NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34 हज़ार नए मामले, तीन महीने बाद 600 से कम मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 34,703 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4 लाख 64 हज़ार 357 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
06 Jul 2021
कोरोना
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 6 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,703 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज तीन महीने बाद 600 से कम यानि 553 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमे सबसे ज़्यादा 106 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई और 102 मरीज़ों की मौत केरल में हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 51,864 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 17,714 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 6 लाख 19 हज़ार 932 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 3 हज़ार 281 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.16 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 97 लाख 52 हज़ार 294 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.51 फ़ीसदी यानी 4 लाख 64 हज़ार 357 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 35 करोड़ 75 लाख 53 हजार 612 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 45 लाख 82 हज़ार 246 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 42 करोड़ 14 लाख 24 हज़ार 881 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 16 लाख 47 हज़ार 424 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,703 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 8,037 मामले, महाराष्ट्र से 6,740 मामले, तमिलनाडु से 3,715 मामले, कर्नाटक से 2,848 मामले, ओडिशा से 2,803 मामले, असम से 2,640 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,100 मामले, पश्चिम बंगाल से 885 मामले, तेलंगाना से 808 मामले, मिज़ोरम से 517 मामले, त्रिपुरा से 474 मामले, मणिपुर से 432 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 426 मामले, मेघालय से 377 मामले, छत्तीसगढ़ से 319 मामले, जम्मू और कश्मीर से 274 मामले और हिमाचल प्रदेश से 158 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही पंजाब से 134 मामले, गोवा से 130 मामले, पुडुचेरी से 128 मामले, उत्तर प्रदेश से 118 मामले, सिक्किम से 95 मामले, बिहार में 76 मामले, उत्तराखंड से 69 मामले, गुजरात से 62 मामले, राजस्थान से 55 मामले, दिल्ली और हरियाणा से 54-54 मामले, झारखंड से 46 मामले, नागालैंड से 40 मामले, लक्षद्वीप से 36 मामले, मध्य प्रदेश से 32 मामले, चंडीगढ़ से 12 मामले और लद्दाख से 9 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोई नया मामला सामने नहीं आया हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 553 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 106 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 102 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 67 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 54 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 52 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 31 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 26 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 18 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 12 मरीज़ों की मौत हुई और हरियाणा में 10 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मेघालय में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 8 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 7 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और बिहार में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम और राजस्थान में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली और झारखंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, सिक्किम और चंडीगढ़ में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर: हिजाब विवाद हो या नफ़रती भाषण, सब कुछ चुनाव के लिए कब तक
    12 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रख कर्नाटक से हुए हिजाब विवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने…
  • goa elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्टः गोवा चुनावों में जोड़-तोड़ व हिंदुत्व ख़िलाफ क्या होगा बदलाव
    11 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने गोवा में चल रहे चुनावी समर का आकलन करते हुए जानने की कोशिश की इस बार क्या चल पाएगा हिंदुत्व का नफ़रती कार्ड या जनता के बुनियादी मुद्दों पर होगा मतदान।…
  • Sunderbans
    अयस्कांत दास
    सुंदरबन में अवैध रिसॉर्ट के मालिक की पहचान नहीं कर पा रही ममता सरकार
    11 Feb 2022
    पारिस्थितिक रूप से नाजुक सुंदरबन में कथित तौर पर केंद्र प्रायोजित मनरेगा योजना के धन का इस्तेमाल एक अवैध 'इको-टूरिज्म' रिसॉर्ट के निर्माण में किया गया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देश में पुलिसकर्मियों की भारी कमी, पांच लाख से ज़्यादा पद रिक्त
    11 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र के मानक के अनुसार एक लाख व्यक्तियों पर 222 पुलिकर्मी होने चाहिए जबकि भारत में ये आंकड़ा 156 है। वहीं भारत में स्वीकृत पुलिसकर्मियों की संख्या प्रति एक लाख व्यक्तियों पर 195 है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    प्यूर्टो रिको में शिक्षकों ने की वेतन और सुविधाओं की मांग के साथ देशव्यापी हड़ताल
    11 Feb 2022
    सरकार ने वेतन में बढ़ोतरी न करने के साथ साथ पेंशन में कटौती भी कर दी है, इसके ख़िलाफ़ शिक्षकों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License