NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 3 लाख 86 हज़ार नए मामले, 3,498 मरीज़ों की मौत
देश में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के रिकॉर्ड 3,86,452 नए मामले दर्ज किए गए है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 31 लाख 70 हज़ार 228 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 Apr 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 3 लाख 86 हज़ार नए मामले, 3,498 मरीज़ों की मौत

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 30 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के रिकॉर्ड 3,86,452 नए मामले दर्ज किए गए | इसके अलावा कोरोना से 24 घंटो में 3,498 मरीज़ों की मौत हुई | हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित क़रीब 3 लाख यानि 2,97,540 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 85,414 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में संक्रमण के मामलो की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 62 हज़ार 976 हो गयी है। जिनमें से 2 लाख 8 हज़ार 330 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट घटकर 81.99 फ़ीसदी हो गया है, यानी कोरोना से पीड़ित 1 करोड़ 53 लाख 84 हज़ार 418 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और इसी के साथ देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 16.78 फ़ीसदी यानी 31 लाख 70 हज़ार 228 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 15 करोड़ 22 लाख 45 हज़ार 179 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें 22 लाख 24 हज़ार 548 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 28 करोड़ 63 लाख 92 हज़ार 86 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 20 हज़ार 107 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के रिकॉर्ड 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 66,159 मामले, केरल से 38,607 मामले, उत्तर प्रदेश से 35,104 मामले, कर्नाटक से 35,024 मामले, दिल्ली से 24,235 मामले, तमिलनाडु से 17,897 मामले, पश्चिम बंगाल से 17,403 मामले, राजस्थान से 17,269 मामले, छत्तीसगढ़ से 15,804 मामले, आंध्र प्रदेश से 14,792 मामले, गुजरात से 14,327 मामले, हरियाणा से 13,947 मामले, बिहार से 13,089 मामले, मध्य प्रदेश से 12,762 मामले, तेलंगाना से 7,646 मामले, ओडिशा से 6,998 मामले, पंजाब से 6,724 मामले, उत्तराखंड से 6,251 मामले और झारखंड से 5,961 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 3,474 मामले, असम से 3,079 मामले, हिमाचल प्रदेश से 3,040 मामले, गोवा से 3,019 मामले, पुडुचेरी से 1,122 मामले, चंडीगढ़ से 801 मामले, मणिपुर से 314 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 267 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 194 मामले, मेघालय से 187 मामले, नागालैंड से 181 मामले, सिक्किम से 170 मामले, लक्ष्यद्वीप से 158 मामले, त्रिपुरा से 141 मामले, मिज़ोरम से 139 मामले, लद्दाख से 108 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 59 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 3,498 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 771 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 395 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 295 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 270 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 251 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 180 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 158 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 145 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 137 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 107 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 97 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 95 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल और बिहार में 89-89 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तराखंड में 85 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आन्ध्र प्रदेश में 57 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 53 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 48 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 40 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 36 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और असम में 26-26 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा और पुडुचेरी में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 8 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 5 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम और लक्ष्द्वीप में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, दो मरीज़ों की मौत मेघालय में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम और लद्दाख में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड: NIOS से डीएलएड करने वाले छात्रों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनुमति नहीं
    23 Oct 2021
    उत्तराखंड सरकार द्वारा नवंबर 2020 में प्राथमिक शिक्षक के 2287 पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की गई थी, इसमें राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से होने वाले डीएलएड को मान्य किया गया…
  • Supreme Court
    न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    खोरी पुनर्वास संकट: कोर्ट ने कहा- प्रोविजनल एलॉटमेंट के समय कोई पैसा नहीं लिया जाएगा, फ़ाइनल एलॉटमेंट पर तय होगी किस्त 
    23 Oct 2021
    मजदूर आवास संघर्ष समिति ने कहा कि अस्वीकृत आवेदन की प्रकिया में अपारदर्शिता है एवं प्रार्थी को अपील का मौका न देना सरासर अत्याचार एवं धोखा है।
  • inflation
    अजय कुमार
    सरकारी आंकड़ों में महंगाई हो गई कम, ग़रीब जनता को एहसास भी नहीं हुआ! 
    23 Oct 2021
    आख़िर क्या वजह है कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों में कमी आने के बाद भी आम आदमी इस पर भरोसा नहीं कर पाता।
  • 100 crore vaccines
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेक: क्या भारत सचमुच 100 करोड़ टीके लगाने वाला दुनिया का पहला देश है?
    23 Oct 2021
    भारत न तो पहला देश है जिसने 100 करोड़ डोज़ लगाई है और न ही भारत का टीकाकरण विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है।
  • shareel
    द लीफलेट
    सीएए विरोधी भाषण: भीड़ उकसाने के ख़िलाफ़ ‘अपर्याप्त और आधे-अधूरे सुबूत’, फिर भी शरजील इमाम को ज़मानत से इनकार
    23 Oct 2021
    दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर 2019 में राष्ट्रीय राजधानी में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA)-राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर अपने कथित भड़काऊ भाषण के सिलसिले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License