NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में डेढ़ महीने बाद 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए
देश में आज डेढ़ महीने बाद कोरोना के 13 हज़ार से ज़्यादा यानी 13,154 नए मामले दर्ज किये गए है | वही ओमीक्रॉन के मामलो की संख्या बढ़कर 961 हो गयी है |
न्यूज़क्लिक टीम
30 Dec 2021
covid
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: देश में दो दिन से कोरोना के मामलों में बहुत तेज़ी बढ़ोतरी हुए है | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 30 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज डेढ़ महीने बाद कोरोना के 13 हज़ार से ज़्यादा यानी 13,154 नए मामले दर्ज किये गए है | जिनमे से महाराष्ट्र में क़रीब 4 महीने बाद कोरोना के क़रीब 4 हज़ार यानी 3,900 नए मामले सामने आए हैं | वहीं पश्चिम बंगाल में करीब 6 महीने बाद कोरोना के एक हज़ार से ज्यादा यानी 1,089 मामले सामने आए और दिल्ली में 7 महीने बाद कोरोना के 9 सौ से ज़्यादा यानी 923 नए मामले सामने आए हैं | वही अन्य राज्यों में भी इसी तरह से बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 268 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 7,486 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 5,400 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई हैं।

वही देश में ओमीक्रॉन के 180 नए मामले सामने आए है, और कुल मामलो की संख्या बढ़कर 961 हो गयी है | महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए है | बीते दिन महाराष्ट्र में ओमिक्रोण के 86 मामले सामने आए है, और कुल मामलो की संख्या बढ़कर 253 हो गयी है | वही दिल्ली में ओमीक्रॉन के 25 नए मामले सामने आए है, और गुजरात में 24 मामले, राजस्थान में 23 मामले, तमिलनाडु में 11 मामले, आंध्र प्रदेश में 10 मामले और एक मामला ओडिशा से सामने आया है |

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 48 लाख 22 हज़ार 40 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 80 हज़ार 860 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.38 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 42 लाख 58 हज़ार 778 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.24 फ़ीसदी यानी 82 हज़ार 402 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 43 करोड़ 83 लाख 22 हज़ार 742 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 63 लाख 91 हज़ार 282 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 67 करोड़ 64 लाख 45 हज़ार 395 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 99 हज़ार 252 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,154 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 3,900 मामले, केरल से 2,846 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,089 मामले, दिल्ली से 923 मामले, तमिलनाडु से 739 मामले, कर्नाटक से 566 मामले, गुजरात से 548 मामले, झारखण्ड से 344 मामले, तेलंगाना से 235 मामले, ओडिशा से 221 मामले, हरियाणा से 217 मामले, मिज़ोरम से 202 मामले, गोवा से 170 मामले, आंध्र प्रदेश से 162 मामले, राजस्थान से 131 मामले, उत्तर प्रदेश से 117 मामले, असम से 115 मामले, छत्तीसगढ़ से 106 मामले और जम्मू कश्मीर से 104 मामले सामने आए हैं।

साथ ही पंजाब से 97 मामले, बिहार से 77 मामले, हिमाचल प्रदेश से 52 मामले, मध्य प्रदेश से 48 मामले, उत्तराखंड से 38 मामले, चंडीगढ़ से 33 मामले, त्रिपुरा और लद्दाख से 15-15 मामले, मणिपुर से 14 मामले, पुडुचेरी से 12 मामले, सिक्किम से 10 मामले, नागालैंड से 3 मामले, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश से 2-2 मामले और एक मामला अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 268 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 211 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 20 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 12 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 8 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 6 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, असम और पंजाब में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गुजरात, मिज़ोरम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय में हुई है।

COVID-19
India Corona Update
Corona Update
Omicron
Omicron variant
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • एमनेस्टी ने हज़ारों श्रमिकों की मौतों की पर्याप्त जांच करने में कतर की विफलता को उजागर किया
    पीपल्स डिस्पैच
    एमनेस्टी ने हज़ारों श्रमिकों की मौतों की पर्याप्त जांच करने में कतर की विफलता को उजागर किया
    27 Aug 2021
    संगठन ने 2022 विश्व कप के इस मेजबान देश से विदेशी श्रमिकों की मौतों की सटीक और अंतर्निहित कारणों की जांच करने और पहचान करने का आह्वान किया है।
  • काबुल हवाई अड्डे के पास दो विस्फोटों में 100 से अधिक लोगों की मौत
    पीपल्स डिस्पैच
    काबुल हवाई अड्डे के पास दो विस्फोटों में 100 से अधिक लोगों की मौत
    27 Aug 2021
    इन धमाकों के कुछ घंटे पहले अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने चेतावनी जारी कर लोगों को 'आईएसआईएस-के' के ख़तरे के चलते हवाईअड्डे से दूर रहने को कहा। इसने बाद में इन विस्फोटों की जिम्मेदारी ली।
  • काबुल हवाई अड्डे पर धमाकों में कम से कम 95 अफ़ग़ानों की मौत : अधिकारी
    एपी/भाषा
    काबुल हवाई अड्डे पर धमाकों में कम से कम 95 अफ़ग़ानों की मौत : अधिकारी
    27 Aug 2021
    ‘इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत’ (आईएसकेपी) ने काबुल हवाईअड्डे के बाहर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है।
  • विशेष: गिनने और न गिनने के बीच जीती जागती जाति
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    विशेष: गिनने और न गिनने के बीच जीती जागती जाति
    27 Aug 2021
    हम सब जाति के पाखंड के शिकार हैं। अगर उसे समाज के स्तर पर तोड़ते हैं तो राजनीति के स्तर पर अपना लेते हैं और अगर राजनीति के स्तर पर तोड़ते हैं तो समाज के स्तर पर बना रहने देते हैं।
  • मैक्सिको के युकाटन प्रांत ने समलैंगिक विवाह को वैध किया
    पीपल्स डिस्पैच
    मैक्सिको के युकाटन प्रांत ने समलैंगिक विवाह को वैध किया
    27 Aug 2021
    जून में सिनालोआ और बाजा कैलिफ़ोर्निया के बाद युकाटन तीसरा राज्य बन गया है जिसने इस साल समलैंगिक विवाह को ग़ैर-अपराधी घोषित कर दिया और साथ ही मैक्सिको में भिन्न लिंग के लोगों के अधिकारों को मान्यता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License