NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,338 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 30 मई को कोरोना के 2,706 मामले सामने आए थे। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
31 May 2022
covid

दिल्ली: देश में आज दूसरे दिन भी कोरोना के मामलों करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट सामने आयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 31 मई को जारी आकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,338 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कल 30 मई को कोरोना के 2,706 मामले सामने आए थे। वहीं राज्यों में केरल में आज लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के 800 से ज्यादा 815 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि महाराष्ट्र में 4 दिन बाद कोरोना के 500 से कम 431 मामले सामने आए हैं। साथ ही दिल्ली में एक सप्ताह बाद कोरोना के 300 से कम 212 मामले सामने आए हैं। इससे पहले दिल्ली में 23 मई को कोरोना के 268 मामले सामने आए थे। हालांकि पिछले एक सप्ताह के भीतर दिल्ली में दैनिक आंकड़ा 400 से भी ऊपर रहा है। 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 19 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। जिनमें केरल में आज फिर 17 लोगों की मौत के संशोधित आकड़ों को जोड़ा गया है, जबकि पिछले 24 घंटों में 2 मरीज़ों की मौत हुई है। इनमें से एक मरीज़ की मौत दिल्ली और एक मरीज़ की मौत राजस्थान में हुई है। इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,134 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज फिर 185 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 58 हज़ार 87 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 630 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 15 हज़ार 574 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 17 हज़ार 883 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 93 करोड़ 45 लाख 19 हज़ार 805 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 13 लाख 33 हज़ार 64 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 85 करोड़ 4 लाख 41 हज़ार 292 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 3 लाख 63 हज़ार 883 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,338 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 815 मामले, महाराष्ट्र से 431 मामले, दिल्ली से 212 मामले, हरियाणा से 174 मामले, कर्नाटक से 166 मामले, उत्तर प्रदेश से 153 मामले, तमिलनाडु से 89 मामले, राजस्थान से 46 मामले, मध्य प्रदेश से 45 मामले, तेलंगाना से 42 मामले, गुजरात से 34 मामले, पश्चिम बंगाल से 27 मामले, मिज़ोरम से 19 मामले और पंजाब से 16 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ से 10-10 मामले, गोवा से 8 मामले, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से 6-6 मामले, बिहार से 5 मामले, झारखंड और आंध्र प्रदेश से 4-4 मामले, असम से 2 मामले और एक-एक मामला लद्दाख और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • Chamba Tunnel
    सीमा शर्मा
    जाने-माने पर्यावरणविद् की चार धाम परियोजना को लेकर ख़तरे की चेतावनी
    01 Mar 2022
    रवि चोपड़ा के मुताबिक़, अस्थिर ढलान, मिट्टी के कटाव और अनुक्रमित कार्बन(sequestered carbon) में हो रहे नुक़सान में बढ़ोत्तरी हुई है।
  • UP Election
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: 'कमंडल' पूरी तरीके से फ़ेल: विजय कृष्ण
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव में इन दिनों सत्ताधारी भाजपा जनता पार्टी के राज्य बिगड़ते जातीय समीकरणों पर काफी चर्चा चल रही है. विशेषज्ञों के अनुसार जिन जातीय समीकरणों ने भाजपा को 2017 में सत्ता दिलाने में…
  • Manipur Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनावः जहां मतदाता को डर है बोलने से, AFSPA और पानी संकट पर भी चुप्पी
    28 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने नौजवानों की राजनीतिक आकांक्षाओं और उम्मीदों को टटोला, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता ओनिल से जाना पानी संकट और ड्रग्स पर भाजपा की चुप्पी का सबब। साथ ही भारत…
  • Modi
    सोनिया यादव
    काशी में पीएम मोदी ने 'राजनीतिक गिरावट' की कही बात, लेकिन भूल गए ख़ुद के विवादित बोल
    28 Feb 2022
    चुनावी रैलियों में पीएम मोदी ने भले ही बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को ख़ुश किया होगा, लेकिन एक पीएम के तौर पर वो इस पद की गरिमा को गिराते ही नज़र आते…
  • Banaras
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : बनारस में कौन हैं मोदी को चुनौती देने वाले महंत?
    28 Feb 2022
    बनारस के संकटमोचन मंदिर के महंत पंडित विश्वम्भर नाथ मिश्र बीएचयू IIT के सीनियर प्रोफेसर और गंगा निर्मलीकरण के सबसे पुराने योद्धा हैं। प्रो. मिश्र उस मंदिर के महंत हैं जिसकी स्थापना खुद तुलसीदास ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License