NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में क़रीब साढ़े तीन महीने बाद 40 हज़ार से कम नए मामले दर्ज
देश में 24 घंटों में कोरोना के 37,566 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 3 लाख 97 हज़ार 637 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Jun 2021
कोरोना
Image courtesy : The Hindu

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 29 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में क़रीब साढ़े तीन महीने बाद कोरोना के 40 हज़ार से कम यानी 37,566 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 24 घंटों में 907 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 56,994 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 20,335 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 3 लाख 16 हज़ार 897 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 97 हज़ार 637 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.86 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 93 लाख 66 हज़ार 601 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.82 फ़ीसदी यानी 5 लाख 52 हज़ार 659 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 32 करोड़ 90 लाख 29 हजार 510 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 52 लाख 76 हज़ार 457 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 40 करोड़ 81 लाख 39 हज़ार 287 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 68 हज़ार 8 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,566 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 8,063 मामले, महाराष्ट्र से 6,727 मामले, तमिलनाडु से 4,804 मामले, ओडिशा से 3,319 मामले, असम से 2,689 मामले, कर्नाटक से 2,576 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,224 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,761 मामले, तेलंगाना से 993 मामले, त्रिपुरा से 476 मामले, मणिपुर से 432 मामले, छत्तीसगढ़ से 405 मामले, मिज़ोरम से 364 मामले, मेघालय से 336 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 295 मामले, जम्मू और कश्मीर से 259 मामले और पंजाब से 253 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश से 183 मामले, बिहार में 165 मामले, हिमाचल प्रदेश से 148 मामले, पुडुचेरी से 144 मामले, गोवा से 138 मामले, उत्तराखंड से 120 मामले, गुजरात और हरियाणा से 96-96 मामले, झारखंड से 90 मामले, राजस्थान से 72 मामले, सिक्किम से 71 मामले, दिल्ली से 59 मामले, लद्दाख से 58 मामले, नागालैंड से 56 मामले, मध्य प्रदेश से 37 मामले, लक्षद्वीप से 34 मामले, चंडीगढ़ और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 8-8 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 7 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 907 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 287 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 110 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 98 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 93 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 43 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 42 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 41 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 32 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 31 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 20 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 19 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 16 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 8 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर और नागालैंड में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और उत्तराखंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और सिक्किम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और दिल्ली में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • pinki
    विजय विनीत
    Exclusive: ऑस्कर अवार्ड विजेता 'स्माइल पिंकी' की पिंकी अब चराती है बकरियां
    31 Aug 2021
    ऑस्कर अवार्ड विनर फिल्म “स्माइल पिंकी” की प्रमुख किरदार पिंकी को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गोद लेने का ऐलान तो किया, मगर वादे को पूरी तरह भुला दिया। नतीजा, पिंकी और उसका परिवार बेबसी व लाचारी की…
  • BSNL
    रौनक छाबड़ा
    निजीकरण के खिलाफ उतरेंगे बीएसएनएल के कर्मचारी, दिल्ली में देंगे 3 दिन का धरना
    31 Aug 2021
    केंद्र सरकार द्वारा सरकारी संपत्तियों के “मुद्रीकरण” करने के फैसले के खिलाफ बीएसएनएल के कर्मचारी दिल्ली में तीन दिवसीय धरना देने जा रहे हैं, ये धरना 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है।
  •  Corona Update
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 30,941 नए मामले, 350 मरीज़ों की मौत
    31 Aug 2021
    देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 27 लाख 68 हज़ार 880 हो गयी है।
  • विक्रम राज कुमार
    बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापित ग्रामीण त्रासदी की भट्टी में झुलस रहे हैं
    31 Aug 2021
    क़रीब 70,000 ग्रामीण जो दशकों से सेल द्वारा हासिल की गई विवादित भूमि पर रह रहे हैं, उनकी कोई आधिकारिक मान्यता नहीं हैं और इसलिए वे सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं उठा सकते हैं।
  • Obrador
    प्रभात पटनायक
    कैसे नवउदारवाद की ओर से मैक्सिको ने मुंह फेरा!
    31 Aug 2021
    मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर अपने देश में कई बड़े आर्थिक बदलाव कर रहे हैं, जैसे तेल क्षेत्र में जहां अंतर्राष्ट्रीय पूंजी की मांग तेल क्षेत्र का और अधिक निजीकरण करने की ही रही है, ओब्राडोर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License