NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 18 महीने बाद 7 हज़ार से कम नए मामले दर्ज   
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.29 फ़ीसदी यानी 1 लाख 543 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 Nov 2021
covid
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 30 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज 18 महीने बाद कोरोना के 7 हज़ार से कम यानी 6,990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 190 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 24 घंटों में 59 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 21 और पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई है | वही केरल में आज फिर 58 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़े को जोड़ा गया है।साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 10,116 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 3,316 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 45 लाख 87 हज़ार 822 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 68 हज़ार 980 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.35 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 40 लाख 18 हज़ार 299 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.29 फ़ीसदी यानी 1 लाख 543 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 23 करोड़ 25 लाख 2 हज़ार 767 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 78 लाख 80 हज़ार 545 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 64 करोड़ 13 लाख 3 हज़ार 848 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 10 लाख 12 हज़ार 523 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,990 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 3,382 मामले, तमिलनाडु से 730 मामले, महाराष्ट्र से 536 मामले, पश्चिम बंगाल से 511 मामले, मिज़ोरम से 437 मामले, कर्नाटक से 257 मामले, ओडिशा से 197 मामले, तेलंगाना से 184 मामले, जम्मू और कश्मीर से 150 मामले, असम से 140 मामले, आंध्र प्रदेश से 101 मामले, हिमाचल प्रदेश से 90 मामले, दिल्ली से 34 मामले, गुजरात से 27 मामले और गोवा से 24 मामले सामने आए है |

साथ ही, पंजाब से 18 मामले, मणिपुर और मेघालय से 17-17 मामले, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 16-16 मामले, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी और लद्दाख से 12-12 मामले, झारखण्ड से 11 मामले, नागालैंड से 9 मामले, उत्तराखंड और चंडीगढ़ से 8-8 मामले, उत्तर प्रदेश और सिक्किम से 5-5 मामले, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश से 4-4 मामले और दो-दो मामले बिहार और अंडमान और नोकोबार द्वीप समूह से सामने आए है | बीते दिन लक्ष्द्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 190 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 117 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 21 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 9 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 5 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 4 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 3 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और त्रिपुरा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, मेघालय, लद्दाख और उत्तराखंड में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • job advertisement
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की शर्तों का विरोध, इंटरव्यू के 100 नंबर पर न हो जाए खेल!
    21 Dec 2021
    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें नियुक्ति का आधार एपीआई और साक्षात्कार बनाए जाने को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के…
  •  Jayant and Akhilesh
    असद शेख़
    मुज़फ़्फ़रनगर: क्या सपा-रालोद गठबंधन किसी भी सीट से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देगा?
    21 Dec 2021
    चुनाव विश्लेषण: सपा-रालोद गठबंधन की ओर से ज़िले में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की फिलहाल में कोई स्थिति बनती हुई नज़र नहीं रही है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने टिकट फाइनल नहीं किए हैं,…
  • Tamil Nadu
    नीलाबंरन ए
    कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र प्रभावित, विरोध में उद्यमियों ने बंद किये शटर
    21 Dec 2021
    विमुद्रीकरण, जीएसटी के हड़बड़ी में क्रियान्वयन, और बिना सोचे-विचारे कोविड-19 लॉकडाउन को लागू करने के कारण गंभीर झटके झेलने के बाद अब कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते एमएसएमई उद्योग का साँस…
  • covid
    एपी/भाषा
    अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े
    21 Dec 2021
    अमेरिका के टेक्सास राज्य में ओमीक्रॉन से एक मरीज की मौत भी हो गयी है। अमेरिका में ओमीक्रॉन से से मौत का यह पहला मामला है। 
  • LIC
    गौरव गुलमोहर
    बुंदेलखंड में LIC के नाम पर घोटाला, अपने पैसों के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
    21 Dec 2021
    एलआईसी एजेंट गिरोह द्वारा हजारों लोगों का बीमा किया गया और उस बीमा को बिना ग्राहक की अनुमति के बीच में ही लोन में बदल दिया गया। इस तरह यह काम बांदा जिले में एलआईसी के अंतर्गत लम्बे समय से हो रहा है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License