NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1.74 लाख नए मामले, 3,617 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,73,790 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 8.03 फ़ीसदी यानी 22 लाख 28 हज़ार 724 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
29 May 2021
कोरोना
Image courtesy : NPR

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 29 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,73,790 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 3,617 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,84,601 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,14,428 मामले कम हुए हैं।

देश के तीन राज्यों की हालात अभी भी बेहद नाजुक बने हुए है। हालांकि नए मामले घटते जा रहे है लेकिन कोरोना से अब भी कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हो रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 973 मरीज़ों की मौत हुई है वहीं तमिलनाडु में 486 और कर्नाटक में 401 मरीज़ों की मौत हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 77 लाख 29 हज़ार 247 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 22 हज़ार 512 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 90.79 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 51 लाख 78 हज़ार 11 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 8.03 फ़ीसदी यानी 22 लाख 28 हज़ार 724 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 20 करोड़ 89 लाख 2 हज़ार 445 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 30 लाख 62 हज़ार 747 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 34 करोड़ 11 लाख 19 हज़ार 909 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 20 लाख 80 हज़ार 48 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,73,790 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 31,079 मामले, कर्नाटक से 22,823 मामले, केरल से 22,318 मामले, महाराष्ट्र से 20,740 मामले, आंध्र प्रदेश से 14,429 मामले, पश्चिम बंगाल से 12,193 मामले, ओडिशा से 7,256 मामले, असम से 5,436 मामले, पंजाब से 3,706 मामले, तेलंगाना से 3,527 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,840 मामले, जम्मू और कश्मीर से 2,803 मामले, राजस्थान से 2,648 मामले, गुजरात से 2,521 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,273 मामले, हरियाणा से 2,007 मामले, उत्तराखंड से 1,942 मामले, मध्य प्रदेश से 1,854 मामले और बिहार से 1,785 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 1,523 मामले, पुडुचेरी से 1,223 मामले, दिल्ली से 1,141 मामले, गोवा से 1,055 मामले, मणिपुर से 732 मामले, मेघालय से 731 मामले, झारखंड से 687 मामले, त्रिपुरा से 595 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 497 मामले, सिक्किम से 420 मामले, मिज़ोरम से 277 मामले, नागालैंड से 192 मामले, लक्षद्वीप से 178 मामले, चंडीगढ़ से 161 मामले, लद्दाख से 124 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 55 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 19 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण के कारण एक दिन में 3,617 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 973 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 486 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 401 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 194 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 176 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 154 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 145 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 139 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 103 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 96 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 80 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 78 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 67 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 64 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 63 मरीज़ों की मौत हुई और बिहार में 61 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तराखण्ड में 60 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 56 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 33 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 32 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 27 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 21 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 20 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और झारखंड में 19-19 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और त्रिपुरा में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 6 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 5 मरीज़ों की मौत हुई, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 4 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम और लक्षद्वीप में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Covid-19 India
ICMR
Corona Update
India Corona Update

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Bank union strike
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बैंक यूनियनों का ‘निजीकरण’ के ख़िलाफ़ दो दिन की हड़ताल का ऐलान
    06 Dec 2021
    दो सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के ख़िलाफ़ बैंक कर्मचारियों के संयुक्त मंच ने सरकार को 16 व 17 दिसंबर की हड़ताल का नोटिस दे दिया है। 
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: स्वास्थ्य विभाग का नया ‘संकल्प पत्र, सरकारी ब्लड बैंकों से नहीं मिलेगा निःशुल्क ख़ून, स्वास्थ्य जन संगठनों ने किया विरोध
    06 Dec 2021
    राजधानी रांची स्थित रिम्स और सदर अस्पताल में लोगों को पैसों से ब्लड मिल रहा है। बीपीएल व आयुष्मान कार्ड धारकों को छोड़ किसी भी गरीब-लाचार अथवा धनवान व्यक्ति को समान रूप से प्रदेश के किसी भी सरकारी…
  • Babasaheb
    बादल सरोज
    65 साल बाद भी जीवंत और प्रासंगिक बाबासाहब
    06 Dec 2021
    जाति के बारे में उनका दृष्टिकोण सर्वथा वैज्ञानिक था। उन्होंने जाति व्यवस्था का तब तक का सबसे उन्नत विश्लेषण किया था। वे अपने जमाने के बड़े नेताओं में अकेले थे, जिसने जाति व्यवस्था के ध्वंस यानि…
  • vinod dua
    शंभूनाथ शुक्ल
    मृतक को अपमानित करने वालों का गिरोह!
    06 Dec 2021
    हम लोगों ने जब पत्रकारिता शुरू की थी, तब इमरजेंसी के दिन थे। लोगों में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रति ग़ुस्सा था और लोग आंदोलन कर रहे थे। किंतु धार्मिक आधार पर बँटवारे की कोई बात नहीं थी। कोई…
  • india and bangladesh
    एम. के. भद्रकुमार
    भारत-बांग्लादेश संबंध का मौजूदा दौर
    06 Dec 2021
    नई दिल्ली के मौन प्रोत्साहन से प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की घरेलू राजनीति को उनके सत्तावादी शासन के मामले में निर्णायक रूप से फ़ायदा हुआ है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License