NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कुल मामले 19 लाख के पार, अभी तक 40 हज़ार के करीब मरीज़ों की मौत हुई
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 52,509 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 857 मरीज़ों की मौत हो गई है। देश भर में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,86,244 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Aug 2020
CORONA

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 5 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,509 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 857 मरीज़ों की मौत हो गई है, इनमे 300 मरीज़ों की मौत अकेले महाराष्ट्र में हुई है। साथ ही इसी बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 51,706 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 19,08,254 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश अभी तक 67.13 फीसदी यानी 12,82,215 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 39,795 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 5,86,244 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज 5 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 2,14,84,402 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 6,19,652 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 52,509 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- आंध्र प्रदेश से 9,747 मामले, महाराष्ट्र से 7,764 मामले, कर्नाटक से 6,259 मामले, तमिलनाडु से 5,063 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,948 मामले, असम से 2,886 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,752 मामले, बिहार से 2,460 मामले, तेलंगाना से 2,012 मामले, राजस्थान से 1,704 मामले, ओडिशा से 1,384 मामले, केरल से 1,083 मामले, गुजरात से 1,014 मामले, मध्य प्रदेश से 797 मामले, दिल्ली से 674 मामले, हरियाणा से 623 मामले, पंजाब से 488 मामले, झारखंड से 462 मामले, छत्तीसगढ़ से 423 मामले, जम्मू और कश्मीर से 390 मामले, नागालैंड से 276 मामले, गोवा से 259 मामले, उत्तराखंड से 208 मामले, पुडुचेरी से 165 मामले और त्रिपुरा से 123 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 98 मामले, मणिपुर से भी 98 मामले, सिक्किम से 95 मामले, हिमाचल प्रदेश से 61 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 51 मामले, लद्दाख से 49 मामले, चंडीगढ़ से 47 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 32 मामले, मेघालय से 15 मामले और मिज़ोरम से 3 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 857 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 300 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 110 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 108 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 67 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 54 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 39 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही गुजरात में 25 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 20 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और राजस्थान में 17-17 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 13 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 10 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 9 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ की मौत झारखंड और केरल में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा और पुडुचेरी में हुई और एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़ में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License