NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में फिर रिकॉर्ड 81,466 नए मामले, एक्टिव केस 6 लाख के पार हुए
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 81,466 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज फिर से अब तक के रिकॉर्ड 43,183 नए मामले दर्ज किये गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 6 लाख 14 हज़ार 696 हुई।
न्यूज़क्लिक टीम
02 Apr 2021
कोरोना
Image courtesy : Pharmaceutical Technology

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 2 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 81,466 नए मामले दर्ज किये गए हैं। और इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 469 मरीज़ों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। देश के सभी राज्यों में कोरोना की दर में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिनमें महाराष्ट्र कोरोना का मुख्य केंद्र बना हुआ है, महाराष्ट्र में आज फिर से अब तक के रिकॉर्ड 43,183 नए मामले दर्ज किये गए और 249 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 50,356 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में 30,641 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 23 लाख 3 हज़ार 131 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 63 हज़ार 396 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 93.67 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 15 लाख 25 हज़ार 39 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 फ़ीसदी यानी 6 लाख 14 हज़ार 696 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 6 करोड़ 87 लाख 89 हज़ार 138 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 36 लाख 71 हज़ार 242 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 24 करोड़ 59 लाख 12 हज़ार 587 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 13 हज़ार 966 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 81,466 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 43,183 मामले, छत्तीसगढ़ से 4,617 मामले, कर्नाटक से 4,234 मामले, पंजाब से 3,161 मामले, तमिलनाडु से 2,817 मामले, केरल से 2,798 मामले, दिल्ली से 2,790 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,589 मामले, मध्य प्रदेश से 2,546 मामले, गुजरात से 2,410 मामले, हरियाणा से 1,609 मामले, राजस्थान से 1,350 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,274 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,271 मामले, तेलंगाना से 965 मामले, झारखंड से 690 मामले, उत्तराखंड से 500 मामले, बिहार से 488 मामले, जम्मू और कश्मीर 461 से मामले, हिमाचल प्रदेश से 409 मामले और ओडिशा से 394 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गोवा से 265 मामले, पुडुचेरी से 260 मामले, चंडीगढ़ से 257 मामले, असम से 58 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 22 मामले, लद्दाख से 18 मामले, मिज़ोरम से 8 मामले, सिक्किम से 6 मामले, नागालैंड से 5 मामले, त्रिपुरा से 4 मामले, लक्षद्वीप से 3 मामले, मेघालय से 2 मामले और एक-एक नया मामला मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 469 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 249 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 58 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 34 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 19 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 18 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 5 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम और बिहार में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत झारखंड, गोवा, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Karnataka
    सबरंग इंडिया
    कर्नाटक: बजरंग दल के सदस्य की हत्या, पुलिस ने हिजाब विवाद से लिंक का खंडन किया
    22 Feb 2022
    20 फरवरी, 2022 को बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की मौत के तुरंत बाद कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और धारा 144 लागू कर दी गई है। डेक्कन हेराल्ड के अनुसार, निषेधाज्ञा की…
  • Tanzania
    पैन अफ्रीकैनिज़्म टूडे सेक्रेटैरियट
    जिनकी ज़िंदगी ज़मीन है: तंजानिया में किसानों के संघर्ष
    22 Feb 2022
    माउंटंदाओ वा विकुंडी व्या वकुलिमा तंजानिया तक़रीबन 200,000 छोटे-छोटे किसानों का एक नेटवर्क है। यह नेटवर्क ज़मीन पर कब्ज़ा करने और उन लोगों को अपराधी ठहराये जाने के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहा है, जिनकी…
  • तृप्ता नारंग
    मणिपुर चुनाव: आफ्सपा, नशीली दवाएं और कृषि संकट बने  प्रमुख चिंता के मुद्दे
    22 Feb 2022
    जहां कांग्रेस और एनपीएफ़ ने अपने घोषणापत्र में आफ्सपा को वापस लेने का ज़िक्र किया है, वहीं भाजपा इसमें चूक गई है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट : लखनऊ की स्लम बस्तियों के सुनो चुनावी एजेंडे
    21 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंचीं लखनऊ की ऐशबाग और सदर इलाके की स्लम बस्तियों में, जहां दलित समाज बसता है। उनके चुनावी बोल, चुनाव के एजेंडे टटोले, क्या चल रही साइकिल, या खिलेगा फूल…
  •  Anish Khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छात्र नेता अनीश ख़ान की हत्या का विरोध जारी, कोलकाता उच्च न्यायालय में उठी सुनवाई की मांग
    21 Feb 2022
    एसएफ़आई ने अनीश ख़ान की मौत की निंदा करते हुए इसका ज़िम्मेदार तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को बताया है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License