NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में क़रीब 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,205 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 3 मई को कुल 2,568 मामले सामने आए थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 May 2022
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में क़रीब 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई

दिल्ली: देश में आज फिर कोरोना के नए मामलों में क़रीब 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 4 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,205 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 3 मई को कोरोना के 2,568 मामले सामने आए थे। देश में कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले दिल्ली से सामने आ रहे है। दिल्ली में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 1,414 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कल 3 मई को 1,076 मामले सामने आए हैं। 

वहीं हरियाणा में 24 घंटों में कोरोना के 505 नए मामले सामने आए हैं जबकि कल का आंकड़ा 439 था । साथ ही उत्तर प्रदेश में सख़्त पाबंदियों के बावजूद कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में के 331 नए मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले नोएडा से सामने आ रहे है, नोएडा में 24 घंटों में 170 मामले आए हैं। जबकि कुछ दिन पहले ही नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू की थी।  

इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 31 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 29 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली और महाराष्ट्र में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,802 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 372 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 88 हज़ार 118 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 23 हज़ार 920 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 44 हजार 689 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.05 फ़ीसदी यानी 19 हज़ार 509 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 89 करोड़ 48 लाख 1 हज़ार 203 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 4 लाख 79 हज़ार 208 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 89 लाख 55 हज़ार 577 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 3 लाख 27 हज़ार 327 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,205 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,414 मामले, हरियाणा से 505 मामले, उत्तर प्रदेश से 331 मामले, केरल से 296 मामले, महाराष्ट्र से 182 मामले, कर्नाटक से 107 मामले, राजस्थान और मिज़ोरम से 44-44 मामले, तमिलनाडु से 39 मामले, तेलंगाना से 36 मामले, पश्चिम बंगाल से 34 मामले, पंजाब से 27 मामले, मध्य प्रदेश से 26 मामले, जम्मू और कश्मीर से 19 मामले, उत्तराखंड से 18 मामले, चंडीगढ़ से 14 मामले और गुजरात से 12 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, हिमाचल से 10 मामले, गोवा से 9 मामले, झारखण्ड से 8 मामले, बिहार और ओडिशा से 7-7 मामले, छत्तीसगढ़ से 5 मामले, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी से 4-4 मामले, असम से 2 मामले और एक मामला मणिपुर से सामने आया है। बीते दिन त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

 

 

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Azamgarh
    विजय विनीत
    यूपी: चुनाव के बीच आज़मगढ़ में कहर बनकर टूटी ज़हरीली शराब, अब तक 13 लोगों की मौत
    22 Feb 2022
    आज़मगढ़ में जहरीली शराब से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों का दर्द एक जैसा है। जहरीली शराब ने अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में 20 फरवरी की रात से तांडव मचाना शुरू किया तो सिलसिला थमा ही नहीं।…
  • up elections
    डॉ. राजू पाण्डेय
    विचार: बिना नतीजे आए ही बहुत कुछ बता गया है उत्तर प्रदेश का चुनाव
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव का संकेत स्पष्ट है। उत्तर प्रदेश और देश पर शासन करने वाली सबसे ताकतवर पार्टी भाजपा के लिए मुस्लिम समुदाय न केवल अस्पृश्य है बल्कि उसे वह देश के लिए एक समस्या के रूप में प्रस्तुत कर…
  • Hijab
    राम पुनियानी
    हिजाब पर बवाल के बहुआयामी निहितार्थ
    22 Feb 2022
    हमें कुछ मुद्दों पर सावधान रहने की जरूरत है। हिन्दू दक्षिणपंथियों को मुस्लिम साम्प्रदायिकता और अतिवाद से बढ़ावा मिलता है। क्या हिजाब मुद्दे पर छिड़े विवाद में मुस्लिम साम्प्रदायिक ताकतों की भागीदारी है?
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13,405 नए मामले, 235 मरीज़ों की मौत
    22 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 81 हज़ार 75 हो गयी है।
  • Karnataka
    सबरंग इंडिया
    कर्नाटक: बजरंग दल के सदस्य की हत्या, पुलिस ने हिजाब विवाद से लिंक का खंडन किया
    22 Feb 2022
    20 फरवरी, 2022 को बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की मौत के तुरंत बाद कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और धारा 144 लागू कर दी गई है। डेक्कन हेराल्ड के अनुसार, निषेधाज्ञा की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License