NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में क़रीब 43 हज़ार नए मामले, 380 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 76 हज़ार 324 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 Aug 2021
कोरोना
Image courtesy : Moneycontrol

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 30 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 42,909 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 380 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 131 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 75 और ओडिशा में 69 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 34,763 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 7,766 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 27 लाख 37 हज़ार 939 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 38 हज़ार 210 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.51 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 19 लाख 23 हज़ार 405 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.15 फ़ीसदी यानी 3 लाख 76 हज़ार 324 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 63 करोड़ 43 लाख 81 हज़ार 358 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 31 लाख 14 हज़ार 696 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 52 करोड़ 1 लाख 46 हज़ार 525 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 14 लाख 19 हज़ार 990 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,909 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 29,836 मामले, महाराष्ट्र से 4,666 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,557 मामले, तमिलनाडु से 1,538 मामले, कर्नाटक से 1,262 मामले, ओडिशा से 849 मामले, पश्चिम बंगाल से 650 मामले, मिज़ोरम से 440 मामले, मणिपुर से 387 मामले, असम से 293 मामले, मेघालय से 265 मामले, तेलंगाना से 257 मामले, जम्मू और कश्मीर से 169 मामले और हिमाचल प्रदेश से 123 मामले सामने आए हैं।

साथ ही पुडुचेरी से 96 मामले, सिक्किम से 80 मामले, गोवा और त्रिपुरा से 74-74 मामले, नागालैंड से 52 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 39 मामले, पंजाब से 37 मामले, दिल्ली से 31 मामले, छत्तीसगढ़ से 19 मामले, उत्तराखंड से 16 मामले, उत्तर प्रदेश से 14 मामले, झारखंड से 13 मामले, गुजरात और मध्य प्रदेश से 12-12 मामले, हरियाणा और बिहार से 11-11 मामले, राजस्थान और लद्दाख से 7-7 मामले, चंडीगढ़ से 6 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 4 मामले और लक्षद्वीप से 2 मामले सामने आए है। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 380 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 131 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 75 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 69 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 22 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत, कर्नाटक में 17 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मेघालय में 7 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 6 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और असम में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड और पंजाब में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी और गोवा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और हरियाणा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • मिशन यूपी 2022ः योगी के ख़िलाफ़ बिगुल फूंका किसानों ने
    न्यूज़क्लिक टीम
    मिशन यूपी 2022ः योगी के ख़िलाफ़ बिगुल फूंका किसानों ने
    27 Jul 2021
    खास पेशकश में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की किसान नेताओं से उनकी आगे की रणनीति, मिशन यूपी 2022 और मिशन उत्तराखंड 2022 के बारे में बात की। जंतर-मंतर पर चल रही किसान संसद के दौरान ही भारतीय किसान…
  • Raj Kundra
    भाषा
    अश्लील फिल्म मामले में अदालत ने राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
    27 Jul 2021
    कुंद्रा की पुलिस रिमांड समाप्त होने पर उन्हें मंगलवार को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कुंद्रा ने जमानत के लिए अदालत में…
  • तियांगोंग स्पेस स्टेशन: डार्क मैटर से लेकर कैंसर अनुसंधान तक के वैज्ञानिक परीक्षणों की योजना
    संदीपन तालुकदार
    तियांगोंग स्पेस स्टेशन: डार्क मैटर से लेकर कैंसर अनुसंधान तक के वैज्ञानिक परीक्षणों की योजना
    27 Jul 2021
    प्रस्तावित शोध विषयों में डार्क मैटर और गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अध्ययन से लेकर कैंसर पर अनुसंधान और रोगजनक बैक्टीरिया तक का अध्ययन शामिल है।
  • पेगासस प्रोजेक्ट: बीएसएफ़ के पूर्व प्रमुख, रॉ और ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केजरीवाल के क़रीबी का नाम निगरानी सूची में
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पेगासस प्रोजेक्ट: बीएसएफ़ के पूर्व प्रमुख, रॉ और ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केजरीवाल के क़रीबी का नाम निगरानी सूची में
    27 Jul 2021
    रिपोर्ट के मुताबिक़, आरएसएस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बीएसएफ के पूर्व प्रमुख शर्मा राडार में आए थे। आधिकारिक वर्दी में आरएसएस के कार्यक्रम में शर्मा के हिस्सा लेने के चलते विवाद भी खड़ा…
  • क्यूबा ने 68वां राष्ट्रीय विद्रोह दिवस मनाया
    पीपल्स डिस्पैच
    क्यूबा ने 68वां राष्ट्रीय विद्रोह दिवस मनाया
    27 Jul 2021
    ग्लोबल "लेट क्यूबा लिव" अभियान के एक हिस्से के रूप में दुनिया भर के लोग क्यूबा के नागरिकों, सरकार और क्रांति के साथ एकजुटता दिखाते हुए इकट्ठा हुए और अमेरिकी नाकाबंदी को तत्काल समाप्त करने की मांग की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License