NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: नए मामलों में कमी लेकिन मरने वालों की संख्या रोज़ाना अभी भी 3 हज़ार से ज़्यादा
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,52,734 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 7.22 फ़ीसदी यानी 20 लाख 26 हज़ार 92 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
31 May 2021
कोरोना
Image courtesy : Al Jazeera

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 31 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,52,734 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 3,128 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,38,022 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 88,416 मामले कम हुए हैं।

देश में नए मामलों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। लेकिन कोरोना से अब भी रोजाना 3 हज़ार से ज़्यादा मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3,128 मरीज़ों की मौत हुई है, जिनमे से सबसे ज़्यादा यानी 814 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई है वहीं तमिलनाडु में 493, कर्नाटक में 381, केरल में 186, पश्चिम बंगाल में 142, उत्तर प्रदेश में 138 और पंजाब में 127 मरीज़ों की मौत हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 80 लाख 47 हज़ार 534 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 29 हज़ार 100 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 91.60 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 56 लाख 92 हज़ार 342 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 7.22 फ़ीसदी यानी 20 लाख 26 हज़ार 92 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 21 करोड़ 31 लाख 54 हज़ार 129 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 10 लाख 18 हज़ार 76 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है |

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 34 करोड़ 48 लाख 66 हज़ार 883 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 16 लाख 83 हज़ार 135 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,52,734 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 28,864 मामले, कर्नाटक से 20,378 मामले, केरल से 19,894 मामले, महाराष्ट्र से 18,600 मामले, आंध्र प्रदेश से 13,400 मामले, पश्चिम बंगाल से 11,284 मामले, ओडिशा से 9,541 मामले, असम से 3,245 मामले, पंजाब से 2,584 मामले, राजस्थान से 2,298 मामले, जम्मू और कश्मीर से 2,256 मामले, गुजरात से 1,871 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,864 मामले, तेलंगाना से 1,801 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,655 मामले, मध्य प्रदेश से 1,476 मामले, बिहार से 1,475 मामले, हरियाणा से 1,452 मामले और उत्तराखंड से 1,226 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मणिपुर से 1,032 मामले, दिल्ली से 946 मामले, पुडुचेरी से 930 मामले, हिमाचल प्रदेश से 861 मामले, मेघालय से 742 मामले, झारखंड से 703 मामले, गोवा से 645 मामले, त्रिपुरा से 394 मामले, लक्षद्वीप से 297 मामले, सिक्किम से 264 मामले, नागालैंड से 192 मामले, चंडीगढ़ से 182 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 172 मामले, मिज़ोरम से 99 मामले, लद्दाख से 49 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 42 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 20 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण के कारण एक दिन में 3,128 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 814 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 493 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 381 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 186 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 142 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 138 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 127 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 94 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 89 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 78 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 66 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 60 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 55 मरीज़ों की मौत हुई और बिहार में 52 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में 41-41 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 37 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 33 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 29 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 28 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 25 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 21 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 19 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 17 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 16 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय और नागालैंड में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 5 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 3 मरीज़ों की मौत हुई, मिजोरम में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लापरवाही : छह महीने बाद भी बच्चों को नहीं मिली किताबें, अभिभावकों को चिंता
    05 Oct 2021
    विभाग की ओर से पहली से आठवीं कक्षा के लिए 8.95 लाख सेट किताब की डिमांड राज्य मुख्यालय को भेजी गयी थी, जिसमें केवल पांच हज़ार छात्र-छात्राओं को ही किताब मिल सकी हैं।
  • Molnupiravir
    संदीपन तालुकदार
    क्या है मोल्नुपिरवीर? जिसे कोविड-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में माना जा रहा है ‘गेमचेंजर‘
    05 Oct 2021
    दवा निर्माता मर्क एंड कंपनी ने COVID-19 के ख़िलाफ़ एक नई एंटीवायरल दवा 'मोल्नुपिरवीर' को लेकर एक अध्ययन के परिणाम को प्रकाशित किया है। इसके परिणाम बताते हैं कि ये दवा अस्पताल में भर्ती होने की…
  • TMC
    रबींद्र नाथ सिन्हा
    ममता बनर्जी के कांग्रेस विरोधी सुर और भवानीपुर में बड़ी जीत के मायने क्या हैं? 
    05 Oct 2021
    टीएमसी अन्य राज्यों में अपने पदचिन्हों को विस्तार देने के क्रम में लगी हुई है, लेकिन कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि सीएम के भतीजे के खिलाफ ईडी का मामला उनकी इस आक्रामकता को कुछ हद तक सीमित…
  • VC is running BJP RSS agenda in university
    न्यूज़क्लिक टीम
    "विश्वविद्यालय में भाजपा आरएसएस का एजेंडा चला रहे है वीसी"
    05 Oct 2021
    चंडीगढ़ पुलिस ने 1 अक्टूबर को पंजाब यूनिवर्सिटी उप-कुलपति से मारपीट के आरोप में चार छात्रों पर मामला दर्ज किया| यह मामला एक महीने पहले का है जब यूनिवर्सिटी उप-कुलपति राज कुमार 1 सितम्बर को हो रहे…
  • N. V. Ramana
    सोनिया यादव
    मौजूदा समय में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर मुख्य न्यायाधीश की नाराज़गी गंभीर है!
    05 Oct 2021
    बीते कुछ समय में देश के समक्ष ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो शासन-प्रशासन की साठ-गांठ के साथ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। साल 2020 का दिल्ली दंगा हो या हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License