NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में अब तक के रिकॉर्ड 90 हज़ार से अधिक नए मामले
देश अब रोज़ एक लाख नए मामलों की तरफ़ बढ़ रहा है। आज फिर से कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 90,632 नए मामले दर्ज किये गए हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
06 Sep 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज रविवार, 6 सितंबर की सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 90,632 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,065 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 73,642 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 41 लाख 13 हज़ार 811 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 77.32 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 31 लाख 80 हज़ार 865 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अब तक 70 हज़ार 626 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8 लाख 62 हज़ार 320 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 4 करोड़ 88 लाख 31 हज़ार 145 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 10 लाख 92 हज़ार 654 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 90,632 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 20,800 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,825 मामले, कर्नाटक से 9,746 मामले, उत्तर प्रदेश से 6,590 मामले, तमिलनाडु से 5,870 मामले, ओडिशा से 3,543 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,042 मामले, दिल्ली से 2,973 मामले, असम से 2,698 मामले, केरल से 2,655 मामले, तेलंगाना से 2,574 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,529 मामले, हरियाणा से 2,289 मामले, झारखंड से 1,758 मामले, बिहार से 1,728 मामले, मध्य प्रदेश से 1,636 मामले, राजस्थान से 1,566 मामले, पंजाब से 1,514 मामले, गुजरात से 1,311 मामले और जम्मू कश्मीर से 1,251 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 950 मामले, त्रिपुरा से 602 मामले, गोवा से 592 मामले, पुडुचेरी से 402 मामले, चंडीगढ़ से 234 मामले, हिमाचल प्रदेश से 188 मामले, मणिपुर से 184 मामले, मेघालय से 182 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 139 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 70 मामले, लद्दाख से 61 मामले, सिक्किम से 58 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 35 मामले, नागालैंड से 21 मामले और मिज़ोरम से 16 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,065 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हुई है। महाराष्ट्र में 312 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 128 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 81 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 71 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 69 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 61 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 58 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही बिहार में 34 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 30 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 25 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 22 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 19 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड और पुडुचेरी में 18-18 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड, गुजरात और जम्मू कश्मीर में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 14 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और गोवा में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा और असम में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 4 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

इसे भी पढ़ें : क्या भारत कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है? 

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • otting massacre
    अजय सिंह
    2021: हिंसक घटनाओं को राजसत्ता का समर्थन
    31 Dec 2021
    दिखायी दे रहा है कि लिंचिंग और जेनोसाइड को सामाजिक-राजनीतिक वैधता दिलाने की कोशिश की जा रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत लग रही है। वर्ष 2021 को इसलिए भी याद किया जायेगा।
  • dharm sansad
    स्मृति कोप्पिकर
    तबाही का साल 2021: भारत के हिस्से में निराशा, मगर लड़ाई तब भी जारी रहनी चाहिए
    31 Dec 2021
    साम्प्रदायिक विद्वेष और दलित विरोधी हिंसा के चलते हमारी स्थिति पहले भी बहुत ख़राब थी, लेकिन मौजूदा स्थिति कहीं ज़्यादा ख़राब है। नफ़रत 2021 की हमारी नयी पहचान बन गयी और भारत सरकते हुए बहुत नीचे चला…
  • BAJRANG DAL
    रवि शंकर दुबे
    बजरंग दल को नए साल के जश्न से भी परेशानी, काशी की गलियों में नोटिस लगाकर दी धमकी
    31 Dec 2021
    विश्व हिंदू परिषद हर दिन नई धमकियाँ दे रहा है। इस बार विहिप ने धमकी दी है कि अगर नए साल का जश्न मनाया गया तो ठीक नहीं होगा, साथ ही इस दल ने पब और होटल पर संगीन आरोप मढ़ दिए हैं।
  • dharm sansad
    सत्यम श्रीवास्तव
    असल सवाल इन धर्म संसदों के औचित्य का है
    31 Dec 2021
    सवाल हरिद्वार या रायपुर में एक या अनेक लेकिन एक जैसे कथित संतों द्वारा बदतमीज़ी और उकसाने वाले बयानों का नहीं है बल्कि असल सवाल इन कथित धर्म सांसदों के आयोजनों के औचित्य का है।
  • protest
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: यूनियन का कहना है- नाकाफी है खट्टर की ‘सौगात’, जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल
    31 Dec 2021
    8 दिसंबर से जारी हड़ताल की कार्रवाई के चलते राज्य भर के सभी 22 जिलों में लगभग 26,000 आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License