NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोरोना अपडेट: देश में फिर से एक्टिव मामले बढ़कर हुए 4 लाख के पार
देश में 24 घंटों में कोरोना के 43,509 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 3 हज़ार 840 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Jul 2021
कोरोना अपडेट: देश में फिर से एक्टिव मामले बढ़कर  हुए  4 लाख के पार

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 29 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,509 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज दूसरे दिन भी 640 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमे 286 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई और 131 मरीज़ों की मौत केरल में हुई है। साथ ही इसी दौरान देश भर में कोरोना से पीड़ित 38,465 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 4,404 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 15 लाख 28 हज़ार 114 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 22 हज़ार 662 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.37 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 7 लाख 1 हज़ार 612 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.28 फ़ीसदी यानी 4 लाख 3 हज़ार 840 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 45 करोड़ 7 लाख 6 हजार 257 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 43 लाख 92 हज़ार 697 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 46 करोड़ 26 लाख 29 हज़ार 773 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 28 हज़ार 795 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,509 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 22,056 मामले, महाराष्ट्र से 6,857 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,010 मामले, तमिलनाडु से 1,756 मामले, ओडिशा से 1,703 मामले, कर्नाटक से 1,531 मामले, असम से 1,276 मामले, मिज़ोरम से 1,110 मामले, मणिपुर से 1,003 मामले, पश्चिम बंगाल से 815 मामले, तेलंगाना से 657 मामले, मेघालय से 541 मामले, त्रिपुरा से 376 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 342 मामले, सिक्किम से 240 मामले, छत्तीसगढ़ से 164 मामले और जम्मू कश्मीर से 160 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 116 मामले, नागालैंड से 114 मामले, पुडुचेरी से 97 मामले, उत्तर प्रदेश से 87 मामले, गोवा से 81 मामले, बिहार में 76 मामले, दिल्ली से 67 मामले, पंजाब से 65 मामले, उत्तराखंड से 60 मामले, हरियाणा से 32 मामले, राजस्थान से 30 मामले, गुजरात से 28 मामले, झारखंड से 27 मामले, मध्य प्रदेश से 11 मामले, लद्दाख और लक्षद्वीप से 6-6 मामले, चंडीगढ़ से 5 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 3 मामले और एक नया मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 640 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 286 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 131 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 69 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 29 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 21 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 20 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 19 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 14 मरीज़ों की मौत हुई और मणिपुर में 12 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मेघालय में 8 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 5 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और गोवा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप में हुई है |
 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • शशि शेखर
    एमएलसी चुनाव परिणाम: राजद के मेरे अपने, फिर भी टूट गए सपने, क्यों?
    12 Apr 2022
    बिहार में 23 सीटों पर चुनाव लड़ कर राजद ने जिन छह सीटों पर जीत हासिल की है, उनमें से 3 पर भूमिहार, 1 पर वैश्य और 1 पर राजपूत जाति से आने वाले उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। राजद का एक भी मुस्लिम कैंडिडेट…
  • सबरंग इंडिया
    करौली हिंसा को रोकने में विफल रहे अधिकारियों को निलंबित करें: PUCL
    12 Apr 2022
    हिंदुत्ववादी समूह द्वारा आयोजित रैली को मुस्लिम पड़ोस से गुजरने की अनुमति किसने दी और हिंसा होने पर अधिकारियों ने केवल दर्शकों की तरह काम क्यों किया?
  • अभिवाद
    सीपीआईएम पार्टी कांग्रेस में स्टालिन ने कहा, 'एंटी फ़ेडरल दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए दक्षिणी राज्यों का साथ आना ज़रूरी'
    12 Apr 2022
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के 'ग़ैर लोकतांत्रिक रवैये' की आलोचना की और कहा कि 'केंद्र राज्यों को अपनी कठपुतली बनाना चाहता है'।
  • भाषा
    झारखंड रोपवे दुर्घटना: वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने 10 और लोगों को सुरक्षित निकाला
    12 Apr 2022
    वायु सेना, सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बचाव अभियान जारी है।
  • काशिफ काकवी
    मध्यप्रदेश: रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, खरगोन में कर्फ़्यू, बड़वानी में तनाव
    12 Apr 2022
    सांप्रदायिक घटनाओं के गवाह रहे आदिवासी बहुल ज़िले खरगोन और बड़वानी में कांग्रेस का दबदबा है। अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होने हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License