NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में रिकॉर्ड 1 लाख 26 हज़ार नए मामले, 685 मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के आज दूसरे दिन भी रिकॉर्ड 1,26,789 नए मामले दर्ज किये गए | देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 10 हज़ार 319 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
08 Apr 2021
कोरोना
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 8 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज दूसरे दिन भी कोरोना के रिकॉर्ड 1,26,789 नए मामले दर्ज किए गए और 685 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में हालात बेकाबू होते जा रहे है, महाराष्ट्र में आज फिर से रिकार्ड 59,907 नए मामले दर्ज किए गए और 322 मरीज़ों की मौत हुई है | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 59,258 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 66,846 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 29 लाख 28 हज़ार 574 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 66 हज़ार 862 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी रेट घटकर 91.66 फ़ीसदी हो गया है, यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 18 लाख 51 हज़ार 393 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 7.04 फ़ीसदी यानी 9 लाख 10 हज़ार 319 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 9 करोड़ 1 लाख 98 हज़ार 673 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 29 लाख 79 हज़ार 292 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 25 करोड़ 26 लाख 77 हज़ार 379 कोरोना के सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख 37 हज़ार 781 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 1,26,789 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 59,907 मामले, छत्तीसगढ़ से 10,310 मामले, कर्नाटक से 6,976 मामले, उत्तर प्रदेश से 6,002 मामले, दिल्ली से 5,506 मामले, मध्य प्रदेश से 4,043 मामले, तमिलनाडु से 3,986 मामले, गुजरात से 3,575 मामले, केरल से 3,502 मामले, पंजाब से 2,963 मामले, राजस्थान से 2,801 मामले, तेलंगाना से 2,405 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,390 मामले, हरियाणा से 2,366 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,331 मामले, बिहार से 1,527 मामले, झारखंड से 1,312 मामले, उत्तराखंड से 1,109 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 812 मामले, ओडिशा से 791 मामले, हिमाचल प्रदेश से 673 मामले, गोवा से 527 मामले, चंडीगढ़ से 399 मामले, असम से 195 मामले, पुडुचेरी से 173 मामले, लद्दाख से 59 मामले, त्रिपुरा से 37 मामले, सिक्किम से 31 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 24 मामले, लक्ष्द्वीप से 19 मामले, मिज़ोरम से 14 मामले, मणिपुर से 12 मामले, नागालैंड से 11 मामले, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 8-8 मामले और 5 नए मामले मेघालय से सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 685 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 322 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 62  मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 53 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 40 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 35 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 22 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 20 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 17 मरीज़ों की मौत हुई और केरल में 16 मरीज़ों की मौत हुई है |  

साथ ही मध्य प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 12 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 8 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और झारखंड में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 6 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 5 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत गोवा और चंडीगढ़ में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत ओड़िशा और पुडुचेरी में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  •  अपनी सहूलियत से इतिहास को बदलते नेता
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    अपनी सहूलियत से इतिहास को बदलते नेता
    09 Jan 2022
    प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में इतिहास को कई बार अपनी सुविधा से बदलते पाए गए हैं। 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंक में वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन मुखोपाध्याय इस विषय पर इतिहासकार हरबंस मुखिया से…
  • Kejriwal
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे पीछे: हिंदुत्व की प्रयोगशाला से लेकर देशभक्ति सिलेबस तक
    09 Jan 2022
    देश में हर रोज़ हो रहीं घटनाओं के बीच बहुत सी ख़बरें आगे-पीछे हो जाती हैं। ख़बरों के इस राउंड-अप में पुरानी ताजी ख़बरों को एक साथ बताया गया है। जिसमें आर्थिक-राजनीतिक सब तरह की ख़बरें हैं।
  • lynching
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक से की मारपीट, थूक चटवाकर जय श्रीराम के नारे लगवाए
    09 Jan 2022
    मुख्यमंत्री ने पुलिस को जांच के आदेश देते हुए अपने ट्वीट में कहा है, कि अमन चैन से रहने वाले झारखंडवासियों के इस राज्य में वैमनस्य कि कोई जगह नहीं है।
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं
    09 Jan 2022
    सुब्ह-ए-बनारस में सूरज की लालिमा के साथ अपनी सांसों को आवाज़ बनाकर शहनाई के जरिए रंग भरने वाले बिस्मिल्लाह खां को गंगा का किनारा आज भी ढूंढता है। बनारस में जो नदी आठों पहर अमनपसंद लोगों का पांव पखारती…
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: खाली कुर्सियों का डर न कहो इसको!
    09 Jan 2022
    अब यह तो विपक्ष वालों की सरासर बेईमानी है कि पीएम जी के संदेश में से थैंक्यू को छोडक़र, ‘जिंदा लौट आया’ को ही पकडक़र बैठ गए हैं।… और प्लीज, पीएम जी की नहीं हुई सभा में खाली कुर्सियों के ताने मारना बंद…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License