NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की घटकर 50 हज़ार से कम हुई
देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,993 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.12 फ़ीसदी यानी 49 हज़ार 948 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Mar 2022
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार 8 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 4 हजार से कम यानी 3,993 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से केरल से 1,223 मामले और मिज़ोरम से 839 मामले सामने आए है | इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 108 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 8,055 मरीज़ ठीक हुए हैं। और एक्टिव मामलों में 4,170 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 71 हज़ार 308 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 15 हज़ार 210 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.68 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 6 हज़ार 150 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.12 फ़ीसदी यानी 49 हज़ार 948 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 79 करोड़ 13 लाख 41 हज़ार 295 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 21 लाख 34 हज़ार 463 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 77 करोड़ 43 लाख 10 हज़ार 567 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 8 लाख 73 हज़ार 395 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 1,223 मामले, मिज़ोरम से 839, महाराष्ट्र से 225 मामले, तमिलनाडु और दिल्ली से 158-158, कर्नाटक से 155 मामले, राजस्थान से 137, हरियाणा से 133, उत्तर प्रदेश से 132, ओडिशा से 120, मध्य प्रदेश से 117, तेलंगाना से 102, हिमाचल प्रदेश से 84, छत्तीसगढ़ से 66, आंध्र प्रदेश से 61, पश्चिम बंगाल से 50 और गुजरात से 43 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड से 40, पंजाब से 35, झारखंड से 27, जम्मू कश्मीर से 25, बिहार से 17, लद्दाख से 11, नागालैंड से 10, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश से 5-5, मेघालय से 4, असम और चंडीगढ़ से 3-3 मामले, गोवा और सिक्किम से 2-2 और एक मामला लक्ष्द्वीप से सामने आया है। बीते दिन त्रिपुरा, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है|

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 108 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से केरल में 83, कर्नाटक में 5, हरियाणा में 4, दिल्ली में 3, राजस्थान और गुजरात में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, उतर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • voting
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: न ध्रुवीकरण हो रहा, न लाभार्थी कार्ड चल रहा, न मोदी जी जनता से कनेक्ट कर पा रहे
    18 Feb 2022
    तीसरे चरण की तैयारियों के बीच मोदी जी की लखीमपुर रैली रद्द होना भाजपा के लिए बड़ा झटका।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License