NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में क़रीब 6 हज़ार नए मामले, 289 मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 5,921 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 57 हज़ार 477 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Mar 2022
covid
Image courtesy : Deccan Herald

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 5 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 5,921 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से केरल से 2,190 मामले और महाराष्ट्र से 525 मामले सामने आए है | इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 289 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 11,651 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 6,019 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 57 हज़ार 477 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 878 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.65 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 23 लाख 78 हज़ार 721 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.15 फ़ीसदी यानी 63 हज़ार 878 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 78 करोड़ 55 लाख 66 हज़ार 940 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 24 लाख 62 हज़ार 562 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 77 करोड़ 19 लाख 14 हज़ार 261 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 9 लाख 40 हज़ार 905 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,921 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 2,190 मामले, महाराष्ट्र से 525 मामले, मिज़ोरम से 433 मामले, राजस्थान से 312 मामले, दिल्ली से 302 मामले, तमिलनाडु से 261 मामले, हरियाणा से 239 मामले, कर्नाटक से 233 मामले, उत्तर प्रदेश से 202 मामले, मध्य प्रदेश से 153 मामले, तेलंगाना से 152 मामले, ओडिशा से 128 मामले, पश्चिम बंगाल से 125 मामले, छत्तीसगढ़ से 107 मामले, गुजरात से 96 मामले, पंजाब से 93 मामले और आंध्र प्रदेश से 86 मामले सामने आए हैं।   

साथ ही, हिमाचल प्रदेश से 67 मामले, उत्तराखंड से 48 मामले, जम्मू कश्मीर से 33 मामले, बिहार से 30 मामले, झारखण्ड से 20 मामले, गोवा से 19 मामले, मणिपुर से 18 मामले, मेघालय और लद्दाख से 11-11 मामले, चंडीगढ़ से 9 मामले, असम से 7 मामले, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से 3-3 मामले, त्रिपुरा और सिक्किम से 2-2 मामले और एक मामला पुडुचेरी से सामने आया है | बीते दिन लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है |  

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 289 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 254 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 9 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और ओड़िशा में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 4 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, गोवा, नागालैंड और मेघालय में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • yogi
    भाषा
    यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव योगी के नेतृत्व में लड़ने पर भाजपा में विरोधाभास
    21 Jun 2021
    राज्य के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ' चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ही मुख्यमंत्री तय करेगा।'
  • विज्ञापन के लिए करोड़ों? जनता के लिए ठेंगा?
    न्यूज़क्लिक टीम
    विज्ञापन के लिए करोड़ों? जनता के लिए ठेंगा?
    21 Jun 2021
    मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट मे दायर हलफनामे में कहा है के वो कोरोना में मारे गए लोगों के परिवारों को चार लाख रुपये नहीं दे सकते क्योंकि ख़ज़ाने में इतना पैसा नहीं है।अभिसार शर्मा आज न्यूज़ चक्र में…
  •  मोदी
    राज कुमार
    विश्लेषण: मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग बढ़ी नहीं बल्कि घटी है
    21 Jun 2021
    अगर डेटा कंपनी के ट्रैकर का बारीकी से अध्ययन करें तो पाएंगे कि नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग बढ़ी नहीं, घटी है। डेटा कंपनी के ही अनुसार मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग 9 अगस्त 2019 को 11% थी जो 15 जून…
  • आसिफ़ की मौत को संप्रदायिक रंग न दें : नूंह नागरिक सम्मलेन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आसिफ़ की मौत को सांप्रदायिक रंग न दें : नूंह नागरिक सम्मलेन
    21 Jun 2021
    नूंह के गांधी पार्क में रविवार को "भाईचारा एकता जिंदाबाद" जैसे नारों के माहौल में सांप्रदायिकता सौहार्द और न्याय के पक्ष में नागरिक सम्मलेन आयोजित किया गया
  • कोविड-19: महिलाओं के लिए टीकाकरण को सुगम बनाएं
    कुमुदिनी पति
    कोविड-19: महिलाओं के लिए टीकाकरण को सुगम बनाएं
    21 Jun 2021
    भारत के कई राज्यों में महिलाएं कोविड टीकाकरण अभियान में पुरुषों से पिछड़ रही हैं, यहां तक कि लिंग अनुपात से भी अधिक। राष्ट्रीय स्तर पर जो आंकड़ा सामने आया है वह है कि 150,000,000 पुरुष टीका ले चुके हैं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License