NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज भी 76 हज़ार से अधिक नए मामले, कुल मामले 34 लाख के पार
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 76,472 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,021 मरीज़ों की मौत हुई है। पिछले तीन दिनों में प्रतिदिन औसतन 76,499 मामले सामने आए हैं, और 1,033 मरीज़ों की मौत हुई है।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Aug 2020
COVID-19

दिल्ली: देश में कोरोना के मामलो में अब और भी तेजी से वृद्धि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 29 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 76,472 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,021 मरीज़ों की मौत हुई है। अगर हम पिछले तीन दिनों की बात करे तो, पिछले तीन दिनों में प्रतिदिन औसतन 76,499 मामले सामने आए हैं, और 1,033 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच राहत भरी जानकारी यह सामने आयी है, पिछले 24 घंटो में कोरोना से पीड़ित 65,050 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 34 लाख 63 हज़ार 972 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 76.47 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 26 लाख 48 हज़ार 998 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 62 हज़ार 550 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 7 लाख 52 हज़ार 424 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 4 करोड़ 4 लाख 6 हज़ार 609 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 9 लाख 28 हज़ार 761 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 76,472 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 14,427 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,526 मामले, कर्नाटक,से 8,960 मामले, तमिलनाडु से 5,996 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,405 मामले, ओडिशा से 3,682 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,982 मामले, तेलंगाना से 2,751 मामले, असम से 2,560 मामले, केरल से 2,543 मामले, बिहार से 2,277 मामले, दिल्ली से 1,808 मामले, पंजाब से 1,542 मामले, राजस्थान से 1,355 मामले, हरियाणा से 1,298 मामले, गुजरात से 1,273 मामले, मध्य प्रदेश से 1,252 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,245 मामले, झारखंड से 925 मामले, जम्मू और कश्मीर से 696 मामले, पुडुचेरी से 590 मामले, उत्तराखंड से 588 मामले, गोवा से 523 मामले, त्रिपुरा से 443 मामले, चंडीगढ़ से 160 मामले, हिमाचल प्रदेश से 136 मामले, मणिपुर से 118 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 112 मामले, मेघालय से 111 मामले, लद्दाख से 48 मामले, सिक्किम से 34 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 32 मामले, मिज़ोरम से 29 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 24 मामले और नागालैंड से 21 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,021 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 331 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 136 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 102 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 81 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 77 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 56 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 51 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और दिल्ली में 20-20 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 17 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 15 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 14 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 12 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और पुडुचेरी में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, असम और झारखंड में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और जम्मू कश्मीर में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 6 मरीज़ों की मौत हुई, तिरपुरा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़, मणिपुर और मेघालय में दो-दो मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत लद्दाख में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • UP fever
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE :  यूपी में जानलेवा बुखार का वैरिएंट ही नहीं समझ पा रहे डॉक्टर, तीन दिन में हो रहे मल्टी आर्गन फेल्योर!
    20 Sep 2021
    डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों के आधे-अधूरे आंकड़े तो बताए जा रहे हैं, लेकिन स्क्रब टाइफस और लेप्टो स्पायरोसिस बुखार का कोई आंकड़ा यूपी सरकार के पास नहीं है। हैरानी की बात यह है कि इन…
  • painting
    डॉ. मंजु प्रसाद
    आर्ट गैलरी: समकालीन कलाकारों की कृतियों में नागर जीवन
    19 Sep 2021
    हर समय परिस्थितियों से ग्रसित झुंझलाया आदमी, इनके बीच शांतिप्रिय कलाकार, चित्रकार। सभी कुछ झेलता है। इससे मुक्ति पाने का रास्ता है सृजन चाहे वो सुरुचिपूर्ण हो या विरूपित।
  • Post 9/11 Socio-cultural Transformation
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    9/11 के बाद भारत में भी हालात हुए हैं ख़राब
    19 Sep 2021
    9/11 के 20 साल बाद देश और दुनिया में आतंकवाद को लेकर लोगो का नज़रिया बदला है। इस एपिसोड में नीलांजन और उदय भास्कर इन्ही मुद्दों पर बात कर रहे हैं
  • charnjeet singh channi
    भाषा
    पंजाब में कांग्रेस के दलित नेता चरणजीत चन्नी नये मुख्यमंत्री होंगे
    19 Sep 2021
    चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। वह रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
  • मोदी
    सत्यम श्रीवास्तव
    जन्मोत्सव, अन्नोत्सव और टीकोत्सव की आड़ में जनता से खिलवाड़!
    19 Sep 2021
    देश में पहली बार हो रहा है कि वैक्सीन लगवाने के लिए किसी नेता के जन्मदिन का इंतज़ार करना पड़ रहा है। 17 सितंबर के दिन देशव्यापी टीकाकरण का आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को यादगार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License