NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 
देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और क़रीब ढाई महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हज़ार से ज़्यादा 25,782 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Jun 2022
covid

दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 6 जून को जारी आकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,518 नए मामले दर्ज किए गए हैं | जबकि रविवार को कोरोना के 4,270 मामले सामने आए थे | वही देश के चार राज्यों केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। केरल और महाराष्ट्र में पिछले 5 दिनों से कोरोना के एक हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,544 नए मामले दर्ज किए गए, केरल में अब उपचाराधीन लोगों की संख्या बढ़कर 9 हज़ार के करीब पहुंच गयी है | 

साथ ही महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 1,494 नए मामले सामने आए और एक मरीज़ की मौत हुई है, जबकि पिछले 24 घंटों में 614 मरीज़ों को ठीक किया गया है | महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह के भीतर एक्टिव मामलो में 100 फ़ीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है | महाराष्ट्र में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 6,767 हो गयी है | जबकि एक सप्ताह पहले 30 मई को 3,131 एक्टिव मामले मौजूद थे| 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 9 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। जिनमें से 2 मरीज़ों की मौत उत्तर प्रदेश में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हुई है, जबकि केरल में 4 लोगों की मौत के संशोधित आकड़ों को जोड़ा गया है | साथ ही इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,779 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,730 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 81 हज़ार 335 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 701 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.73 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 30 हज़ार 852 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.06 फ़ीसदी यानी 25 हज़ार 782 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 94 करोड़ 12 लाख 87 हज़ार डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 2 लाख 57 हज़ार 187 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 85 करोड़ 29 लाख 1 हज़ार 546 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 2 लाख 78 हज़ार 59 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,518 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 1,544 मामले, महाराष्ट्र से 1,494 मामले, दिल्ली से 343 मामले, कर्नाटक से 301 मामले, हरियाणा से 148 मामले, उत्तर प्रदेश से 122 मामले, तमिलनाडु से 107 मामले, गुजरात से 68 मामले, तेलंगाना से 63 मामले, पश्चिम बंगाल से 59 मामले, राजस्थान से 56 मामले, मध्य प्रदेश से 44 मामले, गोवा से 41 मामले, चंडीगढ़ से 24 मामले और ओड़िशा से 19 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, पंजाब से 17 मामले, उत्तराखंड से 12 मामले, आंध्र प्रदेश और बिहार से 11-11 मामले, छत्तीसगढ़ से 7 मामले, झारखण्ड और हिमाचल प्रदेश से 6-6 मामले, पुडुचेरी से 5 मामले, जम्मू कश्मीर और मिज़ोरम से 4-4 मामले और एक-एक मामला मेघालय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है | बीते दिन असम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप और दादर नागर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है। 

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • donkey
    शिरीष खरे
    हमारे लिए गधा आज भी 'गधा', जबकि विदेश में बढ़ रही कद्र!
    10 Feb 2022
    आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2012 की पशुधन गणना से वर्ष 2019 की नवीनतम पशुधन गणना तक, गधों की आबादी में सबसे तेज 61.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License