NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 
दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाद केरल और महाराष्ट्र में कोरोना ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। केरल में ढ़ाई महीने और महाराष्ट्र में क़रीब साढ़े तीन महीने बाद कोरोना के एक हज़ार से ज्यादा मामले सामने आए। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Jun 2022
covid

दिल्ली: देश में आज कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी से भी ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 2 जून को जारी आकड़ो के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,712 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 1 जून को कोरोना के 2,745 मामले सामने आए थे। यानी बीते दिन कोरोना के मामलों में क़रीब-क़रीब एक हज़ार मामलों की बढ़ोतरी हुई है। वही राज्यों की बात करे तो दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाद केरल और महाराष्ट्र में कोरोना ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। केरल में ढ़ाई महीने बाद कोरोना के एक हज़ार से ज्यादा 1,197 नए मामले दर्ज़ किए गए है। इससे पहले 15 मार्च को कोरोना के 1,193 मामले सामने आए थे। केरल में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 6 हज़ार से ज्यादा हो गयी है।   

वही महाराष्ट्र में क़रीब साढ़े तीन महीने बाद कोरोना के एक हज़ार से ज्यादा 1,081 मामले दर्ज़ किए गए है। इससे पहले 24 फरवरी को महाराष्ट्र में कोरोना के एक हज़ार से ज्यादा 1,182 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 हज़ार से ज्यादा हो गयी है। साथ ही दिल्ली में स्थिति समान बनी हुई है। दिल्ली में रोजाना कोरोना के 300 से 400 के बीच मामले सामने आ रहे है। 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 5 लोगों की मौत के मामले सामने आए है। अच्छी बात यह है की पिछले 24 घंटों में एक भी मरीज़ की मौत का मामला सामने नहीं आया है, केरल में 5 लोगों की मौत के संशोधित आकड़ों को जोड़ा गया है। साथ ही इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,584 मरीज़ों को ठीक किया गया है। एक्टिव मामलों में आज एक हजार से भी ज़्यादा 1,123 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 64 हज़ार 544 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 641 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 20 हज़ार 394 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.05 फ़ीसदी यानी 19 हज़ार 509 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 93 करोड़ 70 लाख 51 हज़ार 104 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 12 लाख 44 हज़ार 298 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 85 करोड़ 13 लाख 38 हज़ार 595 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 41 हज़ार 989 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,712 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 1,197 मामले, महाराष्ट्र से 1,081 मामले, दिल्ली से 368 मामले, हरियाणा से 187 मामले, कर्नाटक से 178 मामले, तमिलनाडु से 139 मामले, उत्तर प्रदेश से 124 मामले, तेलंगाना से 75 मामले, राजस्थान से 66 मामले, गोवा से 42 मामले, गुजरात से 40 मामले, पश्चिम बंगाल से 39 मामले, मध्य प्रदेश से 35 मामले, चंडीगढ़ से 22 मामले और मिज़ोरम से 16 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, छत्तीसगढ़ से 15 मामले, ओड़िशा और पंजाब से 14-14 मामले, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी से 11-11 मामले, बिहार से 9 मामले, उत्तराखंड से 8 मामले, हिमाचल प्रदेश से 7 मामले, जम्मू कश्मीर और झारखण्ड से 6-6 मामले और मणिपुर से 2 मामले सामने आए है । बीते दिन असम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • poem
    न्यूज़क्लिक टीम
    सरोकार: जो सच-सच बोलेंगे, मारे जाएंगे
    12 Apr 2022
    कवि राजेश जोशी ने 80 के दशक के आख़िरी में 'मारे जाएंगे' शीर्षक से जो कविता कही थी वो आज हू-ब-हू हमारे सामने आकर खड़ी हो गई है। अपनी पूरी सच्चाई के साथ। इसे पढ़ना-सुनना और समझना बेहद ज़रूरी है, ताकि…
  • AZAM KHAN
    रवि शंकर दुबे
    'आज़म ख़ान खेमे' की बग़ावत, सपा में टूट के संकेत!
    12 Apr 2022
    समाजवादी पार्टी में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लंबे वक्त से जेल में बंद आज़म खान के समर्थकों ने अब आवाज़ें उठानी शुरू कर दी हैं।
  • annpurna
    विजय विनीत
    MLC चुनावः मोदी के गढ़ बनारस में भाजपा की बुरी हार, माफ़िया बृजेश सिंह की पत्नी के सामने केवल डमी प्रत्याशी थे सुदामा पटेल!
    12 Apr 2022
    वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल तीसरे स्थान पर चले गए। दूसरा स्थान सपा का था। बनारस में शर्मनाक हार पर भाजपा ने बस इतनी सी सफ़ाई दी है कि वह हार के कारणों की समीक्षा करेगी।
  • bihar
    एम.ओबैद
    शर्मनाक : दिव्यांग मरीज़ को एंबुलेंस न मिलने पर ठेले पर पहुंचाया गया अस्पताल, फिर उसी ठेले पर शव घर लाए परिजन
    12 Apr 2022
    बिहार में चिकित्सा व्यवस्था में घोर लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं। यहां मरीज़ को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस न मिलना या इलाज का अभाव आम घटना है।
  • ramnavami
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: विहिप की रामनवमी रैलियों के उकसावे के बाद हावड़ा और बांकुरा में तनाव
    12 Apr 2022
    हावड़ा में बहुसंख्यक मुस्लिम रिहाइश वाले इलाकों से गुजरते रामनवमी जुलूस ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन पर पथराव किया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License