NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में फिर 42 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 533 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,982 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 18 लाख 12 हज़ार 114 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Aug 2021
कोरोना
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 5 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर 42 हज़ार से ज़्यादा यानी 42,982 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 533 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में आज फिर 195 मरीज़ों की मौत हुई, वहीं केरल में 108 और ओडिशा में 66 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी दौरान देश भर में कोरोना से पीड़ित 41,726 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 723 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 18 लाख 12 हज़ार 114 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 26 हज़ार 290 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.37 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 9 लाख 74 हज़ार 748 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.29 फ़ीसदी यानी 4 लाख 11 हज़ार 76 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 48 करोड़ 93 लाख 42 हजार 295 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 37 लाख 55 हज़ार 115 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 47 करोड़ 48 लाख 93 हज़ार 363 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 16 लाख 64 हज़ार 30 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,982 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 22,414 मामले, महाराष्ट्र से 6,126 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,442 मामले, तमिलनाडु से 1,949 मामले, कर्नाटक से 1,769 मामले, ओडिशा से 1,315 मामले, मिज़ोरम से 1,087 मामले, असम से 1,065 मामले, पश्चिम बंगाल से 826 मामले, मणिपुर से 765 मामले, तेलंगाना से 623 मामले, मेघालय से 521 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 319 मामले, त्रिपुरा से 244 मामले, हिमाचल प्रदेश से 243 मामले, सिक्किम से 217 मामले और जम्मू कश्मीर से 149 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही नागालैंड से 145 मामले, छत्तीसगढ़ से 135 मामले, पुडुचेरी से 120 मामले, गोवा से 110 मामले, दिल्ली से 67 मामले, पंजाब से 62 मामले, उत्तर प्रदेश से 61 मामले, बिहार से 46 मामले, उत्तराखंड से 37 मामले, झारखंड से 30 मामले, मध्य प्रदेश से 28 मामले, हरियाणा से 27 मामले, राजस्थान से 18 मामले, गुजरात से 15 मामले, लक्षद्वीप से 5 मामले और एक-एक नया मामला दादरा नगर हवेली और दमन दीव और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है | बीते दिन लद्दाख और चंडीगढ़ से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 533 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 195 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 108 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 66 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 38 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 30 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 19 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 16 मरीज़ों की मौत हुई और मणिपुर में 14 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 7 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, पुडुचेरी और हरियाणा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ और गोवा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • शशि शेखर
    एमएलसी चुनाव परिणाम: राजद के मेरे अपने, फिर भी टूट गए सपने, क्यों?
    12 Apr 2022
    बिहार में 23 सीटों पर चुनाव लड़ कर राजद ने जिन छह सीटों पर जीत हासिल की है, उनमें से 3 पर भूमिहार, 1 पर वैश्य और 1 पर राजपूत जाति से आने वाले उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। राजद का एक भी मुस्लिम कैंडिडेट…
  • सबरंग इंडिया
    करौली हिंसा को रोकने में विफल रहे अधिकारियों को निलंबित करें: PUCL
    12 Apr 2022
    हिंदुत्ववादी समूह द्वारा आयोजित रैली को मुस्लिम पड़ोस से गुजरने की अनुमति किसने दी और हिंसा होने पर अधिकारियों ने केवल दर्शकों की तरह काम क्यों किया?
  • अभिवाद
    सीपीआईएम पार्टी कांग्रेस में स्टालिन ने कहा, 'एंटी फ़ेडरल दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए दक्षिणी राज्यों का साथ आना ज़रूरी'
    12 Apr 2022
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के 'ग़ैर लोकतांत्रिक रवैये' की आलोचना की और कहा कि 'केंद्र राज्यों को अपनी कठपुतली बनाना चाहता है'।
  • भाषा
    झारखंड रोपवे दुर्घटना: वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने 10 और लोगों को सुरक्षित निकाला
    12 Apr 2022
    वायु सेना, सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बचाव अभियान जारी है।
  • काशिफ काकवी
    मध्यप्रदेश: रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, खरगोन में कर्फ़्यू, बड़वानी में तनाव
    12 Apr 2022
    सांप्रदायिक घटनाओं के गवाह रहे आदिवासी बहुल ज़िले खरगोन और बड़वानी में कांग्रेस का दबदबा है। अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होने हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License