NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में फिर 3 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,20,529 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक 3 लाख 44 हज़ार 82 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Jun 2021
कोरोना
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 5 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,20,529 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से इस दौरान फिर 3 हज़ार से ज़्यादा यानी 3,380 मरीज़ों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र में अब तक की सबसे ज़्यादा 1,377 मरीज़ों की मौत हुई है। इससे पहले महाराष्ट्र में 23 मई को सबसे ज़्यादा 1,320 मरीज़ों की मौत हुईं थी। वही तमिलनाडु में 24 घंटों में 463 मरीज़ों की मौत हुई और कर्नाटक में 364 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,97,894 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 80,745 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 86 लाख 94 हज़ार 879 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 44 हज़ार 82 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 93.38 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 67 लाख 95 हज़ार 549 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 5.41 फ़ीसदी यानी 15 लाख 55 हज़ार 248 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 22 करोड़ 78 लाख 60 हज़ार 317 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 36 लाख 50 हज़ार 80 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 36 करोड़ 11 लाख 74 हज़ार 142 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 20 लाख 84 हज़ार 421 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,20,529 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 22,651 मामले, केरल से 16,229 मामले, कर्नाटक से 16,068 मामले, महाराष्ट्र से 14,152 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,413 मामले, पश्चिम बंगाल से 7,913 मामले, ओडिशा से 7,729 मामले, असम से 4,548 मामले, तेलंगाना से 2,175 मामले, पंजाब से 2,005 मामले, जम्मू और कश्मीर से 1,723 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,460 मामले, गुजरात से 1,120 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,113 मामले, राजस्थान से 1,006 मामले, बिहार से 991 मामले, हरियाणा से 895 मामले और उत्तराखंड से 892 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मध्य प्रदेश से 798 मामले, मणिपुर से 791 मामले, हिमाचल प्रदेश से 787 मामले, पुडुचेरी से 712 मामले, त्रिपुरा से 708 मामले, मेघालय से 584 मामले, गोवा से 576 मामले, दिल्ली से 523 मामले, झारखंड से 478 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 404 मामले, सिक्किम से 353 मामले, मिज़ोरम से 236 मामले, नागालैंड से 147 मामले, लद्दाख से 122 मामले, लक्षद्वीप से 89 मामले, चंडीगढ़ से 88 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 32 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 18 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण के कारण 3,380 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1,377 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 463 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 364 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 136 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 135 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 113 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 87 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 83 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 73 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 58 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 54 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और दिल्ली में 50-50 मरीज़ों की मौत हुई और राजस्थान में 40 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही ओडिशा में 39 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 34 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 27 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और छत्तीसगढ़ में 23-23 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी और मेघालय में 18-18 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 17 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 16 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 15 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 14 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 13 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 12 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 11 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम में 4 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और चंडीगढ़ में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत लद्दाख और लक्षद्वीप में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covid
    संदीपन तालुकदार
    जानिए ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट के बारे में
    24 Feb 2022
    IISER, पुणे के प्रख्यात प्रतिरक्षाविज्ञानी सत्यजित रथ से बातचीत में उन्होंने ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.2 के ख़तरों पर प्रकाश डाला है।
  • Himachal Pradesh Anganwadi workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल प्रदेश: नियमित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी
    24 Feb 2022
    प्रदर्शन के दौरान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला व उन्हें बारह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में कर्मियों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। यूनियन…
  • Sulaikha Beevi
    अभिवाद
    केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया
    24 Feb 2022
    एलडीएफ़ सरकार ने मठीपुरम में मछुआरा समुदाय के लोगों के लिए 1,032 घर बनाने की योजना तैयार की है।
  • Chandigarh
    सोनिया यादव
    चंडीगढ़ के अभूतपूर्व बिजली संकट का जिम्मेदार कौन है?
    24 Feb 2022
    बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लगभग 36 से 42 घंटों तक शहर की बत्ती गुल रही। लोग अलग-अलग माध्यम से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से लाचार…
  • Russia targets Ukraine
    एपी
    रूस ने यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों, सैन्य आधारभूत ढांचे को बनाया निशाना, अमेरिका-नाटो को चेताया
    24 Feb 2022
    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने घातक हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों एवं अन्य सैन्य आधारभूत ढांचे को निशाना बनाने के लिये किया है। उसने आगे दावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License