NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,033 नए मामले, 43 मरीज़ों की मौत
देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 98 हज़ार 789 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
न्यूज़क्लिक टीम
07 Apr 2022
covid
Image courtesy : India Today

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 7 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,033 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 43 मरीज़ों की मौत हुई हैं। इनमें से 32 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, महाराष्ट्र में 7 मरीज़ की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और त्रिपुरा में हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,222 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 232 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 31 हज़ार 958 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 21 हज़ार 530 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 98 हज़ार 789 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 639 रह गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 85 करोड़ 20 लाख 72 हज़ार 469 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 15 लाख 37 हज़ार 314 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 79 करोड़ 25 लाख 9 हज़ार 451 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 82 हज़ार 39 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,033 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 361 मामले, दिल्ली से 126 मामले, महाराष्ट्र से 108 मामले, मिज़ोरम से 101 मामले, हरियाणा से 59 मामले, पश्चिम बंगाल से 37 मामले, कर्नाटक से 33 मामले, तमिलनाडु से 30 मामले, उत्तर प्रदेश से 29 मामले, तेलंगाना से 22 मामले, ओड़िशा और हिमाचल प्रदेश से 16-16 मामले और मध्य प्रदेश से 13 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, पंजाब और जम्मू कश्मीर से 11-11 मामले, गुजरात और राजस्थान से 9-9 मामले, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ से 8-8 मामले, मेघालय से 5 मामले, झारखण्ड और मणिपुर से 4-4 मामले, गोवा और आंध्र प्रदेश से 3-3 मामले, बिहार और लद्दाख से 2-2 मामले और एक-एक मामला चंडीगढ़, नागालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन त्रिपुरा, असम, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • israel
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया
    18 Nov 2021
    यह आंकड़े शुरूआती 2020 के बाद के हैं, मानवाधिकार समूह बी सेलेम का कहना है कि नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा किए जाने वाले हमलों को इज़रायल द्वारा एक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास पर एक बार फिर भड़के दक्षिणपंथी संगठन
    18 Nov 2021
    वीरों की भूमि हिंदुस्तान में दो “वीर” आजकल काफ़ी चर्चे में चल रहे हैं। एक आज़ादी से पहले के वीर, एक आज़ादी के बाद के वीर। ये दो वीर हैं “वीर सावरकर” और “वीर दास”।
  • chennai floods
    नीलाबंरन ए
    चेन्नई की बाढ़ : इस अव्यवस्था के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
    18 Nov 2021
    विशेषज्ञों का मानना है कि भारी जल निकासी के डिज़ाइन में तकनीकी ख़ामियों, शहरीकरण के कारण प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था के ख़ात्मे और जल निकायों पर अतिक्रमण की वजह से चेन्नई में हर तरफ जलभराव की स्थिति…
  • COP 26
    एम. के. भद्रकुमार
    COP 26: भारत आख़िर बलि का बकरा बन ही गया
    18 Nov 2021
    विकसित देशों का सारा गेम प्लान भारत और चीन पर कोयले के उपयोग में कमी लाने पर फिर से रजामंद करने और इसके जरिए अगले साल संयुक्त राष्ट्र की आगामी बैठक तक कार्बन उत्सर्जन में कटौती लाने के लिए उन पर दबाव…
  • Kang
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    तुम हमें हमारे जीवन के साथ समझौता करने के लिए क्यों कह रहे हो?
    18 Nov 2021
    सीओपी26 में होने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ फ़्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफ़सीसीसी) बैठक का कुछ भी उपयोगी परिणाम नहीं निकला।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License