NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में क़रीब 90 हज़ार नए मामले, 714 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 89,129 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें महाराष्ट्र में फिर से अब तक के रिकॉर्ड 47,913 नए मामले दर्ज किये गए। देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 23 लाख 92 हज़ार 260 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
03 Apr 2021
कोरोना
Image courtesy : Deccan Herald

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 3 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज साढ़े छः महीने बाद कोरोना के एक दिन के सबसे ज़्यादा यानी 89,129 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से पिछले 24 घंटों में 714 मरीज़ों की मौत हुई है, कोरोना से हुई मौत का यह आकड़ा पिछले साढ़े पांच महीने में सबसे ज़्यादा रहा। जहां महाराष्ट्र की हालत में कोई सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा, बल्कि हालात और ज़्यादा नाजुक होते जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में आज फिर से अब तक के रिकॉर्ड 47,913 नए मामले दर्ज किये गए और 481 मरीज़ों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 44,202 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 44,213 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 23 लाख 92 हज़ार 260 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 64 हज़ार 110 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 93.35 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 15 लाख 69 हज़ार 241 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.31 फ़ीसदी यानी 6 लाख 58 हज़ार 909 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 7 करोड़ 30 लाख 54 हज़ार 295 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 30 लाख 93 हज़ार 795 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 24 करोड़ 69 लाख 59 हज़ार 192 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 46 हज़ार 605 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 89,129 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 47,913 मामले, कर्नाटक से 4,991 मामले, छत्तीसगढ़ से 4,174 मामले, दिल्ली से 3,594 मामले, तमिलनाडु से 3,290 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,953 मामले, पंजाब से 2,873 मामले, मध्य प्रदेश से 2,777 मामले, गुजरात से 2,640 मामले, केरल से 2,508 मामले, हरियाणा से 1,861 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,733 मामले, राजस्थान से 1,422 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,288 मामले, तेलंगाना से 1,078 मामले, झारखंड से 694 मामले, बिहार से 662 मामले, जम्मू और कश्मीर 517 से मामले, ओडिशा से 461 मामले, हिमाचल प्रदेश से 406 मामले और उत्तराखंड से 364 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही चंडीगढ़ से 287 मामले, गोवा से 280 मामले, पुडुचेरी से 213 मामले, असम से 63 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 20 मामले, नागालैंड से 16 मामले, मेघालय से 15 मामले, लद्दाख से 14 मामले, लक्षद्वीप से 7 मामले, मणिपुर से 5 मामले, सिक्किम से 4 मामले, मिज़ोरम से 3 मामले, त्रिपुरा से 2 मामले और एक नया मामला अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है। बीते दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 714 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 481 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 57 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 43 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 16-16 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली और केरल में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 12 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 11 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 10 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और तेलंगाना में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत झारखंड, गोवा, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • पश्चिम बंगाल : लॉकडाउन में कमाई नहीं, हौज़री कर्मचारी कर रहे ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल : लॉकडाउन में कमाई नहीं, हौज़री कर्मचारी कर रहे ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष
    22 Jun 2021
    केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद उत्पादक लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रहे हैं, इसकी वजह से कई कर्मचारी अब जीवनयापन कर लिए फल और सब्ज़ियां बेचने को मजबूर हो गए हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को बोलते हुए सुनते अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन। बाइडेन रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ 16 जून 2021 को स्विटजरलैंड के जिनेवा में शिखर सम्मेलन के बाद मीडिया से मुखातिब हुए।
    एम. के. भद्रकुमार
    बाइडेन-पुतिन शिखर सम्मेलन का होहल्ला  ख़त्म
    22 Jun 2021
    अमेरिकी-रूस के बीच जब भी संबंध की बात आती है तो एक ठहराव का लौट आना अवश्यम्भावी हो जाता है। इसके कुछ आरंभिक संकेत पहले से मौजूद हैं। अफगानिस्तान और म्यांमार को लेकर बाइडेन को रूस से कुछ मदद मिलने की…
  • तस्वीर में जयप्रकाश नारायण (बाएं), महात्मा गांधी (मध्य में), विनोबा भावे (दाएं)। इन तीनों नेताओं ने हमेशा कश्मीर में प्यार और सद्भाव के साथ हस्तक्षेप की वकालत की।
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    “मज़हब और सियासत से हल नहीं होगा कश्मीर का मसला”
    22 Jun 2021
    पिछले सात सालों और विशेषकर दो सालों में कश्मीर के मसले पर शेष भारत में कश्मीर विजय का जो आख्यान चलाया गया वह गहरी सियासत के साथ बदले की भावना से प्रेरित था।  
  • इज़रायली सेटलर्स व सुरक्षा बलों ने फिर शेख़ जर्राह पर हमला किया
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायली सेटलर्स व सुरक्षा बलों ने फिर शेख़ जर्राह पर हमला किया
    22 Jun 2021
    इज़रायल की हिंसा के परिणामस्वरूप कम से कम 20 फिलिस्तीनियों को चोटें आईं, जिसमें इज़रायली सुरक्षा बलों ने उन पर बदबुदार पानी, काली मिर्च स्प्रे, आंसू गैस के साथ-साथ रबर कोटेड मेटल की गोलियों से हमला…
  • कोविड-19 : शीर्ष वैज्ञानिकों ने बताया कैसे भारत तीसरी लहर से निपट सकता है
    संदीपन तालुकदार
    कोविड-19 : शीर्ष वैज्ञानिकों ने बताया कैसे भारत तीसरी लहर से निपट सकता है
    22 Jun 2021
    विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में बड़े स्तर पर महामारी के फैलाव को रोकने के लिए भारत को कोरोना जांच, आइसोलेशन और जीनोम सीक्वेंसिंग में तेज़ी लानी होगी। इसके अलावा टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License