NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 23,529 नए मामले, 311 मरीज़ों की मौत
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 37 लाख 39 हज़ार 980 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 Sep 2021
covid
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 30 सितम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 23,529 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से दूसरे दिन भी 300 से ज़्यादा यानी 311 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 28,718 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 5,500 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 37 लाख 39 हज़ार 980 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 48 हज़ार 62 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.85 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 30 लाख 14 हजार 898 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.82 फ़ीसदी यानी 2 लाख 77 हज़ार 20 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 88 करोड़ 34 लाख 70 हज़ार 578 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 65 लाख 34 हज़ार 306 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 56 करोड़ 89 लाख 56 हज़ार 439 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 15 लाख 6 हज़ार 254 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23,529 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 12,161 मामले, महाराष्ट्र से 3,187 मामले, मिज़ोरम से 1,741 मामले, तमिलनाडु से 1,624 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,084 मामले, पश्चिम बंगाल से 748 मामले, ओडिशा से 565 मामले, कर्नाटक से 539 मामले, असम से 366 मामले, तेलंगाना से 245 मामले, मणिपुर से 210 मामले, हिमाचल प्रदेश से 205 मामले, मेघालय से 169 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 128 मामले, जम्मू और से 100 मामले, पुडुचेरी से 93 मामले और गोवा से 83 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, सिक्किम से 57 मामले, दिल्ली से 41 मामले, छत्तीसगढ़ से 30 मामले, नागालैंड से 24 मामले, पंजाब और त्रिपुरा से 22-22 मामले, गुजरात से 20 मामले, हरियाणा से 16 मामले, उत्तराखंड से 11 मामले, मध्य प्रदेश से 8 मामले, लद्दाख से 7 मामले, उत्तर प्रदेश और झारखंड से 6-6 मामले, चंडीगढ़ से 5 मामले, बिहार से 4 मामले और राजस्थान से 2 मामले सामने आए है | बीते दिन लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 311 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 155 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 49 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 24 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 17 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 14 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 7 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और पंजाब में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और मध्य प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, नागालैंड, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • यूपी चुनाव 2022: तो क्या महागठबंधन की योजना बना रहे हैं अखिलेश
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यूपी चुनाव 2022: तो क्या महागठबंधन की योजना बना रहे हैं अखिलेश
    03 Aug 2021
    अखिलेश यादव का यह कहना कि कांग्रेस और बसपा तय करे कि वे किस के पक्ष में हैं, उनकी रणनीति में एक बदलाव का संकेत लगता है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: हमारा 'तीर' किसी दूसरे के तरकश में चला गया!
    03 Aug 2021
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर सुर बदला है। अपनी सहयोगी बीजेपी से अलग पेगासस मामले में उन्होंने जांच की वकालत की है। उधर उनकी पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा द्वारा उन्हें ‘पीएम मटेरियल’ कहे…
  • प्रयागराज: गंगा के तट पर फिर से देखने को मिले 100 से अधिक संदिग्ध कोविड पीड़ितों के शव  
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    प्रयागराज: गंगा के तट पर फिर से देखने को मिले 100 से अधिक संदिग्ध कोविड पीड़ितों के शव  
    03 Aug 2021
    अकेले शुक्रवार को ही फाफामऊ घाट पर संदिग्घ कोविड-19 पीड़ितों के करीब 60 शव उपर आ गये थे, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
  • बेज़ोस और मस्क : शुरूआत अंतरिक्ष में एक नये युग की या उस पर अवैध कब्जों की?
    प्रबीर पुरकायस्थ
    बेज़ोस और मस्क : शुरूआत अंतरिक्ष में एक नये युग की या उस पर अवैध कब्जों की?
    03 Aug 2021
    अंतरिक्ष के एक नये युग के धुंआधार प्रचार के पीछे अंतरिक्ष को हड़पने की नयी कोशिशों की सच्चाई छुपी हुई है।
  • पेगासस प्रकरण के बाद निजता का क्या होगा? 
    वैभव निकम
    पेगासस प्रकरण के बाद निजता का क्या होगा? 
    03 Aug 2021
    किसी भी मोबाइल या लैपटॉप की ऑनलाइन गतिविधि को गुप्त रूप से ट्रैक करना और बड़े डेटा को हासिल करना बताता है कि कंपनियां ज़्यादातर उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल करती हैं जो जानकारी उनके पास कभी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License