NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक महीने बाद कोरोना के एक लाख से कम नए मामले सामने आए  
देश में 24 घंटों में कोरोना के 83,876 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.62 फ़ीसदी यानी 11 लाख 8 हज़ार 938 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
07 Feb 2022
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 7 फ़रवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक महीने बाद कोरोना के एक लाख से कम यानी 83,876 नए मामले सामने आए हैं। इनमें केरल से 24 घंटों में 26,729 नए मामले सामने आए, वहीं महाराष्ट्र से 9,666, कर्नाटक से 8,425, तमिलनाडु से 6,120 और मध्य प्रदेश से 5,171 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 895 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,99,054 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,16,073 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 22 लाख 72 हज़ार 14 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 2 हज़ार 874 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 96.19 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 6 लाख 60 हज़ार 202 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.62 फ़ीसदी यानी 11 लाख 8 हज़ार 938 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 69 करोड़ 63 लाख 80 हज़ार 755 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 14 लाख 70 हज़ार 53 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 74 करोड़ 15 लाख 61 हज़ार 587 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 56 हज़ार 363 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 83,876 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 26,729 मामले, महाराष्ट्र से 9,666 मामले, कर्नाटक से 8,425 मामले, तमिलनाडु से 6,120 मामले, मध्य प्रदेश से 5,171 मामले, राजस्थान से 4,509 मामले, गुजरात से 3,897 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,774 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,690 मामले, ओडिशा से 2,106 मामले, हरियाणा से 1,544 मामले, दिल्ली से 1,410 मामले, तेलंगाना से 1,217 मामले, जम्मू कश्मीर से 1,151 मामले, छत्तीसगढ़ से 976 मामले, पश्चिम बंगाल से 835 मामले और पंजाब से 755 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही, मिज़ोरम से 658 मामले, उत्तराखंड से 585 मामले, हिमाचल प्रदेश से 376 मामले, झारखण्ड से 373 मामले, बिहार से 295 मामले, गोवा से 282 मामले, पुडुचेरी से 279 मामले, असम से 256 मामले, मणिपुर से 201 मामले, मेघालय से 157 मामले, लद्दाख से 121 मामले, चंडीगढ़ से 105 मामले, सिक्किम से 69 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 58 मामले, नागालैंड से 34 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 19 मामले, लक्षद्वीप से 18 मामले, त्रिपुरा से 13 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 895 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 515 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 66 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 47 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 34 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 28 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 26 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 23 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 19 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 15 मरीज़ों की मौत हुई है | 

साथ ही दिल्ली में 14 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 12 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और गोवा में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 6 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और मेघालय में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, चंडीगढ़, नागालैंड और त्रिपुरा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड और पुडुचेरी में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License