NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 6 महीने बाद कोरोना से 300 से कम मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 38,948 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.23 फ़ीसदी यानी 4 लाख 4 हज़ार 874 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
06 Sep 2021
कोरोना
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 6 सितम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 38,948 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 6 महीने बाद 300 से कम यानी 219 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 74 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और 67 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 43,903 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 5,174 मामले कम हुए हैं।

देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 30 लाख 27 हज़ार 621 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 40 हज़ार 752 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.44 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 21 लाख 81 हजार 995 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.23 फ़ीसदी यानी 4 लाख 4 हज़ार 874 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 68 करोड़ 75 लाख 41 हज़ार 762 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 25 लाख 23 हज़ार 89 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 53 करोड़ 14 लाख 68 हज़ार 867 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 14 लाख 10 हज़ार 649 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,948 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 26,701 मामले, महाराष्ट्र से 4,057 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,623 मामले, तमिलनाडु से 1,592 मामले, कर्नाटक से 1,117 मामले, ओडिशा से 805 मामले, पश्चिम बंगाल से 707 मामले, मिज़ोरम से 444 मामले, मणिपुर से 322 मामले, असम से 321 मामले, मेघालय से 254 मामले, तेलंगाना से 230 मामले, जम्मू और कश्मीर से 110 मामले, पुडुचेरी से 103 मामले और हिमाचल प्रदेश से 96 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, सिक्किम से 79 मामले, गोवा से 72 मामले, नागालैंड से 54 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 36 मामले, पंजाब से 33 मामले, दिल्ली से 30 मामले, छत्तीसगढ़ से 24 मामले, मध्य प्रदेश से 22 मामले, त्रिपुरा से 21 मामले, उत्तर प्रदेश से 18 मामले, उत्तराखंड से 16 मामले, झारखंड से 15 मामले, गुजरात और हरियाणा से 14-14 मामले, बिहार से 8 मामले, लद्दाख से 5 मामले, राजस्थान से 3 मामले और चंडीगढ़ से 2 मामले मामले सामने आए हैं। बीते दिन लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 219 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 74 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 67 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 18 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 7 मरीज़ों की मौत, असम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, पुडुचेरी और बिहार में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covid
    सुबोध वर्मा
    कोविड-19 महामारी से उबरने के लिए हताश भारतीयों ने लिया क़र्ज़ और बचत का सहारा
    02 Jul 2021
    असल में लोगों ने मौजूदा संकट से पार पाने के लिए अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए जमा की बचत का सहारा लिया है। और सरकार ख़ामोश होकर बस देखती रही।
  • सागरिका किस्सू
    'हम किसी की संपत्ति नहीं हैं' : कश्मीर में सिख महिला की जल्दबाज़ी में शादी पर जम्मू-कश्मीर की महिलाओं की प्रतिक्रिया
    02 Jul 2021
    महिला द्वारा दिये गए बयान की सारी बातें अभी पता नहीं चली हैं, मगर कथित तौर पर यह सारा नरेटिव सिख मर्द और उनके सामाजिक-धार्मिक संगठन नियंत्रित कर रहे हैं जिसकी वजह से महिला की मर्ज़ी के बारे में सवाल…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से अब तक 4 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई
    02 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 46,617 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 4 लाख 58 हज़ार 251 हो गयी है।
  • रौनक छाबड़ा
    ओएफ़बी: अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले, केंद्र ने ख़ुद को 'आवश्यक रक्षा सेवाओं' के श्रमिकों को दंडित करने का अधिकार दिया
    02 Jul 2021
    रक्षा फ़ेडरेशन्स ने अध्यादेश को - एस्मा की तर्ज पर बनाया 'क्रूर' और 'कठोर' क़ानून बताया है; उन्होंने इस संबंध में भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए गुरुवार शाम को बैठक की।
  • Bashir Ahmed
    न्यूज़क्लिक टीम
    12 साल तक ग़लत तरीक़े से क़ैद के बाद कश्मीरी शख़्स बरी
    01 Jul 2021
    बशीर अहमद बाबा को आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने 2010 में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया था। उन्होंने वडोदरा सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट ली। 44 वर्षीय बाबा सूरत की निचली अदालत में निर्दोष साबित हुए और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License