NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में रिकॉर्ड 1 लाख 15 हज़ार से ज़्यादा नए मामले
देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 1,15,736 नए मामले दर्ज किये गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 8 लाख 43 हज़ार 473 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
07 Apr 2021
कोरोना
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 7 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 1,15,736 नए मामले दर्ज किए गए और 630 मरीज़ों की मौत हुई है। कोरोना के 71 फ़ीसदी से ज़्यादा नए मामले सिर्फ़ 5 राज्यों में दर्ज किए गए हैं। जिनमे से महाराष्ट्र में 24 घंटों में 55,469 नए मामले दर्ज किए गए और छत्तीसगढ़ में 9,921 मामले, कर्नाटक में 6,150 मामले, उत्तर प्रदेश में 5,895 मामले और दिल्ली में 5,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 59,856 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज फिर से 55,250 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 28 लाख 1 हज़ार 785 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 66 हज़ार 177 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी रेट घटकर 92.11 फ़ीसदी हो गया है, यानी कुल मरीज़ों में से 1 करोड़ 17 लाख 92 हज़ार 135 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 6.58 फ़ीसदी यानी 8 लाख 43 हज़ार 473 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 8 करोड़ 70 लाख 77 हज़ार 474 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 33 लाख 37 हज़ार 601 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 25 करोड़ 14 लाख 39 हज़ार 598 कोरोना के सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख 8 हज़ार 329 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 1,15,736 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 55,469 मामले, छत्तीसगढ़ से 9,921 मामले, कर्नाटक से 6,150 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,895 मामले, दिल्ली से 5,100 मामले, मध्य प्रदेश से 3,722 मामले, तमिलनाडु से 3,645 मामले, केरल से 3,502 मामले, गुजरात से 3,280 मामले, पंजाब से 2,905 मामले, राजस्थान से 2,236 मामले, हरियाणा से 2,099 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,058 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,941 मामले, तेलंगाना से 1,914 मामले, झारखंड से 1,264 मामले, बिहार से 1,080 मामले, उत्तराखंड से 791 मामले, ओडिशा से 588 मामले और जम्मू कश्मीर से 561 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 428 मामले, गोवा से 387 मामले, चंडीगढ़ से 319 मामले, पुडुचेरी से 237 मामले, असम से 92 मामले, लद्दाख से 50 मामले, सिक्किम से 23 मामले, त्रिपुरा से 21 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 18 मामले, मेघालय से 9 मामले, मिज़ोरम से 8 मामले, मणिपुर, लक्ष्द्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 7-7 मामले और दो नए मामले अरुणाचल प्रदेश से सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 630 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 297 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 61 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 53 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 39 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 30 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली और गुजरात में 17-17 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 15 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 14 मरीज़ों की मौत हुई और राजस्थान में 13 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही हरियाणा में 9 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 4 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत बिहार, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, पुडुचेरी और असम में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गोवा और त्रिपुरा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License