NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 3 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,688 नए मामले सामने आए हैं | इसमें 43 फ़ीसदी से ज़्यादा यानी 1,607 मामले अकेले दिल्ली से सामने आए हैं | 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Apr 2022
covid
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: देश में आज लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के तीन हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना के नए मामलों में 9 फीसदी से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 30 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,688 नए मामले सामने आए हैं | जबकि कल 29 अप्रैल को कोरोना के 3,377 मामले सामने आए थे | देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों से कोरोना का ख़तरा ओर गहराता जा रहा है | देश एक बार फिर पाबंदियो की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है | देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, राज्य सरकारों ने कोरोना की रोकथाम के लिए धीरे-धीरे पाबंदिया लगानी शुरू कर दी हैं | और जैसे-जैसे कोरोना के मामले बढ़ रहे है वैसे ही पाबंदिया भी बढ़ती जा रही हैं। कोरोना से ज्यादातर प्रभावित राज्यों में सोशल डिस्टैन्सिंग और मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है | 

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुई है, दिल्ली में कोरोना के मामले रोजाना बढ़ते ही जा रहे है | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,607 नए मामले सामने आए और दो मरीज़ों की मौत हुई है | जबकि कल 29 अप्रैल को कोरोना के 1,490 मामले सामने आए थे | यानी एक दिन के भीतर दिल्ली में कोरोना के मामलों में करीब 8 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है | वही हम पिछले चार दिनों की बात करे तो दिल्ली में पिछले चार दिनों में कोरोना के मामलों में औसतन 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है | दिल्ली में अब एक्टिव ममलों की संख्या बढ़कर 5,609 हो गयी है | हालांकि इसमें से ज़्यादातर लोग होम आइसोलेशन में है, और अस्पतालों में फिलहाल 139 लोग ही भर्ती है |  

इसके अलावा देश भर में बीते दिन कोरोना से 50 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमे से 45 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत दिल्ली और महाराष्ट्र में हुई और एक मरीज़ की मौत उत्तर प्रदेश में हुई है | हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,755 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 883 मामलों की बढ़ोतरी हुई है | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 75 हज़ार 864 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 23 हज़ार 803 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 33 हजार 377 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 18 हज़ार 684 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 88 करोड़ 89 लाख 90 हज़ार 935 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 22 लाख 58 हज़ार 59 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 74 लाख 42 हज़ार 23 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 96 हज़ार 640 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले 

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,688 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,607 मामले, हरियाणा से 624 मामले, केरल से 412 मामले, उत्तर प्रदेश से 293 मामले, महाराष्ट्र से 148 मामले, कर्नाटक से 133 मामले, राजस्थान से 89 मामले, मिज़ोरम से 83 मामले, तमिलनाडु से 54 मामले, पश्चिम बंगाल से 52 मामले, मध्य प्रदेश से 34 मामले, तेलंगाना से 32 मामले, पंजाब से 27 मामले, उत्तराखंड से 21 मामले और गुजरात से 10 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, ओड़िशा और चंडीगढ़ से 10-10 मामले, आंध्र प्रदेश से 8 मामले, बिहार से 7 मामले, गोवा से 6 मामले, हिमाचल प्रदेश से 5 मामले, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर से 4-4 मामले, पुडुचेरी से 3 मामले, असम से 2 मामले और एक-एक मामला झारखण्ड, सिक्किम और लद्दाख से सामने आया है | बीते दिन मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • muslim
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    मोदी जी, क्या आपने मुस्लिम महिलाओं से इसी सुरक्षा का वादा किया था?
    17 Feb 2022
    तीन तलाक के बारे में ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना, तब, जब मुस्लिम महिलाओं को उनकी पारंपरिक पोशाक के एक हिस्से को सार्वजनिक चकाचौंध में उतारने पर मजबूर किया जा रहा है, यह न केवल लिंग, बल्कि धार्मिक पहचान पर भी…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनाव में दलित-फैक्टर, सबको याद आये रैदास
    16 Feb 2022
    पंजाब के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी पार्टियों के शीर्ष नेता बुधवार को संत रैदास के स्मृति स्थलों पर देखे गये. रैदास को चुनावी माहौल में याद करना जरूरी लगा क्योंकि पंजाब में 32 फीसदी…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: मोदी की ‘आएंगे तो योगी ही’ से अलग नितिन गडकरी की लाइन
    16 Feb 2022
    अभी तय नहीं कौन आएंगे और कौन जाएंगे लेकिन ‘आएंगे तो योगी ही’ के नारों से लबरेज़ योगी और यूपी बीजेपी के समर्थकों को कहीं निराश न होना पड़ा जाए, क्योंकि नितिन गडकरी के बयान ने कई कयासों को जन्म दे दिया…
  • press freedom
    कृष्ण सिंह
    ‘दिशा-निर्देश 2022’: पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज़ को दबाने का नया हथियार!
    16 Feb 2022
    दरअसल जो शर्तें पीआईबी मान्यता के लिए जोड़ी गई हैं वे भारतीय मीडिया पर दूरगामी असर डालने वाली हैं। यह सिर्फ किसी पत्रकार की मान्यता स्थगित और रद्द होने तक ही सीमित नहीं रहने वाला, यह मीडिया में हर उस…
  • JK
    अनीस ज़रगर
    कश्मीरः जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई के लिए मीडिया अधिकार समूहों ने एलजी को लिखी चिट्ठी 
    16 Feb 2022
    मीडिया निकायों ने फहद की पत्रकारिता कार्य के विरुद्ध शुरू की गई सभी पुलिसिया जांच को वापस लेने का भी आह्वान किया। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License