NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश के कई राज्यों में धीरे-धीरे पैर पसार रहा कोरोना
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,545 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 94 हज़ार 938 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 May 2022
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में 8 फ़ीसदी से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 6 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,545 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 5 मई को कोरोना के 3,275 मामले सामने आए थे | वहीं देश में पिछले एक महीने के भीतर कोरोना के नए मामलों में 226 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है | देशभर में 5 अप्रैल को कोरोना के 1,086 मामले सामने आए थे जोकि बढ़कर साढ़े तीन हज़ार से भी ऊपर पहुंच गए है | जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है |

वहीं देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है | देश की राजधानी दिल्ली में हालात जस के तस बने हुए हैं | दिल्ली में रोजाना 1,000 से 1,500 के बीच मामले सामने आ रहे हैं | पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 1,365 नए मामले सामने आए है और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 हज़ार 746 हो गयी है, जोकि कुल एक्टिव मामलों का एक चौथाई हिस्सा है |

हरियाणा, मौजूदा समय में कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है | हरियाणा में आज कोरोना के 534 नए मामले सामने आए हैं | हरियाणा में सबसे ज़्यादा मामले दिल्ली से सटे जिलों से सामने आ रहे हैं | हरियाणा में कल कुल 534 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 413 नए मामले तो गुरुग्राम से ही सामने आए हैं, वहीं फरीदाबाद से 73 मामले सामने आए हैं और बाकी 48 मामले अन्य जिलों से सामने आए है | हरियाणा में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,535 हो गयी है |

साथ ही उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 361 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद से सामने आए हैं। अकेले इन दो जिलों में 273 मामले सामने आए हैं | इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 हजार 742 हो गई है। गुरुवार को संक्रमितों की बड़ी संख्या आने के बाद से विभागीय जिम्मेदार अफसरों में भी हड़कंप मचा है। 68 दिन बाद आएं इतने बड़े पैमाने पर पॉजिटिव केस आएं है। बीते दिन कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर से सामने आए है | गौतमबुद्ध नगर 24 घंटों में कोरोना के 167 मामले सामने आए आए हैं। वहीं गाजियाबाद से 106 मामले और लखनऊ में 15 मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 27 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 26 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और एक मरीज़ की मौत त्रिपुरा में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,549 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 31 मामले कम हुए हैं।

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 94 हज़ार 938 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 51 हजार 248 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.05 फ़ीसदी यानी 19 हज़ार 688 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 89 करोड़ 81 लाख 52 हज़ार 695 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 16 लाख 59 हज़ार 843 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 98 लाख 44 हज़ार 925 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 65 हज़ार 918 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,545 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,365 मामले, हरियाणा से 534 मामले, उत्तर प्रदेश से 356 मामले, केरल से 342 मामले, महाराष्ट्र से 233 मामले, कर्नाटक से 191 मामले, राजस्थान से 98 मामले, पंजाब से 87 मामले, तमिलनाडु से 58 मामले, तेलंगाना से 44 मामले, पश्चिम बंगाल से 36 मामले, मिज़ोरम से 31 मामले, मध्य प्रदेश से 26 मामले, गुजरात से 25 मामले और उत्तराखंड से 24 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, ओडिशा से 18 मामले, चंडीगढ़ से 16 मामले, गोवा से 11 मामले, बिहार और हिमाचल से 10-10 मामले, आंध्र प्रदेश से 8 मामले, जम्मू कश्मीर से 7 मामले, मेघालय से 5 मामले, झारखण्ड से 4 मामले, छत्तीसगढ़ से 2 मामले और एक-एक मामला असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख से सामने आया है। बीते दिन पुडुचेरी, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • MSME policy
    बी. सिवरामन
    एमएसएमई नीति के नए मसौदे में कुछ भी नया या महत्वपूर्ण नहीं!
    25 Feb 2022
    एमएसएमई मंत्रालय द्वारा MSMEs के लिए लाई गई राष्ट्रीय नीति का मसौदा कितना महत्वपूर्ण?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License