NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में दूसरे दिन भी रिकॉर्ड 90 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, कुल मामले 42 लाख के पार
देश में आज फिर से कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 90,802 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इससे पहले कल 6 सितंबर को भी 90,632 नए मामले सामने आए थे, यानी महज दो दिनों में ही 1 लाख 81 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आ गए हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
07 Sep 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 7 सितंबर की सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 90,802 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले कल 6 सितंबर को भी 90,632 नए मामले सामने आए थे, यानी महज दो दिनों में ही 1 लाख 81 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए है।  इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,016 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 69,564 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 42 लाख 4 हज़ार 613 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 77.30 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 32 लाख 50 हज़ार 429 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अब तक 71 हज़ार 642 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8 लाख 82 हज़ार 542 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 4 करोड़ 95 लाख 51 हज़ार 507 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 7 लाख 20 हज़ार 362 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 90,802 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 23,350 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,794 मामले, कर्नाटक से 9,319 मामले, उत्तर प्रदेश से 6,518 मामले, तमिलनाडु से 5,783 मामले, ओडिशा से 3,810 मामले, दिल्ली से 3,256 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,087 मामले, केरल से 3,082 मामले, हरियाणा से 2,277 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,100 मामले, पंजाब से 1,946 मामले, बिहार से 1,829 मामले, तेलंगाना से 1,802 मामले, मध्य प्रदेश से 1,694 मामले, राजस्थान से 1,593 मामले, असम से 1,537 मामले, गुजरात से 1,335 मामले, जम्मू और कश्मीर से 1,316 मामले और झारखंड से 1,266 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 668 मामले, पुडुचेरी से 466 मामले, त्रिपुरा से 399 मामले, हिमाचल प्रदेश से 397 मामले, गोवा से 374 मामले, चंडीगढ़ से 261 मामले, मणिपुर से 139 मामले, मेघालय से 89 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 86 मामले, मिज़ोरम से 52 मामले, नागालैंड से 50 मामले, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 40-40 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 38 मामले और सिक्किम से 9 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,016 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल में हुई है। महाराष्ट्र में 328 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 95 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 88 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 77 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 70 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 54 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 52 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही दिल्ली और मध्य प्रदेश में 34 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 25 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 24 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 16 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और राजस्थान में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और जम्मू कश्मीर में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 11 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 9 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा और असम में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड और गोवा में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ और मणिपुर में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश और मेघालय में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Mothers and Fathers March
    पीपल्स डिस्पैच
    तख़्तापलट का विरोध करने वाले सूडानी युवाओं के साथ मज़बूती से खड़ा है "मदर्स एंड फ़ादर्स मार्च"
    28 Feb 2022
    पूरे सूडान से बुज़ुर्ग लोगों ने सैन्य शासन का विरोध करने वाले युवाओं के समर्थन में सड़कों पर जुलूस निकाले। इस बीच प्रतिरोधक समितियां जल्द ही देश में एक संयुक्त राजनीतिक दृष्टिकोण का ऐलान करने वाली हैं।
  • गौरव गुलमोहर
    यूपी चुनाव: क्या भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं सिटिंग विधायक?
    28 Feb 2022
    'यदि भाजपा यूपी में कम अंतर से चुनाव हारती है तो उसमें एक प्रमुख कारण काम न करने वाले सिटिंग विधायकों का टिकट न काटना होगा।'
  • manipur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मणिपुर में पहले चरण का चुनाव, 5 ज़िलों की 38 सीटों के लिए 67 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
    28 Feb 2022
    मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। मतदान का समय केवल शाम 4 बजे तक ही था। अपराह्न तीन बजे तक औसतन 67.53 फ़ीसदी मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : फिर ज़ोर पकड़ने लगी है ‘स्थानीयता नीति’ बनाने की मांग : भाजपा ने किया विरोध
    28 Feb 2022
    हेमंत सोरेन सरकार को राज्य में होने वाली सरकारी नियुक्तियों के लिए घोषित विसंगतिपूर्ण नियोजन नीति को छात्रों-युवाओं के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा है। लेकिन मामला यहीं थम नहीं रहा है।
  • Sergey Lavrov
    भाषा
    यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद रूस ‘किसी भी क्षण’ बातचीत के लिए तैयार: लावरोव
    28 Feb 2022
    लावरोव ने यह भी कहा कि रूस के सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का ‘‘विसैन्यीकरण और नाजी विचारधारा से’’ मुक्त कराना है और कोई भी उस पर कब्जा नहीं करने वाला है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License