NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 80,472 नए मामले, एक दिन में फिर से एक हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों की मौत
अगर हम सितंबर माह में कोरोना के प्रसार की स्थिति देखे तो, सितंबर माह में रोज़ाना औसतन कोरोना के 86,817 नए मामले सामने आए है और रोज़ाना 1,100 मरीज़ों की मौत हुई है| हालांकि रोज़ाना औसतन 80,434 मरीज़ों को ठीक भी किया गया है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 Sep 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 30 सितंबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 80,472 नए मामले दर्ज किये गए हैं। हालांकि इसी बीच कोरोना से पीड़ित 86,428 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। लेकिन कोरोना ने एक दिन में 1,179 मरीज़ों की जान ली है ।

अगर हम सितंबर माह में कोरोना के प्रसार की स्थिति देखे तो, सितंबर माह में रोज़ाना औसतन कोरोना के 86,817 नए मामले सामने आए है और रोज़ाना 1,100 मरीज़ों की मौत हुई है| हालांकि रोज़ाना औसतन 80,434 मरीज़ों को ठीक भी किया गया है|

देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 62 लाख 25 हज़ार 763 हो गयी है। जिनमें से अब तक 97 हज़ार 497 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट 83.32 फीसदी हो गया है, यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से अब तक 51 लाख 87 हज़ार 825 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 9 लाख 40 हज़ार 441 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 7 करोड़ 41 लाख 96 हज़ार 729 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 10 लाख 86 हज़ार 688 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 80,472 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 14,976 मामले, कर्नाटक से 10,453 मामले, केरल से 7,354 मामले, आंध्र प्रदेश से 6,190 मामले, तमिलनाडु से 5,546 मामले, उत्तर प्रदेश से 3,981 मामले, असम से 3,592 मामले, दिल्ली से 3,227 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,188 मामले, ओडिशा से 3,067 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,197 मामले, राजस्थान से 2,148 मामले, तेलंगाना से 2,103 मामले, मध्य प्रदेश से 1,877 मामले, हरियाणा से 1,562 मामले, बिहार से 1,453 मामले, गुजरात से 1,381 मामले, झारखंड से 1,123 मामले, पंजाब से 1,085 मामले और जम्मू कश्मीर से 1,081 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 493 मामले, गोवा, पुडुचेरी और त्रिपुरा से 381-381 मामले, हिमाचल प्रदेश से 290 मामले, मणिपुर से 269 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 221 मामले, चंडीगढ़ से 138 मामले, मेघालय से 101 मामले, नागालैंड से 83 मामले, लद्दाख से 43 मामले, सिक्किम से 41 मामले, मिज़ोरम से 28 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 20 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 18 नए मामले सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,179 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 430 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 136 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 75 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 70 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 63 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 62 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही दिल्ली में 48 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 39-39 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 35 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 25 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 22 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 18 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और राजस्थान में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 13 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और झारखंड में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, गुजरात और उत्तराखंड में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 5 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 3 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और पुडुचेरी में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और मेघालय में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अजय कुमार
    रसोई गैस की सब्सिडी में 92% कमी, सिलेंडर की क़ीमतों में वृद्धि डबल! 
    09 Sep 2021
    कंट्रोलर जनरल अकाउंट का कहना है कि वित्त वर्ष 2022-23 के शुरुआती 4 महीनों(अप्रैल से जुलाई) में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस की सब्सिडी पर महज 1,233 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। जबकि साल 2019-20 के…
  • अध्ययन : श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी पर उनकी विभिन्न सामाजिक पहचानों का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है
    दित्सा भट्टाचार्य
    अध्ययन : श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी पर उनकी विभिन्न सामाजिक पहचानों का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है
    09 Sep 2021
    इस बारे में प्रकाशित पेपर कहता है कि जाति और जनजाति जैसे लिंग और सामाजिक पहचान के बीच का अंतर यह दर्शाता है कि जाति, ग़रीबी और पितृसत्ता के कारण वंचित दलित महिलाएं भौतिक संकेतकों के साथ-साथ स्वायत्तता…
  • आख़िरकार तालिबान को सत्ता मिल ही गयी!
    एम. के. भद्रकुमार
    आख़िरकार तालिबान को सत्ता मिल ही गयी!
    09 Sep 2021
    तालिबान की ओर से 7 सितंबर को घोषित की गयी कथित अंतरिम सरकार को लेकर ऐसी कई बातें हैं,जिन पर ग़ौर करने की ज़रूरत है।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 43,263 नए मामले, 338 मरीज़ों की मौत
    09 Sep 2021
    देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 31 लाख 39 हज़ार 981 हो गयी है।
  • करनाल: जारी रहेगा आंदोलन
    न्यूज़क्लिक टीम
    करनाल: जारी रहेगा आंदोलन
    08 Sep 2021
    करनाल में किसानों का मिनी सचिवालय के बाहर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन से दूसरे दौर की तीन घंटे बातचीत के बावजूद कोई हल नहीं निकला. इसी बीच किसानों ने साफ़ कहा कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License