NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 44,230 नए मामले, 555 मरीज़ों की मौत
देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 15 लाख 72 हज़ार 344 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 Jul 2021
कोरोना

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 30 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,230 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज 555 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी दौरान देश भर में कोरोना से पीड़ित 42,360 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,315 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 15 लाख 72 हज़ार 344 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 23 हज़ार 217 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.38 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 7 लाख 43 हज़ार 972 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.28 फ़ीसदी यानी 4 लाख 5 हज़ार 155 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 45 करोड़ 60 लाख 33 हजार 754 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 51 लाख 83 हज़ार 180 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 46 करोड़ 46 लाख 50 हज़ार 723 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 18 लाख 16 हज़ार 277 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,230 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 22,056 मामले, महाराष्ट्र से 6,857 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,010 मामले, कर्नाटक से 1,531 मामले, तमिलनाडु से 1,756 मामले, ओडिशा से 1,703 मामले, असम से 1,276 मामले, मणिपुर से 1,003 मामले, पश्चिम बंगाल से 815 मामले, मिज़ोरम से 1,110 मामले, मेघालय से 541 मामले, तेलंगाना से 657 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 342 मामले, सिक्किम से 240 मामले, त्रिपुरा से 376 मामले, हिमाचल प्रदेश से 116 मामले और जम्मू कश्मीर से 160 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही छत्तीसगढ़ से 130 मामले, पुडुचेरी से 98 मामले, गोवा से 90 मामले, नागालैंड से 67 मामले, उत्तर प्रदेश से 60 मामले, पंजाब से 58 मामले, झारखंड से 56 मामले, दिल्ली से 51 मामले, उत्तराखंड से 48 मामले, बिहार में 46 मामले, हरियाणा से 30 मामले, गुजरात से 27 मामले, मध्य प्रदेश से 18 मामले, राजस्थान से 17 मामले, लक्षद्वीप से 7 मामले, चंडीगढ़ से 5 मामले, लद्दाख से 4 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 3 मामले और एक नया मामला दादरा नगर हवेली और दमन दीव से सामने आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 555 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 190 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 128 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 65 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 35 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 28 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और असम में 20-20 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल और मेघालय में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मणिपुर में 11 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड और पंजाब में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, बिहार और हरियाणा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • किन्नरों के लिए अलग शौचालय की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका
    भाषा
    किन्नरों के लिए अलग शौचालय की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका
    26 Jul 2021
    याचिका में कहा गया है कि उनके लिए अलग शौचालय आवश्यक हैं ताकि वे यौन हमले एवं उत्पीड़न का शिकार नहीं बनें।
  • क्यूबा पर प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ अमेरिका में "अनब्लॉक क्यूबा" प्रोटेस्ट
    पीपल्स डिस्पैच
    क्यूबा पर प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ अमेरिका में "अनब्लॉक क्यूबा" प्रोटेस्ट
    26 Jul 2021
    बड़ी संख्या में लोगों ने वाशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को और देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों में भाग लिया। इन लोगों ने क्यूबा पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने की राष्ट्रपति…
  • कर्नाटक: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का इस्तीफ़ा
    भाषा
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का इस्तीफ़ा
    26 Jul 2021
    चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।
  • कार्टून क्लिक: जंतर-मंतर पर महिला किसान संसद
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: जंतर-मंतर पर महिला किसान संसद
    26 Jul 2021
    लेखी जी, अब आप इन महिला किसानों को क्या नाम देंगी?, जी हां, आज संसद से कुछ ही दूर जंतर-मंतर पर महिला किसान संसद लगी है और महिलाएं अपनी मांगों को पूरे जोर-शोर से उठा रही हैं। यह सही समय है कि केंद्रीय…
  • ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त किया, देश में विरोध के बाद संसद निलंबित
    पीपल्स डिस्पैच
    ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त किया, देश में विरोध के बाद संसद निलंबित
    26 Jul 2021
    रविवार को विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों में सत्तारूढ़ एन्नाहदा पार्टी के कार्यालयों पर हिंसक हमले हुए, साथ ही राजधानी ट्यूनिस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की भी ख़बरें सामने आई हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License