NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में क़रीब 97 हज़ार नए मामले, 446 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 96,982 नए मामले दर्ज किये गए। देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 26 लाख 86 हज़ार 49 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
06 Apr 2021
कोरोना
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 6 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 96,982 नए मामले सामने आए और 446 मरीज़ों की मौत हुई। जिनमें 48 फ़ीसदी से ज़्यादा यानी 47,288 नए मामले महाराष्ट्र से सामने आए। महाराष्ट्र के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी कोरोना की रफ़्तार तेज हुई है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 7,302 नए मामले और कर्नाटक में 5,279 नए मामले दर्ज किये गए हैं। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 50,143 मरीज़ों को ठीक किया गया है लेकिन एक्टिव मामलों में आज फिर से 46,393 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 26 लाख 86 हज़ार 49 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 65 हज़ार 547 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी रेट घटकर 92.48 फ़ीसदी हो गया है, यानी कोरोना से पीड़ित कुल मरीज़ों में से 1 करोड़ 17 लाख 32 हज़ार 279 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 6.21 फ़ीसदी यानी 7 लाख 88 हज़ार 223 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 8 करोड़ 31 लाख 10 हज़ार 926 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 43 लाख 966 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 25 करोड़ 2 लाख 31 हज़ार 269 कोरोना के सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख 11 हज़ार 612 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 96,982 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 47,288 मामले, छत्तीसगढ़ से 7,302 मामले, कर्नाटक से 5,279 मामले, उत्तर प्रदेश से 3,974 मामले, तमिलनाडु से 3,672 मामले, दिल्ली से 3,548 मामले, मध्य प्रदेश से 3,398 मामले, गुजरात से 3,160 मामले, पंजाब से 2,692 मामले, राजस्थान से 2,429 मामले, केरल से 2,357 मामले, हरियाणा से 2,040 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,961 मामले, तेलंगाना से 1,498 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,326 मामले, झारखंड से 1,086 मामले, बिहार से 935 मामले, ओडिशा से 573 मामले, हिमाचल प्रदेश से 567 मामले और उत्तराखंड से 547 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर 442 से मामले, चंडीगढ़ से 285 मामले, गोवा से 247 मामले, पुडुचेरी से 180 मामले, असम से 70 मामले, लद्दाख से 48 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 26 मामले, त्रिपुरा से 14 मामले, मिज़ोरम से 9 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 7 मामले, सिक्किम से 6 मामले, मणिपुर से 5 मामले, मेघालय से 4 मामले, लक्ष्द्वीप से 3 मामले और दो-दो नए मामले अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 446 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 155 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 72 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 44 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 32 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और केरल में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 11 मरीज़ों की मौत हुई और झारखंड में 10 मरीज़ों की मौत हुई है |

साथ ही हरियाणा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 4 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और गोवा में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़ और सिक्किम में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • विराट के समर्थन में: राहुल & दिल्ली महिला आयोग
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    विराट के समर्थन में: राहुल & दिल्ली महिला आयोग
    03 Nov 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं विराट कोहली के बारे में जिस तरह उनकी 10 महीने की बेटी को लेकर धमकी दी जा रही है, साथ ही चर्चा कर रहे हैं के बीजेपी ऐसे लोगों को…
  • PANJAB
    अनिल जैन
    नई पार्टी बना कर कैप्टन खुद का और मनप्रीत बादल का इतिहास दोहराएंगे!
    03 Nov 2021
    पंजाब का राजनीतिक मिज़ाज, वहां के मौजूदा राजनीतिक हालात और खुद अमरिंदर सिंह का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि अगर कांग्रेस ने अपनी अंदरुनी कलह पर जल्दी ही काबू पा लिया तो कैप्टन के इस दांव से कांग्रेस की…
  • Julian Assange
    जॉन पिलगर
    क्यों जूलियन असांज पर अमानवीय मुक़दमा हम सबके लिए अन्याय है
    03 Nov 2021
    विकिलीक्स के सह-संस्थापक को एक दशक से कैद और अनिश्चितता की स्थिति के चलते जो नुकसान पहुंचा है, जिसमें बेलमर्श में बिताए दो साल से अधिक का समय भी शामिल है, संदेह से परे है। लेकिन उनका साहस भी संदेह से…
  •  Tripura Violence Fact Finding
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा फैक्ट फाइंडिंग: हिंसा रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने नहीं उठाए उचित कदम! 
    03 Nov 2021
    त्रिपुरा में हुई हिंसा की घटना को लेकर वकीलों की एक टीम ने हाल ही में त्रिपुरा राज्य का दौरा किया और वहां से फैक्ट एकत्रित कर देश के सामने रखे हैं। ये टीम वकीलों के एक संयुक्त मंच लॉयर्स फॉर…
  • mnrega
    रौनक छाबड़ा
    भ्रामक बयान के चलते मनरेगा के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता सवालों के घेरे में
    03 Nov 2021
    ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को इस बात से इनकार कर दिया कि इस ग्रामीण रोज़गार योजना को किसी तरह से धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसे लेकर नागरिक समाज के लोगों की ओर से जो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License