही नहीं है कि मृतक PMJJBY में शामिल था या नहीं और बीमा योजना के लिए प्रतिवर्ष प्रीमियम की राशि का भुगतान किया था या नहीं”।
  • भाषा सिंह
    न्यूज़क्लिक टीम
    कार्टून हो, ट्वीट हो, या कोई आलोचना- सबसे डरती मोदी सरकार
    12 Jun 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने लक्षद्वीप की बहादुर फिल्ममेकर, एक्टर आयशा सुल्ताना पर लगाए गये राजद्रोह के मुकदमे, कार्टूनिस्ट मंजुल, ऑल्ट न्यूज़ के ज़ुबैर और प्रशासनिक अधिकारी रहे…
  • यूपी चुनाव के लिए 'ऑपरेशन डायवर्जन' में जुटी सरकार और तेल क़ीमतों पर हाहाकार
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव के लिए 'ऑपरेशन डायवर्जन' में जुटी सरकार और तेल क़ीमतों पर हाहाकार
    12 Jun 2021
    क्या कोरोना की तबाही और सरकारी लापरवाही से लोगों का ध्यान हटाने के लिए मोदी सरकार और भाजपा-संघ आदि ने कोई योजनाबद्ध अभियान छेड़ रखा है?
  • लक्षद्वीप
    सुमेधा पाल
    लक्षद्वीप में विरोध प्रदर्शन हुआ तेज़, द्वीपसमूह में पहली बार लगा देशद्रोह का आरोप
    12 Jun 2021
    सुल्ताना के खिलाफ लगाये गये आरोपों को क्षेत्र में पिछले हफ्ते से गहन होते जा रहे विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में देखा जा सकता है, जिसमें 7 जून को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक पानी के भीतर विरोध…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License