NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में फिर से रिकॉर्ड 1,03,558 नए मामले, एक्टिव केस साढ़े सात लाख के क़रीब पहुंचे
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 1,03,558 नए मामले दर्ज किये गए। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.89 फ़ीसदी यानी 7 लाख 41 हज़ार 830 हो गई है।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Apr 2021
कोरोना
Image courtesy : Scroll

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 5 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 1,03,558 नए मामले दर्ज किये गए और 478 मरीज़ों की मौत हुई है। इससे पहले सबसे ज़्यादा यानी 97,894 नए मामले 17 सितंबर 2020 को दर्ज किये गए थे।

देश के सभी राज्यों में कोरोना बहुत तेजी से फ़ैल रहा है। जिनमें 8 राज्यों में तो हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में आज फिर से सबसे ज्यादा यानी 57,074 नए मामले दर्ज किये गए और 222 मरीज़ों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 5,250 मामले दर्ज किये गए, कर्नाटक में 4,553 मामले, उत्तर प्रदेश में 4,136 मामले, दिल्ली में 4,033 मामले, तमिलनाडु में 3,581 मामले, मध्य प्रदेश में 3,178 मामले और पंजाब में 3,006 नए मामले दर्ज किये गए।

हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 52,847 मरीज़ों को ठीक किया गया हैस लेकिन एक्टिव मामलों की संख्या में 50,233 मामलो की और बढ़ोतरी हुई है।

देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 25 लाख 89 हज़ार 67 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 65 हज़ार 101 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 92.79 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 16 लाख 82 हज़ार 136 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.89 फ़ीसदी यानी 7 लाख 41 हज़ार 830 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 7 करोड़ 91 लाख 5 हज़ार 163 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 16 लाख 38 हज़ार 464 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 24 करोड़ 90 लाख 19 हज़ार 657 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 8 लाख 93 हज़ार 749 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,03,558 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 57,074 मामले, छत्तीसगढ़ से 5,250 मामले, कर्नाटक से 4,553 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,136 मामले, दिल्ली से 4,033 मामले, तमिलनाडु से 3,581 मामले, मध्य प्रदेश से 3,178 मामले, पंजाब से 3,006 मामले, गुजरात से 2,875 मामले, केरल से 2,802 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,957 मामले, हरियाणा से 1,904 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,730 मामले, राजस्थान से 1,729 मामले, तेलंगाना से 1,097 मामले, बिहार से 864 मामले, झारखंड से 788 मामले, जम्मू और कश्मीर 573 से मामले और उत्तराखंड से 550 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओडिशा से 471 मामले, हिमाचल प्रदेश से 404 मामले, चंडीगढ़ से 341 मामले, गोवा से 265 मामले, पुडुचेरी से 227 मामले, असम से 69 मामले, लद्दाख से 29 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 25 मामले, मेघालय से 16 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले, मणिपुर से 8 मामले, सिक्किम से 6 मामले, त्रिपुरा से 3 मामले और एक-एक नया मामला नागालैंड, मिज़ोरम और लक्ष्द्वीप से सामने आया है। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 478 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 222 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 51 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 36 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 31 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 21 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 15 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और गुजरात में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही केरल और हिमाचल प्रदेश में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 8 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 6 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 4 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत राजस्थान, उत्तराखंड और असम में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत बिहार, ओड़िशा झारखंड, गोवा और चंडीगढ़ में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Record Corona Cases
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • musahar
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित
    02 Mar 2022
    दलित आम तौर पर ऐसे मूक मतदाता माने जाते हैं, जो अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं का आसानी से इज़हार नहीं करते। हालांकि, इस चुनाव को नज़दीक से देखने पर इस बात के साफ़ संकेत मिल जाते हैं कि उनका झुकाव बसपा…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    02 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.20 फ़ीसदी यानी 85 हज़ार 680 हो गयी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन युद्ध ने यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को ईरान सौदे पर सोचने को मजबूर किया
    02 Mar 2022
    क्या नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के विस्तार पर अमेरिका-रूस टकराव और यूक्रेन के आसपास बने हालात वियना में चल रही ईरान परमाणु वार्ता को पटरी से उतार देगी?
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी
    02 Mar 2022
    रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी वाले शहरी इलाकों पर हमले तेज करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी की। वहीं भारत ने…
  • बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    02 Mar 2022
    पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि वह सीटेट और बीटेटट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्तियों के लिए सातवें चरण की बहाली के लिए 2014-21 तक सभी रिक्तियों को जोड़कर मार्च महीने में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License