NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 47,092 नए मामले, 509 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.19 फ़ीसदी यानी 3 लाख 89 हज़ार 583 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
02 Sep 2021
कोरोना
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 2 सितम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 47,092 नए मामले दर्ज किए गए और 500 से ज़्यादा यानी 509 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 24 घंटों में 183 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 173 और ओडिशा में 53 मरीज़ों की मौत हुई है | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 35,181 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 11,402 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 28 लाख 57 हज़ार 937 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 39 हज़ार 529 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.48 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 20 लाख 28 हज़ार 825 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.19 फ़ीसदी यानी 3 लाख 89 हज़ार 583 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 66 करोड़ 30 लाख 37 हज़ार 334 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 81 लाख 9 हज़ार 244 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 52 करोड़ 48 लाख 68 हज़ार 734 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 16 लाख 84 हज़ार 441 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,092 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 32,803 मामले, महाराष्ट्र से 4,456 मामले, मिज़ोरम से 1,992 मामले, तमिलनाडु से 1,509 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,186 मामले, कर्नाटक से 1,159 मामले, ओडिशा से 719 मामले, पश्चिम बंगाल से 679 मामले, असम से 573 मामले, तेलंगाना से 322 मामले, मणिपुर से 270 मामले, मेघालय से 264 मामले, हिमाचल प्रदेश से 251 मामले, पुडुचेरी से 138 मामले, जम्मू और कश्मीर से 110 मामले और त्रिपुरा से 104 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, गोवा से 95 मामले, सिक्किम से 76 मामले, नागालैंड से 74 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 71 मामले, पंजाब से 37 मामले, दिल्ली से 36 मामले, छत्तीसगढ़ से 31 मामले, झारखंड से 27 मामले, उत्तराखंड से 25 मामले, हरियाणा से 20 मामले, उत्तर प्रदेश से 16 मामले, गुजरात से 13 मामले, मध्य प्रदेश से 11 मामले, बिहार से 10 मामले, लद्दाख से 7 मामले, राजस्थान से 5 मामले और चंडीगढ़ से 3 मामले सामने आए है। बीते दिन लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 509 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 183 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 173 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 53 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 21 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 20 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 12 मरीज़ों की मौत हुई और असम में 11 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आंध्र प्रदेश में 10 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 4 मरीज़ों की मौत, तेलंगाना और पंजाब में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, पुडुचेरी, जम्मू कश्मीर, गोवा और चंडीगढ़ में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    रेज़िडेंट डॉक्टर्स पर पुलिस की हिंसा, दलित पत्रकार झेल रहीं ऑनलाइन हेट और अन्य ख़बरें
    28 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी रेज़िडेंट डॉक्टर्स के आंदोलन पर पुलिसिया हिंसा, मीना कोटवाल झेल रहीं ऑनलाइन नफ़रत और अन्य ख़बरों पर।
  • Pondicherry University
    श्रुति एमडी
    पुडुचेरी विवि में 2 साल पहले के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 11 छात्रों को सज़ा
    28 Dec 2021
    11 छात्रों में से अधिकांश ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है, लेकिन इस सज़ा को पूरे छात्र समुदाय को धमकाने के लिए लिए गए एक कदम के बतौर देखा जा रहा है।
  • James Webb Telescope
    संदीपन तालुकदार
    ब्रह्मांड के स्त्रोत का पता लगाने के लिए पृथ्वी से निकला जेम्स वेब टेलिस्कोप
    28 Dec 2021
    यह मिशन नासा, ईएसए (यूरोपियन स्पेस एजेंसी) और कनाडा की स्पेस एजेंसी का संयुक्त मिशन है। इसमें सौर मंडलों और सूर्य के अलावा दूसरे तारों के चक्कर लगाने वाले ग्रहों की खोज कर, शुरुआती ब्रह्मांड की पहली…
  • govt hospital
    अजय कुमार
    नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक: नहीं काम आ रहा 'डबल इंजन’, यूपी-बिहार सबसे नीचे
    28 Dec 2021
    नीति आयोग के ग़रीबी सूचकांक की तरह स्वास्थ्य सूचकांक भी यही इशारा करता है कि भारत के तकरीबन सभी राज्यों को दुनिया के दूसरे मुल्कों की बजाय भारत के ही केरल से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है।
  • RIGHT-WINGS
    मौहम्मद अली
    मध्यप्रदेश: हिंदुत्ववादी संगठनों की शौर्य यात्रा को लेकर तनाव, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
    28 Dec 2021
    मध्यप्रदेश में कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों ने शौर्य यात्रा के नाम पर जमकर उत्पात मचाया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई की जगह पीड़ितों पर ही डंडा तानने लगी...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License