NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 17 हज़ार 698 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 May 2022
covid

दिल्ली: देश में आज कोरोना के मामलों में 4.50 फ़ीसदी की गिरावट सामने आयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 30 मई को जारी आकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 29 मई को कोरोना के 2,828 मामले सामने आए थे। वहीं राज्यों में, केरल में 24 घंटों में कोरोना के 846 मामले दर्ज किए गए, हालांकि अच्छी बात यह की बीते दिन केरल में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। साथ ही महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 550 नए मामले दर्ज किये गए है, महाराष्ट्र में पिछले 3 महीनों में कोरोना का यह सबसे बड़ा आकड़ा है। 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 25 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। जिनमें केरल में 23 लोगों की मौत के संशोधित आकड़े को जोड़ा गया है जोकि पिछले दिनों में कोरोना से हुई थी | जबकि पिछले 24 घंटों में 2 मरीज़ों की मौत हुई है। इनमें से एक मरीज़ की मौत महाराष्ट्र में और एक मरीज़ की मौत पश्चिम बंगाल में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,070 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज फिर 611 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 55 हज़ार 749 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 611 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 13 हज़ार 440 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 17 हज़ार 698 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 93 करोड़ 31 लाख 57 हज़ार 352 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 2 लाख 28 हज़ार 823 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 85 करोड़ 77 हज़ार 409 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 2 लाख 78 हज़ार 267 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 846 मामले, महाराष्ट्र से 550 मामले, दिल्ली से 357 मामले, कर्नाटक से 241 मामले, हरियाणा से 154 मामले, उत्तर प्रदेश से 146 मामले, तमिलनाडु से 77 मामले, राजस्थान से 73 मामले, मध्य प्रदेश से 44 मामले, तेलंगाना से 43 मामले, पश्चिम बंगाल से 38 मामले, गुजरात से 28 मामले, पंजाब से 19 मामले, गोवा से 18 मामले और चंडीगढ़ से 15 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, बिहार और ओडिशा से 9-9 मामले, जम्मू और कश्मीर से 8 मामले, झारखण्ड और उत्तराखंड से 7-7 मामले, पुडुचेरी से 5 मामले, आंध्र प्रदेश से 4 मामले, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ से 3-3 मामले और एक-एक मामला असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन झारखण्ड, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • maharastra police
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    महाराष्ट्र: 6 महीने में 400 लोगों ने किया नाबालिग का कथित दुष्कर्म, प्रशासन पर उठे सवाल!
    16 Nov 2021
    इस पूरे मामले में कानून की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी खुद सवालों के घेरे में हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक पुलिसकर्मी पर बकायदा शोषण का आरोप भी लगाया है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ये पब्लिक है, सब जानती है!
    16 Nov 2021
    मोदी-योगी पूर्वांचल एक्सप्रेस श्रेय लेना चाहते हैं तो अखिलेश उन्हें घेर रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा दूसरों के काम का श्रेय ले रही है। इसपर मोदी जी वार कर रहेें हैं। कह रहे हैं कि "वो योगी जी की…
  • delhi pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    वायु प्रदूषण की बदतर स्थिति पर 5 राज्यों की बैठक, गोपाल राय ने दिया 'वर्क फ़्रॉम होम' का सुझाव
    16 Nov 2021
    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की बैठक में उनकी सरकार ने दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ‘वर्क फ़्रॉम होम’ नीति लागू करने और कुछ…
  •  BJP MLA Sangeet Som
    भाषा
    अदालत 26 नवंबर को बीजेपी विधायक संगीत सोम के ख़िलाफ़ तय करेगी आरोप
    16 Nov 2021
    संगीत सोम 2009 में बसपा प्रशासन के विरोध में सड़क जाम में संलिप्तता के आरोपित हैं।
  • Press Council of India
    भाषा
    प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस 
    16 Nov 2021
    आज ही के दिन 16 नवंबर, 1966 में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का गठन किया गया था, जिसके अवसर पर पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License