NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 70,589 नए मामले, 28 दिन बाद पहली बार प्रतिदिन मौत का आंकड़ा एक हज़ार से नीचे
देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,589 नए मामले दर्ज किये गए हैं। साथ ही कोरोना से एक दिन में 776 मरीज़ों की मौत हुई है। देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 61 लाख 45 हज़ार 291 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Sep 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 29 सितंबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,589 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 776 मरीज़ों की मौत हुई है, प्रतिदिन कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 28 दिनों के बाद आज पहली बार एक हज़ार से नीचे पंहुचा है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 84,877 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है। इसी के साथ ऱोजाना बढ़ रहे सक्रिय मामलों में 15,064 मामले कम हो गए है।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 61 लाख 45 हज़ार 291 हो गयी है। जिनमें से अब तक 96 हज़ार 381 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में 0.43 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट 83.01 फीसदी हो गया है, यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से अब तक 51 लाख 1 हज़ार 397 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 9 लाख 47 हज़ार 576 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 7 करोड़ 31 लाख 10 हज़ार 41 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 11 लाख 42 हज़ार 811 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,589 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 11,921 मामले, कर्नाटक से 6,892 मामले, तमिलनाडु से 5,589 मामले, आंध्र प्रदेश से 5,487 मामले, केरल से 4,538 मामले, उत्तर प्रदेश से 3,790 मामले, छत्तीसगढ़ से 3,725 मामले, असम से 3,644 मामले, ओडिशा से 3,235 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,155 मामले, राजस्थान से 2,112 मामले, तेलंगाना से 2,072 मामले, दिल्ली से 1,984 मामले, मध्य प्रदेश से 1,957 मामले, हरियाणा से 1,630 मामले, झारखंड से 1,508 मामले, गुजरात से 1,404 मामले, पंजाब से 1,269 मामले और बिहार से 1,130 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 824 मामले, उत्तराखंड से 457 मामले, गोवा से 438 मामले, त्रिपुरा से 432 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 328 मामले, पुडुचेरी से 285 मामले, हिमाचल प्रदेश से 266 मामले, मणिपुर से 178 मामले, चंडीगढ़ से 125 मामले, मेघालय से 60 मामले, मिज़ोरम से 50 मामले, लद्दाख से 49 मामले, सिक्किम से 25 मामले, नागालैंड से 11 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 10 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 9 नए मामले सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 776 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 180 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 70 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 59 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 58 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 56 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 46 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आंध्र प्रदेश और दिल्ली में 37-37 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 35 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 29 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 24 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 20 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 16 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 15 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 14 मरीज़ों की मौत हुई, असम और गुजरात में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और झारखंड में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड, गोवा और चंडीगढ़ में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 4 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और मेघालय में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और नागालैंड में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • iran
    शिरीष खरे
    ईरान के नए जनसंख्या क़ानून पर क्यों हो रहा है विवाद, कैसे महिला अधिकारों को करेगा प्रभावित?
    21 Feb 2022
    ईरान का नया जनसंख्या कानून अपनी एक आधुनिक समस्या के कारण सुर्खियों में है, जिसके खिलाफ अब ईरान ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कुछ मानवाधिकार संगठन आवाज उठा रहे हैं।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 16,051 नए मामले, 206 मरीज़ों की मौत
    21 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.47 फ़ीसदी यानी 2 लाख 2 हज़ार 131 हो गयी है।
  • education
    निवेदिता सरकार, अनुनीता मित्रा
    शिक्षा बजट: डिजिटल डिवाइड से शिक्षा तक पहुँच, उसकी गुणवत्ता दूभर
    21 Feb 2022
    बहुत सारी योजनाएं हैं, लेकिन शिक्षा क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता उसकी खुद की विरोधाभासी नीतियों और वित्तीय सहायता की कमी से बुरी तरह प्रभावित हैं।
  • Modi
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव : कैसे यूपी की 'डबल इंजन’ सरकार ने केंद्रीय योजनाओं को पटरी से उतारा 
    21 Feb 2022
    महामारी के वर्षों में भी, योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रमुख केंद्रीय योजनाओं को पूरी तरह से लागू नहीं कर पाई। 
  • ayodhya
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    अयोध्या में कम्युनिस्ट... अरे, क्या कह रहे हैं भाईसाहब!
    21 Feb 2022
    यह बात किसी सामान्य व्यक्ति को भी हैरान कर सकती है कि भारतीय दक्षिणपंथ के तूफ़ान का एपीसेंटर बन चुके अयोध्या में वामपंथी कहां से आ गए ? लेकिन यह सच है…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License