NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में दो महीने बाद एक लाख से कम नए मामले दर्ज हुए
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86,498 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.49 फ़ीसदी हुई है।
न्यूज़क्लिक टीम
08 Jun 2021
कोरोना
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 8 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज दो महीने बाद कोरोना के एक लाख से कम यानी 86,498 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 2,123 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,82,282 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 97,907 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 89 लाख 96 हज़ार 473 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 51 हज़ार 309 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 94.29 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 73 लाख 41 हज़ार 462 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.49 फ़ीसदी यानी 13 लाख 3 हज़ार 702 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 23 करोड़ 61 लाख 98 हज़ार 726 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 33 लाख 64 हज़ार 476 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 36 करोड़ 82 लाख 7 हज़ार 596 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 18 लाख 73 हज़ार 485 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86,498 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 19,448 मामले, कर्नाटक से 11,958 मामले, महाराष्ट्र से 10,219 मामले, केरल से 9,313 मामले, ओड़िशा से 6,118 मामले, पश्चिम बंगाल से 5,887 मामले, आंध्र प्रदेश से 4,872 मामले, असम से 3,804 मामले, तेलंगाना से 1,933 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,285 मामले, पंजाब से 1,269 मामले, जम्मू और कश्मीर से 977 मामले, गुजरात से 778 मामले, बिहार से 762 मामले, त्रिपुरा से 700 मामले, उत्तर प्रदेश से 694 मामले, हिमाचल प्रदेश से 656 मामले, हरियाणा से 640 मामले और राजस्थान से 629 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मणिपुर से 598 मामले, मध्य प्रदेश से 571 मामले, पुडुचेरी से 482 मामले, मेघालय से 438 मामले, गोवा से 418 मामले, उत्तराखंड से 395 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 360 मामले, झारखंड से 358 मामले, मिज़ोरम से 317 मामले, दिल्ली से 231 मामले, नागालैंड से 145 मामले, लद्दाख से 61 मामले, सिक्किम से 59 मामले, चंडीगढ़ से 48 मामले, लक्षद्वीप से 38 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 25 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 12 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण के कारण 2,123 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से तमिलनाडु में 351 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 340-340 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 211 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 103 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 97 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 86 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 84 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 80 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 43 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 41 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 39 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 37 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 36 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 32-32 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 31 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 26 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में 16-16 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 15 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 11 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 10 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 6 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 5 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड और लक्षद्वीप में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज की मौत अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • BSL
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : पूर्वजों ने ज़मीनें दीं उद्योग विकास के लिए, उनके विस्थापित प्रशिक्षित बच्चे भटक रहें हैं काम के लिए 
    25 Oct 2021
    बोकारो स्टील सिटी प्रबंधन द्वारा नियोजन के वायदे से मुकरने के खिलाफ विस्थापित युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
  • Moscow
    एम. के. भद्रकुमार
    मास्को सम्मेलन में तालिबान विजेता बनकर उभरा है
    25 Oct 2021
    अफगानिस्तान में होने वाली निरंतर घटनाओं पर एक नज़र में इस दफा 10 क्षेत्रीय राज्यों और तालिबान के बीच हुआ मास्को सम्मेलन पर केंद्र-बिंदु को रखा गया है।
  • Doodh Ganga
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    दूध गंगा के बचाव में आगे आया एनजीटी
    25 Oct 2021
    डॉ राजा मुजफ्फर भट पिछले कई वर्षों से सरकारी एजेंसियों की वजह कश्मीर में दूध गंगा नदी को व्यापक रूप से प्रदूषित होने के बारे में लिखते रहे हैं और लेकिन उनके इन अथक प्रयासों के बावजूद, इस समस्या को…
  • Ashram-3
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आश्रम-3 के सेट पर बजरंग दल का हमला, माकपा ने कहा- ये संविधान पर हमला है 
    25 Oct 2021
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता सेट पर जबरदस्ती घुस आए और इस दौरान उन्होंने फ़िल्म निर्देशक प्रकाश झा के साथ बदसलूकी की। 
  • tax.
    सुबोध वर्मा
    मोदी सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स का बोझ आम जनता पर लादा
    25 Oct 2021
    सीमा शुल्क संग्रह में गिरावट बताती है कि आयात को आसान बनाया जा रहा है जो भारतीय उत्पादकों को तबाह कर रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License