NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 41,649 नए मामले, 593 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.29 फ़ीसदी यानी 4 लाख 8 हज़ार 920 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
31 Jul 2021
कोरोना
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 31 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,649 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज 593 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमे आज फिर सबसे ज़्यादा 231 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई, वहीं केरल में 116 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी दौरान देश भर में कोरोना से पीड़ित 37,291 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 3,765 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 16 लाख 13 हज़ार 993 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 23 हज़ार 810 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.37 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 7 लाख 81 हज़ार 263 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.29 फ़ीसदी यानी 4 लाख 8 हज़ार 920 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 46 करोड़ 15 लाख 18 हजार 479 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 52 लाख 99 हज़ार 36 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 46 करोड़ 64 लाख 27 हज़ार 38 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 76 हज़ार 315 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,649 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 20,772 मामले, महाराष्ट्र से 6,600 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,068 मामले, तमिलनाडु से 1,947 मामले, कर्नाटक से 1,890 मामले, ओडिशा से 1,558 मामले, असम से 1,179 मामले, मिज़ोरम से 893 मामले, मणिपुर से 874 मामले, पश्चिम बंगाल से 711 मामले, तेलंगाना से 614 मामले, मेघालय से 569 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 379 मामले, त्रिपुरा से 302 मामले, सिक्किम से 179 मामले, गोवा से 152 मामले और हिमाचल प्रदेश से 146 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 137 मामले, छत्तीसगढ़ से 125 मामले, पुडुचेरी से 90 मामले, बिहार में 72 मामले, दिल्ली से 63 मामले, नागालैंड से 60 मामले, पंजाब से 48 मामले, उत्तराखंड से 41 मामले, उत्तर प्रदेश से 37 मामले, झारखंड से 32 मामले, राजस्थान से 28 मामले, हरियाणा से 26 मामले, गुजरात से 21 मामले, लक्षद्वीप से 16 मामले, मध्य प्रदेश से 10 मामले, चंडीगढ़ और लद्दाख से 4-4 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से एक-एक नया मामला सामने आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 593 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 231 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 116 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 66 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 34 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 27 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 22 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और असम में 20-20 मरीज़ों की मौत हुई है | 

साथ ही मेघालय में 11 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नागालैंड में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम और तेलंगाना में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़, दिल्ली और हरियाणा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा, पंजाब और झारखंड में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन की वजह से घर-घर चक्कर काट रहे हैं गृह मंत्री : धर्मेंद्र मलिक
    29 Jan 2022
    जाटलैंड यानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन ने कितनी बदली है तस्वीर, क्या चलेगा भाजपा का सांप्रदायिक कार्ड, इस पर वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की भारतीय किसान यूनियन के अहम चेहरे और मीडिया…
  • uttarpradesh
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: जिसके सर होगा पूर्वांचल का हाथ, वही करेगा यूपी में राज!
    29 Jan 2022
    देश का सबसे बड़ा सियासी सूबा उत्तर प्रदेश हर बार यही सोचता है कि इस बार तो विकास पर चुनाव होंगे, लेकिन गाड़ी आकर आखिरकार जातिवाद पर ही अटक जाती है, ऐसे में पूर्वांचल का जातीय समीकरण हर बार राजनीतिक…
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड 2022: क्या खदबदा रहा है पहाड़ के भीतर, पहाड़ की सियासत, पहाड़ के सवाल
    29 Jan 2022
    सन् 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना उत्तराखंड राज्य आज तक अपनी तकदीर नहीं बदल पाया। हर बार इस आशा में सरकार बदलता है कि शायद इस बार अच्छा होगा...लेकिन इसके अच्छे दिन नहीं आते। भाजपा और कांग्रेस…
  • GANDHI JI
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: टीवी स्टूडियो में गांधी जी के साथ महाबहस
    29 Jan 2022
    बापू मुस्कुरा के बोले— मुझे तो इतने साल पहले मारा जा चुका है। फिर आप मुझे मारने के लिए अब क्यों परेशान हो रहे हैं?
  • Bundelkhand
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपीः योगी सरकार के 5 साल बाद भी पानी के लिए तरसता बुंदेलखंड
    29 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश को बुंदेलखंड स्पेशल पैकेज के तहत जितना पैसा दिया गया उसका 66% यानी 1445.74 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पानी का संकट दूर करने के लिए किया गया लेकिन स्थिति नहीं बदली।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License