NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1.72 लाख से ज़्यादा नए मामले, 1,008 मरीज़ों की मौत
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 18 लाख 3 हज़ार 318 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
03 Feb 2022
covid
Image courtesy : Al Jazeera

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 3 फ़रवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,72,433 नए मामले सामने आए हैं | जिनमें केरल से 24 घंटों में 52,199 नए मामले सामने आए, वही कर्नाटक से 20,505 मामले, महाराष्ट्र से 18,067 मामले और तमिलनाडु से 14,013 नए मामले सामने आए है | इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 1,008 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,59,107 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 87,682 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 18 लाख 3 हज़ार 318 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 98 हज़ार 983 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 95.14 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 97 लाख 70 हज़ार 414 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.67 फ़ीसदी यानी 15 लाख 33 हज़ार 921 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 67 करोड़ 87 लाख 93 हज़ार 137 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 55 लाख 10 हज़ार 993 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 73 करोड़ 41 लाख 92 हज़ार 614 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 15 लाख 69 हज़ार 449 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,72,433 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 52,199 मामले, कर्नाटक से 20,505 मामले, महाराष्ट्र से 18,067 मामले, तमिलनाडु से 14,013 मामले, गुजरात से 8,934 मामले, राजस्थान से 8,428 मामले, मध्य प्रदेश से 7,359 मामले, आंध्र प्रदेश से 5,983 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,016 मामले, ओडिशा से 3,450 मामले, हरियाणा से 3,267 मामले, दिल्ली से 3,028 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,764 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,723 मामले, तेलंगाना से 2,646 मामले, जम्मू कश्मीर से 2,304 मामले और मिज़ोरम से 2,145 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड से 2,081 मामले, पंजाब से 1,708 मामले, असम से 1,028 मामले, बिहार से 799 मामले, पुडुचेरी से 742 मामले, गोवा से 655 मामले, झारखण्ड से 601 मामले, चंडीगढ़ से 364 मामले, मणिपुर से 322 मामले, हिमाचल प्रदेश से 291 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 237 मामले, मेघालय से 234 मामले, लद्दाख से 214 मामले, सिक्किम से 103 मामले, नागालैंड से 86 मामले, त्रिपुरा से 68 मामले, लक्षद्वीप से 29 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 22 मामले और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 18 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 1,008 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 500 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 81 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 79 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 37 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 35 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 34 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 28 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 27 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 22 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 21 मरीज़ों की मौत हुई और ओड़िशा में 19 मरीज़ों की मौत हुई है | 

साथ ही असम में 18 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 17 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 14 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 10 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और गोवा में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ और मेघालय में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, झारखण्ड और मणिपुर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत लद्दाख और त्रिपुरा में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
COVID Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    सत्यम् तिवारी
    तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    27 Apr 2022
    डाडा जलालपुर में महापंचायत/धर्म संसद नहीं हुई, एक तरफ़ वह हिन्दू हैं जो प्रशासन पर हिन्दू विरोधी होने का इल्ज़ाम लगा रहे हैं, दूसरी तरफ़ वह मुसलमान हैं जो सोचते हैं कि यह तेज़ी प्रशासन ने 10 दिन पहले…
  • Taliban
    स्टीफन नेस्टलर
    तालिबान: महिला खिलाड़ियों के लिए जेल जैसे हालात, एथलीटों को मिल रहीं धमकियाँ
    27 Apr 2022
    तालिबान को अफ़गानिस्तान पर नियंत्रण किए हुए आठ महीने बीत चुके हैं और इतने समय में ही ये देश समाचारों से बाहर हो गया है। ओलिंपिक में भाग लेने वाली पहली अफ़गान महिला फ्रिबा रेज़ाई बड़े दुख के साथ कहती हैं…
  • modi
    न्यूज़क्लिक टीम
    100 राजनयिकों की अपील: "खामोशी से बात नहीं बनेगी मोदी जी!"
    27 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार डिप्लोमैट्स द्वारा प्रधानमंत्री को लिखी गयी चिट्ठी पर बात कर रहे हैं।
  • Stan swamy
    अनिल अंशुमन
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण
    27 Apr 2022
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’ पुस्तक इस लिहाज से बेहद प्रासंगिक है क्योंकि इसमें फ़ादर स्टैन स्वामी द्वारा सरकारों की जन-विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ लिखे गए चर्चित निबंधों का महत्वपूर्ण संग्रह किया गया है…
  • SHOOTING RANGE
    रवि शंकर दुबे
    लखनऊ: अतंर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बना आवारा कुत्तों की नसबंदी का अड्डा
    27 Apr 2022
    राजधानी लखनऊ में बने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज को इन दिनों आवारा कुत्तों की नसबंदी का केंद्र बना दिया गया है, जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License